IPL 2020 Auction: पीयूष चावला बने इस सीजन सबसे महंगे भारतीय, चेन्नई सुपर किंग्स ने किए इतने करोड़ खर्च

IPL 2020 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2020 की नीलामी में खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरस रहा है।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: December 19, 2019 20:52 IST

Open in App

भारत की ओर से पीयूष चावला में अब तक सबसे महंगे भारतीय रहे हैं। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 6.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया है। वहीं रॉबिन उथप्पा 3 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स के हो चुके हैं। हालांकि इस दौरान चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी अनसोल्ड रहे हैं।

नीलामी में बिके ये भारतीय:

रॉबिन उथप्पा (राजस्थान रॉयल्स) - 3 करोड़

जयदेव उनादकट (राजस्थान रॉयल्स) - 3 करोड़

पीयूष चावला (चेन्नई सुपर किंग्स) - 6.75 करोड़

राहुल त्रिपाठी (केकेआर) - 60 लाख

प्रियम गर्ग (हैदराबाद) - 1.90 करोड़

विराट सिंह (हैदराबाद) - 1.9 करोड़

वरुण चक्रवर्ती (केकेआर) - 4 करोड़

यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स) - 2.40 करोड़

दीपक हुडा (पंजाब) - 50 लाख

अनुज रावत (राजस्थान) - 80 लाख

आकाश सिंह (राजस्थान) - 20 लाख

कार्तिक त्यागी (राजस्थान) - 1.30 करोड़

ईशान पोरेल (पंजाब) - 20 लाख

एम सिद्धार्थ (केकआर) - 20 लाख

रवि बिश्नोई (पंजाब) - 2 करोड़

सौरव तिवारी (मुंबई) - 50 लाख

संदीप भावनाका (हैदराबाद) 20 लाख

मोहसिन खान (मुंबई) - 20 लाख

प्रवीण तांबे (केकेआर) - 20 लाख

तेजिंदर ढिल्लन (पंजाब) - 20 लाख

अब्दुल समद (हैदराबाद) - 20 लाख

अनिरुद्ध जोशी (राजस्थान) - 20 लाख

दिग्विजय देशमुख (मुंबई) - 20 लाख

प्रिंस बलवंत राय सिंह (मुंबई) - 20 लाख

संजय यादव (हैदराबाद) - 20 लाख

मोहित शर्मा (दिल्ली) - 50 लाख

पवन देशपांडे (आरसीबी) - 20 लाख

प्रभसिमरन सिंह (पंजाब) - 55 लाख

तुषार देशपांडे (दिल्ली) - 20 लाख

आर साईं किशोर (चेन्नई) - 20 लाख

ललित यादव (दिल्ली) - 20 लाख

शाहबाज नदीम (आरसीबी) - 20 लाख

निखिला नाइक (केकेआर) - 20 लाख

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिस पर गुरुवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2020 की नीलामी में जमकर पैसा बरसा। कमिंस के लिए दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की बीच कड़ी टक्कर चली, जिसमें बाद में कोलकाता नाइट राइडर्स भी शामिल हो गई और 15.50 करोड़ रुपये में अपने साथ ले गई। इसी के साथ कमिंस आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। उन्होंने बेन स्टोक्स को पीछे किया। स्टोक्स को 14.50 करोड़ में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने लिया था। कमिंस दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ आए थे।

कमिंस के पास युवराज को सिंह को पीछे छोड़ आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बनने का मौका आया था लेकिन वह चूक गए। युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था।

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)कोलकाता नाइट राइडर्सदिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसराजस्थान रॉयल्सकिंग्स इलेवन पंजाबसनराइज़र्स हैदराबादचेन्नई सुपर किंग्स2020ग्लेन मैक्सेवलइयोन मोर्गनपैट कमिंस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या