IPL 2018: नीलामी के लिए गंभीर, युवराज, हरभजन की ये होगी बेस प्राइस, देखिए पूरी लिस्ट

इस बार की नीलामी में 281 कैप्ड और 838 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 282 विदेशी खिलाड़ी हैं।

By विनीत कुमार | Updated: January 14, 2018 14:19 IST2018-01-14T14:06:29+5:302018-01-14T14:19:21+5:30

ipl 2018 auction base price list of all players from gautam gambhir to ben stokes and yuvraj | IPL 2018: नीलामी के लिए गंभीर, युवराज, हरभजन की ये होगी बेस प्राइस, देखिए पूरी लिस्ट

आईपीएल-2018 बेस प्राइस लिस्ट

आईपीएल-2018 सीजन की नीलामी के लिए जारी हुए लिस्ट में 36 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपना बेस प्राइस सबसे ज्यादा करीब दो करोड़ रुपये रखा है। इसमें 13 भारतीय जबकि 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। बीसीसीआई ने शनिवार को ही इस साल की नीलामी में हिस्सा लेने वाले 1122 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की।

इस बार की नीलामी में 282 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया है। आईपीएल की नीलामी 27-28 जनवरी को बेंगलुरु में होगी। ये 2008 में इस टी20 लीग के शुरू होने के बाद से सबसे बड़ी नीलामी होगी। 

दो करोड़ की लिस्ट में स्टोक्स और गंभीर भी

ब्रिस्टल के एक पब के बाहर मारपीट के आरोपों और फिर कानूनी जांच में फंसे इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स सहित कोलकता नाइट राइडर्स की ओर से रिटेन नहीं किए गए गौतम गंभीर और शिखर धवन ने भी आईपीएल के लिए होने वाली नीलामी के लिए अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा है।

इसके अलावा अजिंक्य रहाणे, लोकेश राहुल, हरभजन सिंह, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक और युवराज सिंह भी ऐसे खिलाड़ियों में हैं, जिन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है।

2 करोड़ की बेस प्राइस वाले भारतीय खिलाड़ी: रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, गौतम गंभीर, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, मुरली विजय, अजिंक्य रहाणे,  लोकेश राहुल, कर्ण शर्मा, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रॉबिन उथप्पा।

2 करोड़ की बेस प्राइस वाले विदेशी खिलाड़ी: राशिद खान, पैट कमिंस, जेम्स फॉल्कनर, जोश हाजेलवुड, मिचेल जॉनसन, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्टार्क, कैमरन व्हाइट, इयान मॉर्गन, लियान प्लंकेट, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, कोरी एंडरसन, ब्रेंडन मैक्कलम, क्विंटन डि कॉक, कोलिन इंग्राम, एंजेलो मैथ्यूज, ड्वायन ब्रावो, क्रिस गेल और कीरन पोलार्ड

1.5 करोड़ की बेस प्राइस लिस्ट

1.5 करोड़ की बेस प्राइस में 32 खिलाड़ी हैं। इसमें भारत की ओर से जयदेव उनदकट कुलदीप यादव और अमित मिश्रा मुख्य हैं। इसके अलावा विदेशी खिलाड़ी में एरॉन फिंच, जो रूट, कागिसो रबादा, रवि बोपारा, जोस बटलर, ट्रेंट बोल्ट, केन विलियमसन जैसे खिलाड़ी हैं।

1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी: एरॉन फिंच, अमित मिश्रा, डेविड मिलर, एविन लुइस, फाफ डु प्लेसि, हैरी गर्ने, हाशिम अमला, जेसन होल्डर, जेसन रॉय, जयदेव उनदकट, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, कागिसो रबादा, कील एबॉट, लेंडस सिमंस, मार्क वुड, माइकल क्लिंगर, मोइन अली, मोहित शर्मा, मोइसिस हेनरिक्स, नाथन कोल्टर नील, नाथन लियोन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, रवि बोपारा, शॉन मार्श, स्टीवन फिन, ट्रेविस हेड, ट्रेंट बोल्ट, वाशिंगटन सुंदर

1 करोड़ की बेस प्राइस लिस्ट वाले खिलाड़ी

वहीं, 1 करोड़ की बेस प्राइस में एडम जैम्पा, ड्वायन स्मिथ, लसिथ मलिंगा, जेपी ड्यूमिनी, शाकिब अल हसन, डेनियल क्रिस्टियान, बेन कटिंग और डेल स्टेन जैसे खिलाड़ी है। वहीं, भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट में उमेश यादव, विनय कुमार, रिद्धिमान साहा, संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी हैं।

1 करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी: एडम जैम्पा, एलेक्स हेल्स, एंड्रियू टाइ, बेन कटिंग, कार्लोस ब्राथवेट, कोरिस जॉर्डन, डेल स्टेन, डेनियल क्रिस्टियान, ड्वायन स्मिथ, जेसन बेहर्नडोर्फ, जेपी ड्यूमिनी, लसिथ मलिंगा, मनीष पांडे, मिशेल मैक्लेनेघन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, इमरान ताहिर, मुस्तफिजुर रहमान, पार्थिव पटेल, पीयुष चावला, सैम बिलिंग्स, सैमुअल बद्री, संजू सैमसन, शाकिब अल हसन, शेन वॉटसन, टिम साउथी, टॉन क्यूरान, टाइमल मिल्स, उमेश यादव, विनय कुमार, रिद्धिमान साहा।

27 और 28 जनवरी को नीलामी

इस बार की नीलामी में 281 कैप्ड और 838 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 282 विदेशी खिलाड़ी हैं वहीं, 778 भारतीय खिलाड़ी और तीन असोसिएट देशों के खिलाड़ी भी हैं। 

विदेशी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के 58, दक्षिण अफ्रीका के 57,  श्रीलंका और विंडीज टीम के 39-39 खिलाड़ी शामिल हैं। न्यूजीलैंड के 30 खिलाड़ी सहित इंग्लैंड के 26 और अफगानिस्तान के 13 खिलाड़ी भी इस नीलामी प्रक्रिया के हिस्सा होंगे।

 

Open in app