टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने 7 साल पहले खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच, अब किया संन्यास का ऐलान

भुवनेश्वर में 5 सितंबर 1986 को जन्मे प्रज्ञान ओझा ने आखिरी इंटरनेशनल मैच नवंबर 2013 में खेला था।

By भाषा | Published: February 21, 2020 1:01 PM

Open in App
ठळक मुद्देप्रज्ञान ओझा ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से तुरंत प्रभाव से संन्यास ले लिया।ओझा ने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में सचिन तेंदुलकर के विदाई टेस्ट में आखिरी बार भारत के लिए खेला था।

भारत के बाएं हाथ के अनुभवी स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से तुरंत प्रभाव से संन्यास ले लिया। ओझा ने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में सचिन तेंदुलकर के विदाई टेस्ट में आखिरी बार भारत के लिए खेला था।

भुवनेश्वर में 5 सितंबर 1986 को जन्मे प्रज्ञान ओझा आखिरी इंटरनेशनल मैच में दमदार गेंदबाजी की बदौलत 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए थे, लेकिन इसके बाद उन्हें फिर कभी भी भारतीय टीम में नहीं चुना गया। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से तुरंत प्रभाव से संन्यास ले रहा हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लिए इस स्तर पर खेलना हमेशा से मेरा सपना था। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि कितना खुशकिस्मत हूं कि मेरा सपना पूरा हुआ। मुझे देशवासियों का इतना प्यार और सम्मान मिला।’’

प्रज्ञान ओझा ने 2009 से 2013 के बीच 24 टेस्ट में 113 विकेट लिए हैं। उन्होंने 18 वनडे में 21 विकेट लिए। आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके ओझा के गेंदबाजी एक्शन की 2014 में शिकायत हुई थी। बाद में 2015 में उनके गेंदबाजी एक्शन को फिर वैध ठहराया गया।

टॅग्स :प्रज्ञान ओझाभारतीय क्रिकेट टीमसचिन तेंदुलकर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या