IPL, MI VS DD: जेसन रॉय ने दिलाई डेयरडेविल्स को पहली जीत, मुंबई की लगातार तीसरी हार

आईपीएल-2018 में दिल्ली की यह पहली जीत है। वहीं, हर सीजन में खराब शुरुआत के लिए बदनाम मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी हार है।

By विनीत कुमार | Updated: April 14, 2018 20:55 IST

Open in App

नई दिल्ली, 14 अप्रैल: जेसन रॉय के नाबाद 91 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने शनिवार को आईपीएल-2018 के 9वें मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। वनखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में डेयरडेविल्स को 195 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उसने तीन विकेट खोकर मैच की आखिरी गेंद पर हासिल किया। 

जेसन रॉय ने 53 गेंदों की पारी में 6 चौके और इतने ही छक्के लगाए। वहीं, ऋषभ पंत ने भी 25 गेंदों पर 47 रनों की आकर्षक पारी खेली। श्रेयष अय्यर ने नाबाद 27 रन बनाए।

दिल्ली की पहली जीत, मुंबई की तीसरी हार

आईपीएल-2018 में दिल्ली की यह पहली जीत है। वहीं, हर सीजन में खराब शुरुआत के लिए बदनाम मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी हार है। मुंबई इंडियंस आईपीए की मौजूदा चैम्पियन है और उसे डेयरडेविल्स से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद से हार मिल चुकी है। 

आखिरी ओवर का रोमांच

दिल्ली को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन चाहिए थे। मुस्तफिजुर रहमान की पहली दे गेंदों पर जेसन रॉय ने पहले चौका और फिर छक्का लगा दिया। ऐसा लग रहा था कि दिल्ली को आसान जीत मिलेगी तभी अगले तीन गेंद पर मुस्तफिजुर ने जेसन रॉय को छकाया और कोई रन नहीं बन सका। आखिरकार मैच की आखिरी गेंद पर जेसन ने हवा में शॉट खेला और विजयी रन पूरा किया।

तेज शुरुआत के बाद लड़खड़ाई मुंबई की पारी

इससे पहले तीन बार की चैम्पियन मुम्बई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव (53) और एविन लेविस (48) की बेहतरीन शुरुआत की बदौलत सात विकेट पर 194 रन बनाए। सूर्यकुमार और ईविन ने तेज शुरुआत की और और पहले विकेट के लिए 9 ओवर में 102 रन जोड़े। सूर्यकुमार ने एक छक्का और सात चौके लगाए। वहीं, लुइस ने 4 छक्के और इतने ही चौके लगाए। 

हालांकि, इन दोनों के आउट होने के साथ ही दिल्ली को वापसी का मौका मिल गया। इशान किशन (44) ने इस बीच तेजतर्रार पारी खेल मुंबई को 150 के पार पहुंचाया। किशन ने 23 गेंदों पर दो छक्के और 5 चौके लगाए। दिल्ली की ओर से ट्रेंट बोल्ट, डेनियल क्रिस्टियान और राहुल तेवतिया ने दो-दो विकेट झटके।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)मुंबई इंडियंसडेल्ही डेयरडेविल्सजेसन रॉयरोहित शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या