इमरान खान को अंतरराष्ट्रीय खेल पुरस्कार

By भाषा | Updated: November 23, 2021 20:29 IST

Open in App

दुबई, 23 नवंबर (एपी) पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान को मंगलवार को दुबई में एमबीआर क्रिएटिव स्पोर्ट्स पुरस्कार में अंतरराष्ट्रीय खेल शख्सियत चुना गया। विजेताओं के नाम की घोषणा के लिए आयोजित समारोह में इमरान को इस पुरस्कार के लिए चुना गया।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान को अपने देश को दुनिया के शीर्ष क्रिकेट देशों में से एक के रूप में स्थापित करने के लिए किए गए प्रयासों को देखते हुए पुरस्कार के लिए चुना गया। उनकी अगुआई में पाकिस्तान ने 1992 विश्व कप में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था। इसके अलावा प्रशासक के रूप में देश में खेलों को बढ़ावा देने में भी उनकी भूमिका रही।

कतर ओलंपिक समिति के अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमाद अल थानी को अरब देशों की खेल शख्सियत चुना गया।

सम्मान समारोह दुबई में अगले साल नौ जनवरी को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या