DD Vs KKR: फिफ्टी लगाकर पृथ्वी शॉ ने किया बड़ा कमाल, संजू सैमसन की कर ली बराबरी

पृथ्वी ने कोलिन मुनरो के साथ पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े और इसी मजबूत शुरुआत की बदौलत दिल्ली की टीम 219 रनों का बड़ा स्कोर बना सकी।

By विनीत कुमार | Updated: April 28, 2018 12:19 IST

Open in App

नई दिल्ली, 28 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली डेयरडेविल्स की जीत में बड़ा योगदान पृथ्वी शॉ का भी रहा। इसी साल अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान रहे पृथ्वी ने अपने दूसरे आईपीएल मैच में 44 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली। इसी के साथ पृथ्वी ने अपने बहतरीन खेल की बदौलत आईपीएल में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

पृथ्वी ने कोलिन मुनरो के साथ पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े और इसी मजबूत शुरुआत की बदौलत दिल्ली की टीम 219 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर सकी। गंभीर के बाद कप्तान बने श्रेयष अय्यर ने भी 40 गेंदों पर 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली। 

पृथ्वी ने संजू सैमसन की कर ली बराबरी

पृथ्वी ने अपने 44 गेंदों की पारी में दो छक्के और सात चौके लगाए। पृथ्वी ने 38 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। आईपीएल में यह उनकी पहली फिफ्टी है। इसके साथ ही उन्होंने सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने के संजू सैमसन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पृथ्वी ने यह फिफ्टी 18 साल और 169 दिन के उम्र में लगाई। संजू ने भी यही कमाल 2013 में किया था। (और पढ़ें- IPL 2018: श्रेयष अय्यर ने IPL में खेली 'सबसे बड़ी' पारी, KKR के खिलाफ मैच में बनाया ये रिकॉर्ड)

सबसे कम उम्र में आईपीएल में फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज

18 साल 169 दिन: पृथ्वी शॉ (2017)18 साल 169 दिन: संजू सैमसन (2013)18 साल 212 दिन: रिषभ पंत (2016)18 साल 299 दिन: ईशान किशन (2017)19 साल 1 दिन: एस गोस्वामी (2008)19 साल 253 दिन: मनीष पांडे (2009)

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)पृथ्वी शॉडेल्ही डेयरडेविल्सश्रेयस अय्यरकोलकाता नाईट राइडर्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या