IPL: मलिंगा को MI ने इस रोल में टीम में किया शामिल, नीलामी में नहीं लगाई थी बोली

मलिंगा तकरीबन पिछले एक दशक से मुंबई के साथ जुड़े हुए हैं और इस टीम के सबसे पुराने खिलाड़ियों में से एक हैं। 

By IANS | Updated: February 8, 2018 10:25 IST2018-02-08T09:58:46+5:302018-02-08T10:25:52+5:30

IPL 2018: Lasith Malinga appointed as Mumbai Indians bowling mentor | IPL: मलिंगा को MI ने इस रोल में टीम में किया शामिल, नीलामी में नहीं लगाई थी बोली

Lasith Malinga

तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने बुधवार को श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को आने वाले सीजन के लिए अपना गेंदबाजी मेंटॉर नियुक्त किया है। मलिंगा तकरीबन पिछले एक दशक से मुंबई के साथ जुड़े हुए हैं और इस टीम के सबसे पुराने खिलाड़ियों में से एक हैं। 

मलिंगा लीग के आने वाले सीजन में मुंबई के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा होंगे। मुंबई के सहयोगी स्टाफ में मुख्य कोच महेला जयावर्धने, गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड, बल्लेबाजी कोच रोबिन सिंह और फील्डिंग कोच जेम्स पेममेंट शामिल है। 

मलिंगा ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि मुंबई इंडियंस के साथ लंबे करियर के बाद यह मेरे लिए एक शानदार मौका और सम्मान है। पिछले एक दशक से मुंबई मेरे लिए दूसरा घर रहा है। एक खिलाड़ी के तौर पर मैंने मुंबई के साथ अपने सफर का आनंद उठाया है और अब मेंटॉर के तौर पर मैं अपने नए करियर के लिए तैयार हैं।

मुंबई के मालिक आकश अंबानी ने बयान में कहा कि मुंबई इंडियंस युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिए मशहूर है। उन युवा खिलाड़ियों के साथ ही शीर्ष खिलाड़ियों के लिए शेन बॉन्ड और मलिंगा की जोड़ी फायदेमंद साबित होगी।

मुंबई ने अभी तक आईपीएल में कुल 157 मैच खेल हैं जिसमें से 110 मैचों में मलिंगा मुंबई का हिस्सा रहे हैं। इस सीजन की नीलामी में हालांकि मलिंगा को न तो मुम्बई ने खरीदा और न किसी अन्य फ्रेंचाइजी ने। वह न बिकने वाले सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक रहे।

Open in app