Indian Premier League 2024: किसने कितने छक्के और चौके लगाएं?, क्लासेन से कोहली तक, जानें यहां

Indian Premier League 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में इस बार अभी तक कुल 16 मैच खेले गए, जिसमें प्लेयर्स ने कुल 299 छक्के लग चुके हैं। अब ऐसे में ये जानना जरूरी है कि कौन से वो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ये कारनामा कर सूची में टॉप किया।

By आकाश चौरसिया | Updated: April 4, 2024 18:07 IST2024-04-04T17:35:18+5:302024-04-04T18:07:39+5:30

Indian Premier League 2024 Who hit how many sixes and fours? From Heinrich Klaasen to Virat Kohli know here | Indian Premier League 2024: किसने कितने छक्के और चौके लगाएं?, क्लासेन से कोहली तक, जानें यहां

फाइल फोटो

Highlightsइंडियन प्रीमियर लीग 2024 में इस बार अब तक कुल 16 मैच खेले गएIPL 2024 में सभी प्लेयर्स ने कुल 299 छक्के लगाएं हैंटॉप 10 खिलाड़ियों में विराट कोहली का नाम सबसे आखिर में

Indian Premier League 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में इस बार अभी तक कुल 16 मैच खेले गए, जिसमें सभी प्लेयर्स ने कुल 299 छक्के लगाएं हैं। अब ऐसे में ये जानना जरूरी है कि कौन से वो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ये कारनामा कर सूची में टॉप 10 में जगह बनाई। आइए एक-एक कर जानते हैं कि वो कौन से खिलाड़ी हैं और IPL 2024 की किस टीम से ताल्लुक रखते हैं। 

इस चार्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन हैं, उन्होंने अभी तक अपने 3 मैच में कुल 17 छक्के लगाएं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 219.73 का रहा है। उनके बाद इस फेहरिस्त में राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग का नाम आता है (160.17 का स्ट्राइक रेट), फिर लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरण (175.90 का स्ट्राइक रेट) और कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नारायण का नाम शामिल है, जिन्होंने 12 छक्के 206.15 की स्ट्राइक रेट से जड़े हैं। 

इनके अलावा सूची में दूसरे बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम भी आता है और उन्होंने 11 छक्के 200 के स्ट्राइक रेट से लगाए हैं। कोलकाता के रॉकस्टार आंद्रे रसेल का नाम है और उन्होंने तीन मैच में 10 छक्के 238.69 स्ट्राइक रेट से लगाए हैं। फिर मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और डेविड वार्नर ने 9 छक्के लगाएं। 

विराट कोहली ने अभी तक किया ये कमाल
हालांकि विराट कोहली इस बार सूची में निचले पायदान में मौजूद हैं, क्योंकि उन्होंने अभी तक 4 मैच रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए 8 छक्के और 17 चौके 140.97 के स्ट्राइक रेट से लगाए हैं। 

Open in app