नई दिल्ली, 14 अप्रैल: आईपीएल-11 के बेहद रोमांचक 9वें मुकाबले में दिल्ली डेयर डेविल्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया है। दिल्ली की ओर से जेसन रॉय ने नाबाद 91 रन बनाए और आखिरी गेंद पर टीम को जीत दिलाई। श्रेयष अय्यर ने नाबाद 27 रन बनाए। इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स के सामने 195 रनों का लक्ष्य रखा था।
मुंबई की ओर से ओपनिंग करने आए सूर्यकुमार यादव (53) और ईविन लुइस (48) ने तेज शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 9 ओवर में 102 रन जोड़े। सूर्यकुमार ने एक छक्का और सात चौके लगाए। वहीं, लुइस ने 4 छक्के और इतने ही चौके लगाए। दिल्ली की ओर से ट्रेंट बोल्ट, डेनियल क्रिस्टियान और राहुल तेवतिया ने दो-दो विकेट झटके।
MI VS DD Live अपडेट
- आखिरी गेंद पर जेसन रॉय ने हवा में शॉट लगाया। कोई फील्डर मौजूद नहीं। एक रन लेकर लक्ष्य हासिल किया। दिल्ली की 7 विकेट से जीत।
- 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर जेसन रॉय ने चौका लगा दिया। मुस्तफिजुर कर रहे हैं बॉलिंग। दूसरी गेंद पर लगाया छक्का। इसके बाद लागातार तीन डॉट गेंद डाली है मुस्तफिजुर ने। अब एक गेंद पर दिल्ली को एक रन की जरूरत।
- 19 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 184/3. आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 11 रनों की जरूरत।
- 18 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 179/3. जेसन रॉय 44 गेंदों पर 76 रन और श्रेयष अय्यर 17 गेंदों पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 16 ओवर के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स का स्कोर- 160/3. जेसन रॉय 40 गेंदों पर 71 रन और श्रेयष अय्यर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 137/3
- 13.2 ओवर: दिल्ली को तीसरा झटका। क्रुणाल पंड्या की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल 6 गेंदों पर 13 रन बनाकर कैच आउट हुए। हार्किद पंड्या ने लिया शानदार कैच। अब श्रेयष अय्यर बैटिंग के लिए आए हैं। जेसन रॉय 60 रनों पर नाबाद।
- 13वें ओवर से 15 रन आए। यह ओवर मयंक मार्कंडे ने डाला था और मैक्सवेल ने इस ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका और फिर आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। 13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 134/2
- 11.5 ओवर: दिल्ली को दूसरा झटका। रिषभ पंत (47) का बेहतरीन कैच बाउंड्री लाइन पर कीरन पोलार्ड ने लिया। पंत ने 25 गेंदों की पारी में दो छक्के और 6 चौके लगाए। अब बैटिंग के लिए ग्लेन मैक्सवेल आए हैं। 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 119/2
- 10.2 ओवर: जेसन रॉय की फिफ्टी, दो रन दौड़कर इस आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक जेसन रॉय ने लगाया। रॉय ने ये फिफ्टी 27 गेंदों पर लगाई।
- 10वें ओवर में 19 रन आए। अकीला धनंजय के इस ओवरमें रिषभ पंत ने पहली गेंद पर छक्का, दूसरी गेंद पर चौका और फिर पांचवीं गेंद पर भी छक्का जड़ा। 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 104/1. रिषभ पंच 18 गेंदों पर 40 और जेसन रॉय 26 गेंदों पर 49 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 8 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 68/1. जेसन रॉय 23 गेंदों पर 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। रिषभ पंत 9 गेंदों पर 12 रन बना चुके हैं।
- 7 ओवर के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स का स्कोर- 63/1. रिषभ पंत 10 रन और जेसन रॉय 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 5.1 ओवर: दिल्ली को पहला झटका। गौतम गंभीर (15) आउट। मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों कैच हुए गंभीर। अब बल्लेबाजी के लिए रिषभ पंत आए हैं।
- 4.5 ओवर: दिल्ली के 50 रन पूरे। गंभीर 15 रन और जेसन रॉय 15 गेंदों पर 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 3 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 25/0. गौतम गंभीर 10 गेंदों पर 8 और जेसन रॉय 8 गेंदों पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 1 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 11/0
