भारतीय टीम श्रीलंका में, श्रीलंकाई टीम के डाटा विश्लेषक जीटी निरोशन और बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर कोविड पॉजिटिव

क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर गुरुवार को वायरस की चपेट में आ गये थे और उनके बाद कोविड-19 पॉजिटिव आने का यह दूसरा मामला है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2021 16:18 IST

Open in App
ठळक मुद्देनिरोशन मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज करा रहे हैं।श्रीलंकाई टीम के इंग्लैंड से लौटने के 48 घंटे बाद फ्लावर को पॉजिटिव पाया गया था। 13 जुलाई से शुरू हो रही है।

कोलंबोः श्रीलंकाई टीम के डाटा विश्लेषक जीटी निरोशन को भारत के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।

देश के क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर गुरुवार को वायरस की चपेट में आ गये थे और उनके बाद कोविड-19 पॉजिटिव आने का यह दूसरा मामला है। श्रीलंका क्रिकेट ने बयान में कहा, ‘‘श्रीलंकाई राष्ट्रीय टीम के डाटा विश्लेषक जीटी निरोशन को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। ’’

इसमें कहा गया, ‘ग्रांट फ्लावर के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद राष्ट्रीय खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ का कल पीसीआर परीक्षण कराया गया था जिसमें जी टी निरोशन पॉजिटिव आये।’’ बयान के अनुसार, ‘‘निरोशन मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज करा रहे हैं।’

श्रीलंका को भारत के खिलाफ छह मैचों की सफेद गेंद की सीरीज (तीन वनडे और तीन टी20) खेलनी है जो 13 जुलाई से शुरू हो रही है। फ्लावर इंग्लैंड से लौटने के बाद कड़े पृथकवास में हैं। श्रीलंकाई टीम के इंग्लैंड से लौटने के 48 घंटे बाद फ्लावर को पॉजिटिव पाया गया था। 

टॅग्स :श्रीलंका क्रिकेट टीमश्रीलंका क्रिकेटभारतीय क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या