बांग्लादेश दौरे पर गई श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका, यह ऑलराउंडर खिलाड़ी हुआ चोटिल

श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी एंजलो मैथ्यूज हैमस्ट्रिंग इंजुरी के कारण बांग्लादेश दौरे से बाहर हो गए हैं।

By IANS | Updated: February 6, 2018 11:11 IST

Open in App

श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी एंजलो मैथ्यूज हैमस्ट्रिंग इंजुरी के कारण बांग्लादेश दौरे से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका को इस दौरे पर अभी बांग्लादेश से एक टेस्ट मैच और दो टी-20 मैच भी खेलने हैं।

इसके बाद अगले महीने भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच एक त्रिकोणीय श्रंखला भी होगी। मैथ्यूज चोट के कारण त्रिकोणीय श्रंखला में भी भाग नहीं ले पाएंगे।

बांग्लादेश दौरा लगातार तीसरा ऐसा विदेशी दौरा है, जिसमें मैथ्यूज चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाएंगे। वह पिछले साल दक्षिण अफ्रीका और भारत के दौरे पर भी हैमस्ट्रिंग इंजुरी के कारण नहीं खेल पाए थे।

कई जगह चोट लगने के कारण मैथ्यूज 2016 में जिम्बाब्वे के दौरे पर भी नहीं गए थे। भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच त्रिकोणीय श्रंखला 8 मार्च से शुरू होगी।

टॅग्स :एंजेलो मैथ्यूजश्री लंकाबांग्लादेशक्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या