इंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

Indian Premier League: केएल राहुल (18), पथुम निसांका (41), अक्षर पटेल (01) और समीर रिजवी (06) के आउट होने से स्कोर चार विकेट पर 76 रन हो गया।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2026 11:01 IST2026-04-12T10:56:02+5:302026-04-12T11:01:47+5:30

Indian Premier League 0 for 61 and 4 for 76? 4 wickets fell in 4-6 to 7-6 overs Venugopal Rao said KL Rahul, Pathum Nissanka, Axar Patel and Sameer Rizvi | इंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

file photo

googleNewsNext
Highlightsअक्षर पटेल ने कहा कि टीम को खराब क्षेत्ररक्षण का खामियाजा भुगतना पड़ा।शानदार प्रदर्शन से दिल्ली को 189 रन पर ऑल आउट कर 23 रन से जीत दर्ज की।मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

चेन्नई:दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में लगातार चार ओवर में चार विकेट गिरना ‘टर्निंग पॉइंट’ था जिससे उनकी टीम को 23 रन से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने 213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 61 रन बनाए थे, लेकिन केएल राहुल (18), पथुम निसांका (41), अक्षर पटेल (01) और समीर रिजवी (06) के आउट होने से स्कोर चार विकेट पर 76 रन हो गया।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि उनकी टीम को खराब क्षेत्ररक्षण का खामियाजा भुगतना पड़ा। चेन्नई सुपरकिंग्स ने संजू सैमसन की नाबाद 115 रन की पारी के दम पर दो विकेट पर 212 रन बनाने के बाद जैमी ओवरटन (18 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली को 189 रन पर ऑल आउट कर 23 रन से जीत दर्ज की।

राणा पर अंपायर से बहस करने और गायकवाड़ पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नितीश राणा पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान चौथे अंपायर के साथ बहस करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

यह घटना 19वें ओवर में घटी जब अंपायर ने ट्रिस्टन स्टब्स के गीले दस्ताने बदलने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद राणा और अंपायर में तीखी बहस हुई। स्टब्स ने उमस भरे वातावरण में अत्यधिक पसीने के कारण अपने दस्ताने बदलने का अनुरोध किया था।

Open in app