IPL 2020 Auction: अंडर-19 टीम से यशस्वी जायसवाल रहे सबसे महंगे, यहां जानिए पूरी लिस्ट

IPL 2020 Auction: मुंबई के यशस्वी जायसवाल ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: December 19, 2019 20:19 IST2019-12-19T19:22:54+5:302019-12-19T20:19:53+5:30

Indian Premier League IPL 2020 Auction Update List of under 19 expensive players in ipl | IPL 2020 Auction: अंडर-19 टीम से यशस्वी जायसवाल रहे सबसे महंगे, यहां जानिए पूरी लिस्ट

IPL 2020 Auction: अंडर-19 टीम से यशस्वी जायसवाल रहे सबसे महंगे, यहां जानिए पूरी लिस्ट

आईपीएल-2020 के लिए नीलामी में अंडर-19 टीम के कप्तान यशस्वी जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं प्रियम गर्ग को हैदराबाद ने 1.90 करोड़, जबकि रवि बिश्नोई को पंजाब ने 2 करोड़ में अपने साथ किया है।

अंडर-19 टीम के ये खिलाड़ी हुए नीलाम-

रवि बिश्नोई (पंजाब) - 2 करोड़

प्रियम गर्ग (हैदराबाद) - 1.90 करोड़

यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स) - 2.40 करोड़

कार्तिक त्यागी (राजस्थान) - 1.30 करोड़

आकाश सिंह (राजस्थान) - 20 लाख

लिस्ट-ए क्रिकेट में बना चुके रिकॉर्ड: मुंबई के यशस्वी जायसवाल ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। विजय हजारे-2019 में 17 बरस के यशस्वी ने झारखंड के खिलाफ 154 गेंद में 203 रन बनाए, जिसमें 12 छक्के और 17 चौके शामिल थे। 

गोलगप्पे तक बेचे: उत्तर प्रदेश स्थित भदोही के रहने वाले यशस्वी महज 11 साल की उम्र में क्रिकेटर बनने का सपना लिए चाचा के पास मुंबई आ गए थे। यहां चाचा के पास इतना बड़ा घर नहीं था कि उसमें यशस्वी को भी रखा जा सके, जिसके चलते इस युवा को डेयरी दुकान पर सोना पड़ता। जब बात पेट की भूख की आई, तो यशस्वी को एक फूड वेंडर के यहां काम करना पड़ा। साथ ही वह रात में गोलगप्पे भी बेचा करते थे। यहां से बुरे वक्त को पीछे छोड़ यशस्वी ने अपने करियर पर फोकस रखा और आज इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया।

Open in app