भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को योगी सरकार में नियुक्त किया जाएगा बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर

बीएसए के पद पर उनकी नियुक्ति की खबर से रिंकू सिंह के चाहने वालों में खुशी की लहर है। कुछ दिन पहले ही मछलीशहर (जौनपुर) की सांसद प्रिया सरोज से उनकी सगाई हुई थी, तब भी उनके चाहने वालों में खुशी की लहर थी।

By रुस्तम राणा | Updated: June 26, 2025 16:22 IST2025-06-26T16:22:05+5:302025-06-26T16:22:05+5:30

Indian Cricketer Rinku Singh To Be Appointed Basic Education Officer (BSA) By Yogi Adityanath Govt In UP | भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को योगी सरकार में नियुक्त किया जाएगा बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को योगी सरकार में नियुक्त किया जाएगा बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर

लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बनने जा रहे हैं। खबरें हैं कि बेसिक शिक्षा विभाग ने उनकी नियुक्ति की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत उनकी नियुक्ति की जाएगी। बीएसए के पद पर उनकी नियुक्ति की खबर से रिंकू सिंह के चाहने वालों में खुशी की लहर है। कुछ दिन पहले ही मछलीशहर (जौनपुर) की सांसद प्रिया सरोज से उनकी सगाई हुई थी, तब भी उनके चाहने वालों में खुशी की लहर थी।

प्रिया सरोज से शादी

दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे और इसकी तैयारियां भी जोरों पर चल रही थीं। हालांकि, शादी को टाल दिया गया है क्योंकि रिंकू सिंह को नवंबर में टीम इंडिया के साथ एक टूर्नामेंट में भाग लेना है। शादी 18 नवंबर को होनी थी जिसे टाल दिया गया है। शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है। हालांकि, अब होटल फरवरी के अंत के लिए बुक हो गया है।

रिंकू सिंह एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने शाहरुख खान के स्वामित्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेलने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में प्रसिद्धि प्राप्त की। वह मूल रूप से अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। 

उनका जन्म 12 अक्टूबर 1997 को हुआ था और उनका जीवन चुनौतियों से भरा रहा है। उनके पिता एजेंसियों के लिए गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम करते थे। बचपन में रिंकू अपने पिता के काम में मदद करते थे। साथ ही, वह क्रिकेट का अभ्यास करते रहे और बाद में आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया का हिस्सा बने।

हाल ही में रिंकू की सगाई समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से हुई है। सगाई समारोह लखनऊ में आयोजित किया गया था, जिसमें खेल, क्रिकेट और राजनीति की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। अब रिंकू सिंह के बेसिक शिक्षा अधिकारी बनने की खबर ने उनके चाहने वालों के लिए एक और खुशी की लहर ला दी है।
 

Open in app