नई दिल्ली, 28 अप्रैल: पुणे में खेले गए आईपीएल के 27वें मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई के सामने 170 रनों का लक्ष्य था जिसे टीम ने रोहित शर्मा की 33 गेंदों पर 56 रनों की नाबाद आतिशी पारी की बदौलत दो गेंद शेष रहते दो विकेट खोकर हासिल किया। सूर्यकुमार यादव ने भी 44 और ईविन लुइस ने 47 रनों की अहम पारियां खेली।
इससे पहले चेन्नई ने सुरेश रैना की 47 गेंदों पर 75 रनों की बदौलत 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 169 रन बनाए। यह मुंबई इंडियंस की इस सीजन में दूसरी जीत है। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स की सात मैचों में यह दूसरी हार है।
CSK Vs MI Live Scorecard अपडेट
- 19.4 ओवर: हार्दिक पंड्या ने लगाया विजयी चौका। मुंबई ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया।
- आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 5 रनों की जरूरत
- शार्दुल ठाकुर द्वारा डाले गए 19वें ओवर में रोहित शर्मा ने चार चौके जमाए। ओवर से आए 17 रन। रोहित शर्मा का भी 31 गेंदों पर अर्धशतक पूरा
- 17 ओवर के बाद मुंबई- 133/2
- 16.1 ओवर: मुंबई को दूसरा झटका, लुईस 43 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट। ड्वायन ब्रावो ने झटका विकेट। अब हार्दिक पंड्या बैटिंग के लिए आए हैं।
- 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 128/1. लुइस 47 और रोहित शर्मा 28 रनों पर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 37 गेंदों पर 59 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
- 12.6 ओवर: ड्वायन ब्रावो की गेंद पर लुईस के चौके से मुंबई के 100 रन पूरे। लुईस 37 गेंदों पर 43 रन और रोहित शर्मा 7 गेंदों पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 87/1
- 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 71/1. ईविन लुइस 26 गेंदों पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 9.5 ओवर: मुंबई इंडियंस को पहला झटका, सूर्यकुमार यादव 34 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट। हरभजन सिंह ने लिया विकेट। अब बैटिंग के लिए रोहित शर्मा आए हैं।
- 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 65/0. सूर्यकुमार 31 गेंदों पर 42 रन और ईविन लुइस 23 गेंदों पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 50/0
- 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 41/0. सूर्यकुमार 21 गेंदों पर 30 और लुइस 9 गेंदों पर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 25/0. सूर्यकुमार यादव 15 रन और ईविन लुइस 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- मुंबई की बैटिंग शुरू, सूर्यकुमार यादव और ईविन लुइस क्रीज पर। दीपक चहर ने चेन्नई की ओर से डाला पहला ओवर। एक ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 7/0
- 20 ओवर में चेन्नई ने 5 विकेट खोकर 169 रन बनाए। मुंबई के सामने 170 का लक्ष्य। रैना 47 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाकर लौटे। रैना ने 4 छक्के और 6 चौके लगाए। जडेजा नाबाद रहते हुए अपना खाता नहीं खोल सके।
- 19.4 ओवर: चेन्नई को पांचवां झटका। सैम बिलिंग्स 3 रन बनाकर आउट। हार्दिक पंड्या ने लिया विकेट। रवींद्र जडेजा क्रीज पर
- 18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 147/4
- 17.3 ओवर: चेन्नई को चौथा झटका, धोनी के बाद ब्रावो बिना खाता खोले कैच आउट। मिशेल मैकलीनगन को एक ही ओवर में दूसरी सफलता। अब सैम बिलिंग्स बैटिंग के लिए आए हैं।
- 17.1 ओवर: चेन्नई को तीसरा झटका, धोनी 21 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट। मिशेल मैकलीनगन ने लिया विकेट। अब बैटिंग के लिए ड्वायन ब्रावो आए हैं।
- 16.4 ओवर: बुमराह की गेंद पर चौका लगाकर रैना ने अपना अर्धशतक पूरा किया। रैना ने ये फिफ्टी 35 गेंदों पर लगाई। 17 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 143/2. धोनी 20 गेंदों पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। रैना के बल्ले से 36 गेंदों पर अब तक 52 रन निकले हैं।
- 16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 131/2. धोनी 18 गेंदों पर 25 और रैना 32 गेंदों पर 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 12.2 ओवर: बुमराह की गेंद पर रैना के सिंगल से चेन्नई के 100 रन पूरे।
- 12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 99/2
- 11.2 ओवर: क्रुणाल पंड्या को दूसरी सफलता। अंबाती रायुडू (46) का विकेट लिया। चेन्नई को दूसरा झटका। अब बैटिंग के लिए कप्तान धोनी आए हैं। रैना 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 97/1
- 10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 91/1. रैना 37 और रायुडू 45 रनों पर खेल रहे हैं।
- 7 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 60/1. सुरेश रैना 8 गेंदों पर 13 रन और रायुडू 23 गेंदों पर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 5.6 ओवर: हार्दिक पंड्या की गेंद रायुडू के छक्के के साथ चेन्नई के 50 रन पूरे। 6 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 51/1
- 5 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 39/1. रायुडू 17 गेंदों पर 21 और रैना 2 गेंदों पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 4.2 ओवर: चेन्नई सुपरकिंग्स को पहला झटका। क्रुणाल पंड्या ने शेन वॉटसन (12) को भेजा पविलियन। अब बैटिंग के लिए सुरेश रैना आए हैं।
- 2 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 10/2.
- चेन्नई की पारी शुरू, शेन वॉटसन और अंबाती रायुडू क्रीज पर। मुंबई की ओर से मिशेल मैकलीनगन ने डाला पहला ओवर।
- मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने जीता टॉस, पहले फील्डिंग का लिया फैसला।
- शाम 7.30 बजे होगा टॉस
- थोड़ी देर में पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में मैच
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, इमरान ताहिर, सैम बिलिंग्स, ड्वायन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, दीपक चहर, हरभजन सिंह और शार्दुल ठाकुर।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईविन लुइस, इशान किशन (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, जेपी ड़ुमिनी, हार्दिक पंड्या, मिशेल मैकलीनगन, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह और मुस्ताफिजुर रहमान। (और पढ़ें- गौतम गंभीर को उनका एटीट्यूड ले डूबा, टीम से ड्रॉप होने पर तोड़ी दोस्ती: संदीप पाटिल)