IPL 2020 Auction: कभी गुजारे के लिए बेचे गोलगप्पे, आज आईपीएल में लगी 2.40 करोड़ की बोली

जायसवाल जब उत्तर प्रदेश से मुंबई गये थे तब उनकी उम्र महज 11 साल थी और उन्हें टेंट में रहना पड़ता था।

By भाषा | Published: December 19, 2019 08:47 PM2019-12-19T20:47:04+5:302019-12-19T20:47:04+5:30

Indian Premier League 2020 Auction: yashasvi jaiswal from pani puri seller to youngest ipl auction | IPL 2020 Auction: कभी गुजारे के लिए बेचे गोलगप्पे, आज आईपीएल में लगी 2.40 करोड़ की बोली

IPL 2020 Auction: कभी गुजारे के लिए बेचे गोलगप्पे, आज आईपीएल में लगी 2.40 करोड़ की बोली

googleNewsNext

मुंबई के 17 साल के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल कभी अपना गुजारा करने के लिए पानी पूरी बेचते थे लेकिन गुरुवार का दिन उनके लिए बड़ी खुशी लेकर आया जब राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों की नीलामी में उनके लिए 2.40 करोड़ रुपये की बोली लगायी।

जायसवाल जब उत्तर प्रदेश से मुंबई गये थे तब उनकी उम्र महज 11 साल थी और उन्हें टेंट में रहना पड़ता था। यहीं से उन्होंने क्रिकेटर बनने के सपने को साकार किया। जायसवाल दक्षिण अफ्रीका में जनवरी-फरवरी में खेले जाने वाले अंडर-19 विश्व कप के लिए चुनी गयी भारतीय टीम का हिस्सा है। उन्होंने नीलामी में टीम के कप्तान प्रियम गर्ग (1.90 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद) को पीछे छोड़ दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं काफी खुश हूं। मेरे लिए यह सीखने का काफी अच्छा मौका होता। मेरे लिये अपना नाम बनाने का मंच है। वह इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में 154 गेंद में 17 चौके और 12 छक्के जड़ित 203 रन की पारी खेलकर लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे। उन्होंने सत्र में तीन शतक की मदद से 564 रन बनाये जहां उनका औसत 112.80 का था।

Open in app