Coronavirus: लॉकडाउन में परेशान हुए युजवेंद्र चहल, कहा- मैं और बर्दाश्त नहीं कर सकता...

देश में लॉकडाउन के चलते सभी से घरों में ही रहने के लिए कहा गया है। भारतीय क्रिकेट युजवेंद्र चहल भी इस वक्त क्रिकेट मैदान से दूर हैं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: April 11, 2020 16:44 IST

Open in App

देश में कोरोना वायरस के चलते मृतकों का आंकड़ा शनिवार को 239 पर पहुंच गया और कुल संक्रमितों की संख्या 7,477 हो गई है। देश में फिलहाल 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। सभी लोगों को अपने घरों में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भी इन दिनों परिवार के साथ हैं, लेकिन वह लॉकडाउन के चलते परेशान हो चुके हैं। चहल ने एक शो में मजाकिया अंदाज में कहा कि वह लॉकडाउन के बाद घर नहीं आएंगे। उन्होंने कहा, "ये अगले तीन सालों के लिए काफी है। मैं और बर्दाश्त नहीं कर सकता, घर पर और नहीं रह सकता।"

चहल ने कहा कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद वह पास के होटल में रह लेंगे, लेकिन घर नहीं आएंगे। वह लॉकडाउन के समाप्त होने के बाद मैदान पर जाएंगे और कम से कम एक बॉल जरूर फेंकेंगे।

चहल ने कहा, "मैं सही मायनों में बॉलिंग करना चाहता हूं। जब बहुत क्रिकेट होता है तो हम कहते हैं 'बहुत ज्यादा मैच हो रहे हैं' लेकिन अब कोई ऐक्शन नहीं है तो हम उसे मिस कर रहे हूं। जिस दिन लॉकडाउन खत्म होगा मैं बेशक मैदान पर जाकर बोलिंग करूंगा, भले ही एक गेंद फेंकूं।"

वहीं दुनिया भर में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को एक लाख के आंकड़े को पार कर गई। 

इस संक्रमण के कारण इटली में 18,849 लोगों की मौत हुई हैं। यह विश्व भर में किसी देश में सबसे अधिक मृतक संख्या है, जबकि उसके बाद अमेरिका में 17,925 लोगों की मौत हुई है। वहीं, स्पेन में 15,843 लोगों की मौत हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनइंडियायुजवेंद्र चहलभारतीय क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या