IPL, KKR Vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स 108 रनों पर सिमटी, मुंबई की 102 रनों से जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2018 के 41वें मुकाबले का लाइव अपडेट...

By विनीत कुमार | Updated: May 9, 2018 23:36 IST2018-05-09T19:14:09+5:302018-05-09T23:36:53+5:30

ipl 2018 kkr vs mi live scorecard and update 41st match eden gardens kolkata | IPL, KKR Vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स 108 रनों पर सिमटी, मुंबई की 102 रनों से जीत

KKR vs MI live Scorecard

नई दिल्ली, 9 मई: ईडन गार्डन्स में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2018 के 41वें मैच में बुधवार को  मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 102 रनों से हरा दिया।मुंबई ने टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट खोकर 210 रन बनाए थे। जवाब में केकेआर की पूरी टीम 108 रनों पर सिमट गई।मुंबई के लिए सबसे दमदार पारी ईशान किशन ने खेली। ईशान ने 21 गेंदों पर 62 रन बनाए। अपनी पारी में ईशान ने 6 छक्के और पांच चौके जड़े। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 36 और सूर्यकुमार यादव ने भी 36 रन बनाए। बेन कटिंग ने आखिरी ओवरों में 9 गेंदों पर तीन छक्के और एक चौके की मदद से 24 रन बनाए।

KKR Vs MI Live Scorecard अपडेट 

- जीत के बाद प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर पहुंची मुंबई इंडियंस की टीम, प्लेऑफ की उम्मीद भी कायम


- 18.1 ओवर: क्रुणाल पंड्या की गेंद पर कुलदीप यादव आउट। 108 रनों पर सिमटी केकेआर की टीम। मुंबई ने 102 रनों से जीता मैच।


-  18 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 108/9

- 16.5 ओवर: केकेआर को 9वां झटका, क्रुणाल पंड्या की गेंद पर टॉम कुर्रन आउट। अब प्रसिद्ध कृष्ण और कुलदीप यादव की आखिरी जोड़ी क्रीज पर।

- 15.6 ओवर: टॉम कुर्रन के चौके से केकेआर के 100 रन पूरे। कुर्रन 17 रन और कुलदीप यादव 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 14 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 94/8.

- 13.5 ओवर: केकेआर को आठवां झटका। पीयूष चावल (11) आउट। बेन कटिंग ने लिया विकेट। अब कुलदीप यादव बैटिंग के लिए आए हैं। टॉम कुर्रन भी 11 रन बनाकर क्रीज पर।

- 13 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 87/7. पीयूष चावला 10 गेंदों पर 6 रन और टॉम कुर्रन 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब केकेआर को 42 गेंदों पर 124 रनों की जरूरत

-11 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 77/7

- 10.2 ओवर: केकेआर को सातवां झटका। रिंकू सिंह 5 रन बनाकर आउट। जसप्रीत बुमराह ने झटका विकेट। अब पीयूष चावला बैटिंग के लिए आए हैं।


- 10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 72/6. टॉम कुर्रन 4 रन और रिंकू सिंह 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

-9.2 ओवर: नीतीश राणा (21) आउट। हार्दिक पंड्या ने लिया विकेट। केकेआर को छठा झटका।

- 9.1 ओवर: केकेआर को पांचवां झटका। दिनेश कार्तिक (5) रन आउट।

- 8 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 54/4

- 7.6 ओवर: केकेआर को चौथा झटका। हार्दिक पंड्या की गेंद पर आंद्र रसेल 2 रन बनाकर आउट। अब नीतीश राणा और दिनेश कार्तिक क्रीज पर।

- 6.4 ओवर: केकेआर को तीसरा झटका। मयंक मार्कंडे की गेंद पर रॉबिन उथप्पा 14 रन बनाकर आउट। अब बैटिंग के लिए आंद्रे रसेल आए हैं। 7 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 51/3

- 6 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 47/2. रॉबिन उथप्पा 13 रन और नीतीश राणा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 32/2

