वीडियो: IPL ट्रॉफी जीतकर रांची पहुंचे धोनी, फिर साक्षी ने ऐसे कराई फैंस को घर की सैर

धोनी मंगलवार को पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ रांची लौट गए। पूरे आईपीएल में धोनी सहित उनकी बेटी और पत्नी भी छाई रहीं।

By विनीत कुमार | Updated: May 30, 2018 16:51 IST

Open in App

नई दिल्ली, 30 मई: दो साल वापसी के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2018 का खिताब जीतकर सभी को हैरान कर दिया। ज्यादातर उम्रदराज खिलाड़ियों से लैस होने के बावजूद चेन्नई ने हर मामले में दूसरी टीमों को मात दी। चेन्नई ने रविवार को फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। इसके बाद टीम चेन्नई पहुंची जहां जीत का जश्न मनाया गया।

इन सभी कार्यक्रमों के बाद धोनी मंगलवार को पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ रांची लौट गए। पूरे आईपीएल में धोनी सहित उनकी बेटी और पत्नी भी छाई रहीं। खासकर जीवा का हर एक्शन सुर्खियों में रहा। धोनी ने भी आईपीएल में अपनी बेटी के साथ बिताये कुछ लम्हों को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के पास पहुंचाया।

बहरहाल, साक्षी जब अपने घर पहुंचीं तो वह फैंस को सोशल मीडिया के जरिए घर की सैर कराना नहीं भूलीं। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए हैं। ऐसा लगता है कि एक वीडियो उस समय का है जब साक्षी गाड़ी से घर के अंदर जा रही हैं। आप भी देखिए..कैसा है धोनी का घर..

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)एमएस धोनीजीवाचेन्नई सुपर किंग्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या