Video: IPL से पहले क्रिस गेल कर रहे हैं भांगड़ा, रोहित शर्मा का 'एलियन डांस' भी वायरल

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान है जबकि क्रिस गेल इस बार किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलेंगे।

By विनीत कुमार | Updated: April 1, 2018 16:13 IST

Open in App

नई दिल्ली, 1 अप्रैल: इसी हफ्ते से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए दुनिया भर के बेहतरीन खिलाड़ियों की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि, इस दौरान खिलाड़ियों की मस्ती करती तस्वीरें और वीडियो की भी खूब चर्चा हो रही है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए इस साल खेलने वाले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का ऐसा ही एक वीडियो वायरल है। 

दरअसल, क्रिस गेल एक पंजाबी गाने पर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। आईपीएल-11 में गेल किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलेंगे। पंजाब ने उन्हें जनवरी के आखिरी हफ्ते में हुए नीलामी में दो राउंड में नहीं बिकने के बाद 2 करोड़ में खरीदा था। गेल इस वीडियो में 'मुंडियान तो बच के'  गाने पर भांगड़ा कर रहे हैं। 

वहीं, एक और वीडियो में रोहित शर्मा भी ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। वह म्यूजिकली एप के जरिए एलियन के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में पिछले ही महीने  टीम इंडिया ने निदाहास ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। वह मुंबई इंडियंस के कप्तान है और पिछले साल उनकी कप्तानी में टीम चैम्पियन बनी थी। आईपीएल-11 के मुकाबले 7 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं और मुंबई को पहला मैच इसी दिन दो साल बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाफ खेलना है। (और पढ़ें- IPL 2018: वीरेंद्र सहवाग खेलेंगे आईपीएल, दिल्ली के खिलाफ करेंगे किंग्स इलेवन पंजाब की ओपनिंग!)

टॅग्स :आईपीएल 2018क्रिस गेलरोहित शर्मामुंबई इंडियंसकिंग्स XI पंजाब

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या