IPL 2020: मुंबई इंडियस ने नीलामी में खरीदे छह खिलाड़ी, रोहित शर्मा की टीम में शामिल हैं ये 24 खिलाड़ी

Mumbai Indians full squad: आईपीएल 2020 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 11.1 करोड़ में कुल छह खिलाड़ियों को खरीदा

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 20, 2019 13:26 IST

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल 2020 नीलामी में मुंबई इंडियंस ने खरीदे छह खिलाड़ीमुंबई इंडियंस ने इस नीलामी में खर्च किए कुल 11.1 करोड़ रुपये

चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को हुई आईपीएल 2020 की नीलामी में कुल छह खिलाड़ियों को खरीदा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली गत चैंपियन मुंबई ने अपने खिताब के बचाव के लिए नाथन कूल्टर नाइल और क्रिस लिन जैसे विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा। मुंबई ने इस नीलामी में कुल 11.1 करोड़ रुपये में छह खिलाड़ियों को खरीदा।

मुंबई इंडियंस ने इस नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल को 8 करोड़ रुपये की भारीभरकम कीमत में खरीदा। वहीं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन को मुंबई ने उनकी बेस प्राइस (2 करोड़) में खरीदा। 

इन दोनों के अलावा मुंबई ने जिन अन्य चार खिलाड़ियों को खरीदा-उनमें सौरभ तिवारी को 50 लाख, दिग्विजय देशमुख को 20 लाख, प्रिंस बलवंत राय सिंह को 20 लाख और मोहसिन खान को 20 लाख रुपये में खरीदा। 

नीलामी के बाद अगले आईपीएल सीजन के लिए मुंबई टीम में खिलाड़ियों की संख्या 24 है, जिनमें से 8 विदेशी खिलाड़ी हैं।

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम: 

कुल खिलाड़ी: 24विदेशी खिलाड़ी: 8

रिटेन किए गए खिलाड़ी: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), आदित्य तारे (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर, जयंत यादव, अनुकुल रॉय, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा, ट्रेंट बोल्ट, धवल कुलकर्णी और मिशेल मैक्लेघन।

नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी: नाथन कूल्टर नाइल (8 करोड़ रुपये), क्रिस लिन (2 करोड़ रुपये), सौरभ तिवारी (50 लाख रुपये), मोहसिन खान (20 लाख रुपये), दिग्विजय देशमुख (20 लाख रुपये) और प्रिंस बलवंत राय सिंह (20 लाख रुपये)।

कुल खर्च: 11.1 करोड़ रुपयेबचा बजट: 1.95 करोड़ रुपये

 

टॅग्स :मुंबई इंडियंसइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल ऑक्शनरोहित शर्मानाथन कूल्टर नाइलक्रिस लिन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या