पृथ्वी शॉ का कंधा चोटिल, नहीं उठा पा रहे हाथ, न्यूजीलैंड दौरे पर जाना संदिग्ध

आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिये शॉ को भारत ए की दोनों टीमों में चुना गया है। टीम 10 जनवरी को न्यूजीलैंड के लिये रवाना होगी।

By भाषा | Updated: January 4, 2020 19:42 IST2020-01-04T19:42:09+5:302020-01-04T19:42:09+5:30

Injured Prithvi Shaw Rushed to NCA, New Zealand Tour Under Doubt | पृथ्वी शॉ का कंधा चोटिल, नहीं उठा पा रहे हाथ, न्यूजीलैंड दौरे पर जाना संदिग्ध

पृथ्वी शॉ का कंधा चोटिल, नहीं उठा पा रहे हाथ, न्यूजीलैंड दौरे पर जाना संदिग्ध

पृथ्वी शॉ को कंधे की चोट के कारण शनिवार को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) भेज दिया गया जिससे उनका भारत ए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर जाना संदिग्ध हो गया है। मुंबई और कर्नाटक के बीच रणजी ट्राफी मैच के पहले दिन ओवरथ्रो रोकने के प्रयास में शॉ के कंधे में चोट लग गयी थी। उन्होंने दूसरे दिन क्षेत्ररक्षण नहीं किया और वह बल्लेबाजी के लिये भी नहीं उतरे। बाद में उन्हें बेंगलुरू भेज दिया गया।

आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिये शॉ को भारत ए की दोनों टीमों में चुना गया है। टीम 10 जनवरी को न्यूजीलैंड के लिये रवाना होगी। मुंबई टीम के मीडिया मैनेजर अजिंक्या नाइक ने कहा, ‘‘उन्हें एनसीए में बुलाया गया है। मुंबई क्रिकेट संघ को बीसीसीआई से ईमेल मिला। वह बेंगलुरू रवाना हो गये हैं। वह अपना हाथ तक नहीं उठा पा रहे हैं। उनके कंधे में दर्द है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह बल्लेबाजी करने की स्थिति में नहीं थे। उनकी चोट कितनी गंभीर है यह एनसीए में ही पता चल पाएगा।’’ शॉ का शुक्रवार को मुंबई के फिजियो की मौजूदगी में एमआरआई स्कैन करवाया गया था। साव की अनुपस्थिति में मुंबई की तरफ से टेस्ट विशेषज्ञ अंजिक्य रहाणे ने पारी की शुरुआत की।

Open in app