Indian Premier League 2024: दिसंबर 19 को दुबई में नीलामी, 1166 खिलाड़ियों की सूची, फ्रेंचाइजी टीमें 262.95 करोड़ रुपये खर्च करेगी, जानें शेष पर्स, कप्तान, बरकरार खिलाड़ियों की सूची

Indian Premier League 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की नीलामी 19 दिसंबर, 2023 (मंगलवार) को दुबई के कोका-कोला एरिना में आयोजित की जाएगी।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 11, 2023 14:26 IST

Open in App
ठळक मुद्दे‘मिनी’ नीलामी में 77 खिलाड़ियों पर सफल बोली लग सकती है जिसमें से 30 विदेशी खिलाड़ी होंगे।नीलामी में फ्रेंचाइजी टीमें 262.95 करोड़ रुपये खर्च कर सकती हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी भारत के बाहर विदेशी धरती पर आयोजित की जाएगी।

Indian Premier League 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की नीलामी पहली बार 19 दिसंबर को दुबई में है। फ्रेंचाइजी को 1166 खिलाड़ियों की सूची भेजी गई है, जिन्होंने इस नीलामी के लिए पंजीकरण कराया है। सभी टीमों को मिलाकर इस ‘मिनी’ नीलामी में 77 खिलाड़ियों पर सफल बोली लग सकती है जिसमें से 30 विदेशी खिलाड़ी होंगे।

इस नीलामी में फ्रेंचाइजी टीमें 262.95 करोड़ रुपये खर्च कर सकती हैं। यह पहली बार है, जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी भारत के बाहर विदेशी धरती पर आयोजित की जाएगी। 1166 खिलाड़ियों ने नामांकन किया है, जिसमें 830 भारतीय खिलाड़ी और 336 विदेशी दावेदार शामिल हैं। सूची में 212 कैप्ड खिलाड़ी, 909 अनकैप्ड खिलाड़ी और 45 आईसीसी सहयोगी देशों से शामिल हैं।

सभी दस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीमों ने अगले साल मार्च में शुरू होने वाले आगामी 2024 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीज़न के लिए रिटेन और रिलीज़ किए गए खिलाड़ियों का खुलासा किया गया है। आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीज़न के लिए दस टीमों ने पहले ही 173 खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 टीमें और कप्तान:

1- चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी

2- दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर/ आर. पंत

3- गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल

4- कोलकाता नाइट राइडर्स: नितीश राणा/ श्रेयस अय्यर

5- लखनऊ सुपर जाइंट्स: केएल राहुल

6- मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा

7- पंजाब किंग्स: शिखर धवन

8- राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन

9- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डु प्लेसिस

10- सनराइजर्स हैदराबाद: एडेन मार्कराम, मयंक अग्रवाल।

आईपीएल नीलामी 2024: सभी टीमों का शेष पर्सः

प्रत्येक टीम अपने आवंटित ₹100 करोड़ बजट से एक निश्चित शेष राशि के साथ आईपीएल 2024 नीलामी में प्रवेश करेगी। प्रत्येक टीम के लिए उपलब्ध धनराशि इस प्रकार है:

-चेन्नई सुपर किंग्स: ₹31.40 करोड़

- दिल्ली कैपिटल्स: ₹28.95 करोड़

- गुजरात टाइटंस: ₹23.15 करोड़

- कोलकाता नाइट राइडर्स: ₹32.70 करोड़

- लखनऊ सुपर जाइंट्स: ₹13.15 करोड़

- मुंबई इंडियंस: ₹15.25 करोड़

- पंजाब किंग्स: ₹29.10 करोड़

- राजस्थान रॉयल्स: ₹14.50 करोड़

- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: ₹23.25 करोड़

- सनराइजर्स हैदराबाद: ₹34.00 करोड़।

ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप जीत के नायक रहे ट्रेविस हेड, पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क ने अपने-अपने ‘बेस प्राइस’ (आधार मूल्य) को दो करोड़ रुपये के उच्चतम ‘ब्रैकेट’ (सूची) में रखा है। इस ब्रैकेट में भारतीय टीम से बाहर हुए तेज गेंदबाज हर्षल पटेल और उमेश यादव के साथ बल्लेबाज केदार जाधव भी है।

विश्व कप के दौरान अपनी बल्लेबाजी से सभी को चौंकाने वाले न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र की आधार कीमत 50 लाख रुपये है, लेकिन उनके लिए बड़ी बोली लगने की संभावना है। भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पहला शतक जड़ने वाले जोस इंग्लिस, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी शीर्ष ब्रैकेट में हैं।

दक्षिण अफ्रीका की नयी तेज गेंदबाजी सनसनी गेराल्ड कोएत्जी और खतरनाक बल्लेबाज रासी वान डेर डुसेन भी दो करोड़ रुपये के ब्रैकेट में है। दुनिया के शीर्ष कलाई के स्पिनरों में से एक वानिंदु हसरंगा 1.5 करोड़ रुपये के ब्रेकेट में हैं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर द्वारा रिलीज किया गया है।

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनआईपीएल 2024बीसीसीआईदुबईमुंबई इंडियंससनराइजर्स हैदराबादकोलकाता नाइट राइडर्सदिल्ली कैपिटल्सचेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरपंजाब किंग्सराजस्थान रॉयल्सलखनऊ सुपरजायंट्सगुजरात जायंट्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या