Christmas 2019: सचिन से लेकर रहाणे तक, टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इस अंदाज में दी क्रिसमस की बधाई

सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्विटर पर सांता क्लॉज और सजाए गए क्रिसमस ट्री के साथ खुद की तस्वीर पोस्ट की।

By सुमित राय | Updated: December 25, 2019 11:07 IST

Open in App
ठळक मुद्देक्रिसमस का त्योहार आज यानि 25 दिसंबर को दुनियाभर में मनाया जा रहा है।कई खिलाड़ियों ने अपने फैंस और दुनियाभर के लोगों को क्रिसमस की बधाई दी।

Christmas 2019: क्रिसमस का त्योहार आज यानि 25 दिसंबर को दुनियाभर में मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई खिलाड़ियों ने अपने फैंस और दुनियाभर के लोगों को क्रिसमस की बधाई दी।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्विटर पर सांता क्लॉज और सजाए गए क्रिसमस ट्री के साथ खुद की तस्वीर पोस्ट की।  इसके साथ उन्होंने लिखा, 'सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं। यह क्रिसमस हमारे दिलों और घरों में बहुत सारी खुशियां लाए। मुझे उम्मीद है कि आपके पास परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार समय होगा।

इसके अलावा भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी फैंस को क्रिसमस की बधाई दी। रहाण ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वह सांता क्लॉज की टोपी पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो के साथ लिखा, 'क्रिसमस में खो गया हूं। सभी को क्रिसमस की बहुत बधाई।'

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक ट्वीट किया, 'मैरी क्रिसमस। इस त्योहारी सीजन में शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं।'

आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर कर लोगो को क्रिसमस की बधाई दी। वीडियो में कीरोन पोलार्ड, क्विंटन डि कॉक, ईशान किशन और मिशेल मैक्लेघन फैंस को क्रिसमस की बधाई देते दिख रहे हैं।

ईसा मसीह के जन्म के प्रतीक के तौर पर पूरी दुनिया में मनाये जाने वाला ये त्योहार ऐसे तो ईसाईयों का प्रमुख त्योहार लेकिन अब इसके जश्न में अब लगभग हर धर्म के लोग शामिल होते हैं। क्रिसमस मनाने को लेकर भी कई तरह की परंपराएं दुनिया भर में प्रचलित हैं। लोग इस दिन अपने घरों को सजाते-संवारते हैं और एक-दूसरे को उपहार देते हैं।

टॅग्स :क्रिसमसभारतीय क्रिकेट टीमसचिन तेंदुलकरअजिंक्य रहाणेरवींंद्र जडेजामुंबई इंडियंस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या