- 3.6 ओवर: केकेआर को दूसरा झटका। क्रिस लिन 21 रन बनाकर रन आउट। क्रुणाल पंड्या के ओवर में लगा केकेआर को झटका। अब बैटिंग के लिए नीतीश राणा आए हैं। 


- 0.2 ओवर: कोलकाता को पहला झटका। सुनील नरेन मिशेल मैकलीनगन की गेंद पर क्रुणाल पंड्या के हाथों कैच आउट। अब बैटिंग के लिए रॉबिन उथप्पा आए हैं।

- कोलकाता की पारी शुरू, सुनील नरेन और क्रिस लिन ओपनिंग करने उतरे हैं।

-  मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 210 रन बनाए। कोलकाता के सामने 211 का लक्ष्य


- 19.5 ओवर: मुंबई को छठा झटका। पीयूष चावला की गेंद पर बेन कटिंग (24) आउट

- 18.2 ओवर: रोहित शर्मा (36) कैच आउट। मुंबई को पांचवां झटका। अब बैटिंग के लिए बेन कटिंग और क्रुणाल पंड्या क्रीज पर हैं।

- 17.6 ओवर: हार्दिक पंड्या आउट। टॉम कुर्रन की गेंद पर पंड्या 19 रन बनाकर आउट

- 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 145/3. हार्दिक 1 रन और रोहित 22 गेंदों पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 14. 4 ओवर: मुंबई को चौथा झटका। ईशान किशन छक्का लगाने की कोशिश में सुनील नरेन की गेंद पर कैच आउट। ईशान ने 21 गेंदों पर 62 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 छक्के और 5 चौके लगाए। अब बैटिंग के लिए हार्दिक पंड्या आए हैं।

- 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 137/2. ईशान किशन 18 गेंदों पर 56 रन और रोहित शर्मा 21 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 13.5 ओवर: ईशान किशन ने छक्के से अपनी फिफ्टी पूरी की। ईशान ने 17 गेंदों पर यह अर्धशतक लगाया। कुलदीप यादव के इस ओवर में ईशान ने तीसरी, चौथी, पांचवी और छठी गेंद पर छक्का लगाए। इस ओवर से 25 रन आए।

- 12.3 ओवर: रोहित शर्मा के चौके से मुंबई के 100 रन पूरे। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 112/2. ईशान किशन 32 रन और रोहित शर्मा 22 रनों पर खेल रहे हैं।

- 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 86/2. रोहित शर्मा 9 रन और ईशान किशन 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 62/2. सूर्यकुमार के बाद बैटिंग के लिए ईशान किशन आए हैं।

- 8.6 ओवर: मुंबई को दूसरा झटका। पीयूष चावला की गेंद पर सूर्यकुमार यादव 36 रन बनाकर कैच आउट।


- 8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 59/1. सूर्यकुमार 30 गेंदों पर 36 रन और रोहित शर्मा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 5.4 ओवर: मुंबई को पहला झटका। पीयूष चावला की गेंद पर ईविन लुइस (18) कैच आउट। अब बैटिंग के लिए रोहित शर्मा आए हैं।

- 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 37/0. सूर्यकुमार यादव 18 गेंदों पर 19 रन और ईविन लुइस 12 गेंदों पर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 13/0

- मुंबई इंडियंस की बैटिंग शुरू, सूर्यकुमार और ईविन लुइस क्रीज पर। आंद्रे रसेल ने केकेआर की ओर से डाला पहला ओवर।

- आज के मैच में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की ये है टीम- 


- कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस को पहले बैटिंग के लिए बुलाया।


- शाम 7.30 बजे होगा टॉस, 8 बजे से मैच

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, टॉम कुर्रन, प्रसिद्ध कृष्ण और कुलदीप यादव। 

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईविन लुईस, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जेपी डुमिनी, ईशान किशन (विकेटकीपर), बेन कटिंग, मिशेल मैकलीनगन, मयंक मार्कंडे और जसप्रीत बुमराह।

Open in app