IPL 2018: धोनी-कोहली से लेकर अश्विन और दिनेश कार्तिक तक, मिलिए आठों टीमों के कप्तानों से

IPL 2018: एमएस धोनी ने लगातार आठ सालों तक चेन्नई की कप्तानी की है।अबकी धोनी दो साल बाद चेन्नई की कप्तानी करेंगे

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 1, 2018 11:16 IST2018-03-26T07:15:28+5:302018-04-01T11:16:23+5:30

IPL 2018: From Dhoni to Kohli, Karthik and Ashwin, Meet 8 captains | IPL 2018: धोनी-कोहली से लेकर अश्विन और दिनेश कार्तिक तक, मिलिए आठों टीमों के कप्तानों से

आईपीएल 2018

आईपीएल का ग्यारहवां सीजन 7 अप्रैल से शुरू हो रहा है जो 27 मई तक चलेगा। इस आईपीएल से चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें दो साल बाद वापसी कर रही हैं। आईपीएल की अन्य टीमें हैं कोलकाता नाइटराइडर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स शामिल हैं। आइए एक नजर डालें इस आईपीएल में खेल रही आठों टीमों के कप्तानों पर।

1. एमएस धोनी:कप्तान, चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी ने लगातार आठ सालों तक चेन्नई की कप्तानी की है। धोनी दो साल बाद चेन्नई की कप्तानी करेंगे। इस दौरान वह दो सीजन तक राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के लिए खेले। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने दो बार 2010 और 2011 में आईपीएल का खिताब जीता। 

धोनी का IPL रिकॉर्ड: 159 मैच, 3561 रन, 17 अर्धशतक, स्ट्राइक रेट-136.75 

2.गौतम गंभीर:  कप्तान, दिल्ली डेयरडेविल्स: 2011 से 2017 तक कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान रहे गौतम गंभीर इस सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी करेंगे। गंभीर की कप्तानी में कोलकाता ने दो बार 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब जीता है। 

गंभीर का IPL रिकॉर्ड: 148 मैच, 4132 रन, 35 अर्धशतक, स्ट्राइक रेट-124.60

3.रोहित शर्मा: कप्तान, मुंबई इंडियंस: रोहित आईपीएल में तीन खिताब जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई ने 2013, 2015 और 2017 के खिताब जीते हैं।  

रोहित का  IPL रिकॉर्ड: 159 मैच, 4207 रन, 32 अर्धशतक, 1 शतक, स्ट्राइक रेट-130.89

4. विराट कोहली, कप्तान, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी करते नजर आएंगे। कोहली की नजरें आरसीबी को पहला आईपीएल खिताब जिताने पर होंगी।

कोहली का IPL रिकॉर्ड: 149 मैच, 4418 रन, 4 शतक, 30 अर्धशतक, स्ट्राइक रेट-129.82

5.रविचंद्रन अश्विनः कप्तान, किंग्स इलेवन पंजाब: स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पहली बार आईपीएल में कप्तानी करते नजर आएंगे। अश्विन इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स और पुणे सुपरजाएंट के लिए खेल चुके हैं। 

अश्विन का IPL रिकॉर्ड: 111 मैच, 100 विकेट, 231 रन

6.केन विलियम्सन: कप्तान, सनराइजर्स हैदराबाद: बॉल टैम्परिंग विवाद की वजह से डेविड वॉर्नर पर एक साल के बैन के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन को इस सीजन के लिए हैदराबाद ने अपना कप्तान नियुक्त किया है। वॉर्नर की कप्तानी में हैदराबाद की टीम 2016 का आईपीएल खिताब जीत चुकी है। 

केन विलियम्सन का IPL रिकॉर्ड: 15 मैच, 411 रन, स्ट्राइक रेट-129.24, 3 अर्धशतक

7.दिनेश कार्तिक: कप्तान, कोलकाता नाइटराइडर्स: विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इस साल दो बार की चैंपियन केकेआर की कप्तानी करते नजर आएंगे। 

दिनेश कार्तिक का IPL रिकॉर्ड: 152 मैच, 2903 रन, 14 अर्धशतक, स्ट्राइक रेट-125.94

8.अजिंक्य रहाणे: कप्तान, राजस्थान रॉयल्स: बॉल टैम्परिंग की वजह से स्टीव स्मिथ पर एक साल का बैन लगने के बाद राजस्थान ने इस सीजन के लिए अजिंक्य रहाणे को अपना कप्तान बनाया है। 

अजिंक्य रहाणे का IPL रिकॉर्ड: 111 मैच, 3057 रन, स्ट्राइक रेट-120.59, 25 अर्धशतक, 1 शतक

Open in app