- दिल्ली की बैटिंग शुरू, गौतम गंभीर और जेसन रॉय ओपनिंग कर रहे हैं। मुंबई की ओर से पहला ओवर हार्दिक पंड्या डाल रहे हैं।
- 20 ओवर: मुंबई इंडियंस ने सात विकेट खोकर 194 रन बनाए। दिल्ली के सामने 195 रनों का लक्ष्य।
- 19.1 ओवर: हार्दिक पंड्या 2 रन बनाकर आउट। ट्रेंट बोल्ट ने लिया विकेट।
- 18.3 ओवर: मुंबई इंडियंस को छठा झटका। मोहम्मद शमी ने लिया क्रुणाल पंड्या (11) का विकेट। 19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 187/6
- 17.3 ओवर: ट्रेंट बोल्ट ने रोहित शर्मा को जेसन रॉय के हाथों कैच कराया। मुंबई को 5वां झटका। अब बल्लेबाजी के लिए क्रुणाल पंड्या और हार्दिक पंड्या क्रीज पर। 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 183/5
- 15वां ओवर: डेनियल क्रिस्टियान ने चौथी गेंद पर ईशान किशन (44) और फिर अगली ही गेंद पर कीरन पोलार्ड (0) का विकेट लिय़ा। 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 167/4. अब क्रीज पर क्रुणाल पंड्या और रोहित शर्मा मौजूद।
- 14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 149/2, रोहित शर्मा (13) और ईशान किशन (27) क्रीज पर।
- 12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 122/2. ईशान किशन 8 और रोहित शर्मा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 10.2 ओवर: मुंबई को दूसरा झटका। राहुल तेवतिया ने खतरनाक साबित हो रहे सूर्यकुमार यादव (53) को आउट कर अपनी दूसरी सफलता हासिल की। सूर्यकुमार ने 32 गेंदों में एक छक्का और 7 चौके लगाए। अब रोहित शर्मा क्रीज पर, साथ में हैं ईशान किशन
- 8.6 ओवर: मुंबई को पहला झटका, लुइस 48 रन बनाकर आउट, राहुल तेवतिया ने लिया विकेट। लुइस ने 28 गेंदों की पारी में 4 छक्के और इतने ही चौके जमाए। 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 102/1. अब बैटिंग के लिए ईशान किशन आए हैं।
- 8.3 ओवर: राहुल तेवतिया की गेंद पर ईविन लुइस ने लगाया छक्का। मुंबई के 100 रन पूरे।
- 8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 92/0. ईविन लुइस 24 गेंदों पर 40 जबकि सूर्यकुमार 24 गेंदों पर 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। लुईस अब तक तीन छक्के लगा चुके हैं। वहीं सूर्यकुमार ने एक छक्का जड़ा और सात चौके जड़े हैं।
- 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 84/0. सूर्यकुमार कुमार यादव 20 गेंदों पर 41 रन और लुइस 16 गेंदों पर 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 5 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 66/0
- चौथे ओवर से 12 रन आए। 3.4 ओवर में लुइस के छक्के से मुंबई के 50 रन पूरे। आईपीएल में मुंबई का यह सबसे तेज 50 रन है। 4 ओवर के बाद मुंबई- 52/0
- तीसरा ओवर ट्रेंट बोल्ट ने डाला और इस ओवर में सूर्यकुमार ने पहली और तीसरी गेंद पर चौका जड़ा और फिर पांचवीं गेंद पर छक्का लगा दिया। तीन ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 40/0. ओवर से 15 रन आए। सूर्यकुमार 11 गेंदों पर 22 रन बना चुके हैं।
- 2 ओवर बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 25/0. सूर्यकुमार यादव 7 गेंदों पर 13 और लुइस 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर लुइस का कैच छूटा।
- मुंबई इंडियंस की बैटिंग शुरू, सूर्यकुमार यादव और ईविन लुइस ओपनिंग के लिए आए हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने शुरू की गेंदबाजी।
- दिल्ली डेयरडेविल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
- मुंबई इंडियंस के फैंस...मैच से पहले
- दिल्ली डेयरडेविल्स के फैंस भी है तैयार...
- दोनों टीमों को पहली जीत का इंतजार
- शाम 4 बजे से शुरू होगा मैच, 3.30 बजे टॉस
दोनों टीमें इस प्रकार हैं (संभावित)
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईविन लुइस, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कीरन पोलार्ड, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, मुस्तफिजुर रहमान, अकिला धनंजय।
दिल्ली डेयरडेविल्स: जेसन रॉय, गौतम गंभीर (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, डेनियल क्रिस्टियान, राहुल तेवतिया, शाहबाद नदीम, मोहम्मद शमी और ट्रेंट बोल्ट।