भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के बाद आस्ट्रेलिया में भी टेस्ट खेलने की तैयारी में

By भाषा | Updated: May 18, 2021 18:21 IST2021-05-18T18:21:17+5:302021-05-18T18:21:17+5:30

Indian women's cricket team after England preparing to play Test in Australia as well | भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के बाद आस्ट्रेलिया में भी टेस्ट खेलने की तैयारी में

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के बाद आस्ट्रेलिया में भी टेस्ट खेलने की तैयारी में

googleNewsNext

नयी दिल्ली, 18 मई भारतीय महिला क्रिकेट टीम अगले महीने इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलने के बाद आस्ट्रेलिया में भी लंबे प्रारूप का मुकाबला खेलने की तैयारी में है।

भारतीय महिला टीम सात साल बाद इंग्लैंड में 16 जून से पहला टेस्ट खेलेगी। आस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम एक टेस्ट खेलेगी जबकि एक दिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी हिस्सा लेगी।

भारतीय महिला टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछला टेस्ट 2006 में खेला था।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी ने कहा, ‘‘इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया दो टीमें हैं जो अब भी टेस्ट खेलती हैं और भविष्य में जब वे भारत आएंगे या जब भारत इन दोनों देशों का दौरा करेगा तो आपको टेस्ट मैच देखने को मिलेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पुरुषों के गुलाबी गेंद के टेस्ट के इतर यह विचार पेश किया गया था और बाद में शीर्ष परिषद की बैठक में इस पर चर्चा की गई।’’

आस्ट्रेलिया दौरे की घोषणा अब तक नहीं की गई है लेकिन आस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगान शुट ने इसी महीने कहा था कि इस श्रृंखला का आयोजन सितंबर के मध्य से कराने की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app