IPL 2019, KXIP vs MI: पंजाब ने किया सिर्फ एक बदलाव, जानिए क्या है मुंबई की प्लेइंग इलेवन

IPL 2019, KXIP vs MI: पंजाब ने मुकाबले में एक बदलाव किया है। इस टीम ने वरुण चक्रवर्ती के स्थान पर मुरुगन अश्विन को मौका दिया है। वहीं मुंबई ने कोई बदलाव नहीं किया है। 

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: March 30, 2019 15:43 IST

Open in App

IPL 2019, KXIP vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग-2019 का 9वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। पंजाब ने मुकाबले में एक बदलाव किया है। पंजाब ने वरुण चक्रवर्ती के स्थान पर मुरुगन अश्विन को मौका दिया है। वहीं मुंबई ने कोई बदलाव नहीं किया है। 

 

ये है प्लेइंग इलेवन:

किंग्स इलेवन पंजाब: क्रिस गेल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, मनदीप सिंह, डेविड मिलर, रविचंद्रन अश्विन, हार्डस विलजोएन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, एंड्रयू टाय।

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डि कॉक, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैक्लेंघन, मयंक मार्कंडे, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)किंग्स इलेवन पंजाबमुंबई इंडियंसरविचंद्रन अश्विनरोहित शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या