IPL 2018, KXIP vs MI: मुंबई ने प्लेऑफ के लिए कायम रखी उम्मीद, पंजाब को 6 विकेट से हराया

किंग्ल इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए 34वें मुकाबले का लाइव अपडेट...

By सुमित राय | Updated: May 4, 2018 23:51 IST2018-05-04T19:30:46+5:302018-05-04T23:51:11+5:30

IPL 2018, KXIP vs MI: Kings XI Punjab vs Mumbai Indians 34th Match live update from Indore | IPL 2018, KXIP vs MI: मुंबई ने प्लेऑफ के लिए कायम रखी उम्मीद, पंजाब को 6 विकेट से हराया

IPL 2018, KXIP vs MI: Kings XI Punjab vs Mumbai Indians 34th Match live update from Indore

इंदौर, चार मई। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2018 के 34वें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ के लिए उम्मीद कायम रखी। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 174 रन बनाए थे। मुंबई की टीम ने लक्ष्य को 19 ओवर में ही 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

IPL Live Cricket Score, KXIP vs MI लाइव अपडेट -

- मुंबई इंडियंस ने 175 रनों के लक्ष्य को 19 ओवर में हासिल कर किंग्स इलेवन पंजाब को 6 विकेट से हराया। अंत में रोहित शर्मा ने 24 और 31 रनों की नाबाद पारी खेली।


- 18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 159 रन, क्रीज पर रोहित शर्मा (22) और क्रुणाल पंड्या (20) मौजूद।

- 16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 125 रन, क्रीज पर रोहित शर्मा (4) और क्रुणाल पंड्या (4) मौजूद।

- 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर एंड्रयू टाई ने हार्दिक पंड्या को आउट कर दिया चौथा झटका। पंड्या 13 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 118 रन, क्रीज पर हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा मौजूद मौजूद।

- 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर मुजीब रहमान ने ईशान किशन को आउट कर मुंबई को दिया तीसरा झटका। ईशान 19 गेंदों में 3 छक्के की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए।

- 12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 87 रन, क्रीज पर ईशान किशन (18) और हार्दिक पंड्या (1) मौजूद।

- 12वें ओवर की चौथी गेंद पर मार्कस स्टॉइनिस ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर मुंबई को दिया दूसरा झटका। सूर्यकुमार यादव 42 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 76 रन, क्रीज पर सूर्यकुमार यादव (53) और ईशान किशन (12) मौजूद।


- 10वें ओवर में सूर्यकुमार यादव ने छ्क्का और चौका लगाकर पूरा किया इस सीजन का तीसरा अर्धशतक। सूर्यकुमार ने पंजाब के खिलाफ अर्धशतक बनाने के लिए खेली 34 गेंदें।


- 9 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 55 रन।

- चार ओवर के बाद मुंबई इंडियंस को स्कोर बिना किसी नुकसान के 32 रन। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव (22) और ईविन लुईस (10) मौजूद।

- मुंबई इंडियंस की ओर से सूर्यकुमार यादव और ईविन लुईस ने शुरू की पारी, किंग्स इलेवन पंजाब की ओर रविचंद्रन अश्विन ने की गेंदबाजी की शुरुआत।


- 20 ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब ने छह विकेट के नुकसान पर बनाए 174 रन। अंत में मार्कस स्टॉइनिस ने 15 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से खेली 29 रनों की नाबाद पारी। स्टॉइनिस ने हार्दिक पंड्या के आखिरी ओवर में 2 चौके और 2 छक्के लगाकर बनाए 22 रन।

- 20वें ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने मयंक अग्रवाल को आउट कर पंजाब को दिया छठा झटका। मयंक 7 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए।

- 17 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 135 रन।

- 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने अक्षर पटेल को आउट कर पंजाब को दिया पांचवां झटका। अक्षर पटेल 12 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिशेल मैकलीनगन ने करुण नायर को आउट कर पंजाब को दिया चौथा झटका। नायर 12 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 13 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 99 रन, क्रीज पर करुण नायर (1) और अक्षर पटेल (2) मौजूद।

- 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर युवराज सिंह 14 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 14 रन बनाकर रन आउट हुए।

- 12वें ओवर की चौथी गेंद पर बेन कटिंग ने क्रिस गेल को आउट कर किंग्स इलेवन पंजाब को दिया दूसरा झटका। गेल 40 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 9 ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 72 रन, क्रीज पर क्रिस गेल (42) और युवराज सिंह (2) मौजूद।

- सातवें ओवर की चौथी गेंद पर मयंक मार्कंडे ने केएल राहुल को आउट कर पंजाब को दिया पहला झटका। राहुल 20 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे।


- छह ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर बिना किसी नुकसान के 49 रन, क्रीज पर क्रिस गेल (27) और केएल राहुल (20) मौजूद।

- पांच ओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर बिना किसी नुकसान के 37 रन, क्रीज पर क्रिस गेल और केएल राहुल मौजूद।

- किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से क्रिस गेल और केएल राहुल ने शुरू की पारी, मुंबई इंडियंस की ओर से मिशेल मैकलीनगन ने की गेंदबाजी की शुरुआत।

- मुंबई को प्लेऑफ में जाने के लिए अपने बाकी के बचे सभी मैच जीतने होंगे।

- पंजाब ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। युवराज सिंह, मार्कस स्टोइनिस और अक्षर पटेल टीम में वापस लौटे हैं। एरॉन फिंच, मनोज तिवारी और बरिंदर सिंह शरण को बाहर जाना पड़ा है।

- मुंबई ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। केरन पोलार्ड के स्थान पर इविन लुइस को टीम में जगह मिली है।

- मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी करने का फैसला, रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी।


- दोनों टीमों के बीच 8 बजे से मैच शुरू होगा, इसके लिए टॉस 7.30 बजे होगा।

- किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2018 का 34वां मुकाबला पंजाब के दूसरे घरेलू मैदान इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।


दोनों टीमें इस प्रकार हैं (संभावित) -

पंजाब टीम : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान) करुण नायर, डेविड मिलर, युवराज सिंह, क्रिस गेल, एरॉन फिंच, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, मनोज तिवारी, आर. अश्विन, मार्कस स्टॉइनिस, अक्षदीप नाथ, मयंक डागर, मंजूर डार, अक्षर पटेल, अंकित राजपूत, मोहित शर्मा, मुजीब जदरान, बरिंदर सरन, एंड्रयू टाई, बेन द्वारशुइस और प्रदीप साहू।

मुंबई टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, कीरन पोलार्ड, जेपी डुमिनी, सूर्यकुमार यादव, ईविन लुईस, सौरभ तिवारी, शरद लुंबा, सिद्धेश लाड, क्रुणाल पंड्या, बेन कटिंग, तजिंदर ढिल्लन, अनुकूल रॉय, ईशान किशन, आदित्य तारे, जसप्रीत बुमराह, मुस्तफिजुर रहमान, पैट कमिन्स, राहुल चहर, प्रदीप सांगवान, मिशेल मैकलीनगन, मयंक मार्कंडे, अखिला धनंजय, मोहसिन खान और मोहम्मद निधीष।

Open in app