Indian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

Indian cricket schedule for 2026-27 home matches announced: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2026-27 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अगले वर्ष 21 जनवरी को नागपुर में शुरू होगी।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 26, 2026 17:47 IST2026-03-26T17:46:02+5:302026-03-26T17:47:21+5:30

Indian cricket schedule for 2026-27 home matches announced Team India play 22 matches 17 venues 5 Tests, 9 ODIs, and 8 T20Is See full list | Indian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

file photo

googleNewsNext
Highlightsभारत में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली 9 एकदिवसीय मैच खेलेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी वनडे विश्व कप से पहले कमाल करेगी।रोको की जोड़ी वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-3 मैच खेलेंगे।

नई दिल्लीः भारतीय पुरुष टीम आगामी 2026-27 सीज़न में घरेलू मैदान पर 17 स्थानों पर 22 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को जानकारी दी। घरेलू सीज़न में 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20 मैच शामिल होंगे। हैदराबाद, बेंगलुरु, गुवाहाटी, अहमदाबाद और रांची ही ऐसे केंद्र हैं, जहां आगामी सीज़न में दो-दो मैच खेले जाएंगे। घरेलू सीज़न की शुरुआत वेस्ट इंडीज के श्वेत-गेंद क्रिकेट दौरे से होगी, जिसमें 5 वनडे और 3 टी20 मैच शामिल हैं। यह दौरा 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में शुरू होगा। यह सीरीज 17 अक्टूबर तक चलेगी।

Indian cricket schedule for 2026-27 home matches announced:वेस्ट इंडीज का भारत दौरा-

27 सितंबर, पहला वनडे, त्रिवेंद्रम

30 सितंबर, दूसरा वनडे, गुवाहाटी

3 अक्टूबर, तीसरा वनडे, न्यू चंडीगढ़

6 अक्टूबर, पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, लखनऊ

9 अक्टूबर, दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, रांची

11 अक्टूबर, तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, इंदौर

14 अक्टूबर, चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, हैदराबाद

17 अक्टूबर, पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, बेंगलुरु।

वनडे मैच तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे, जबकि टी20 मैचों की सीरीज लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच अक्टूबर 2024 में खेला गया था। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज होगी, जो 13 से 27 दिसंबर तक चलेगी।

Indian cricket schedule for 2026-27 home matches announced: श्रीलंका का भारत दौरा-

13 दिसंबर, पहला वनडे, दिल्ली

16 दिसंबर, दूसरा वनडे, बेंगलुरु

19 दिसंबर, तीसरा वनडे, अहमदाबाद

22 दिसंबर, पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, राजकोट

24 दिसंबर, दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, कटक

27 दिसंबर, तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, पुणे।

वनडे मैच दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेले जाएंगे, जबकि टी20 मैच राजकोट, कटक और पुणे में होंगे। अगले साल जनवरी में जिम्बाब्वे भारत का दौरा करेगी और तीन वनडे मैचों की सीरीज कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेली जाएगी। भारत के घरेलू टेस्ट सीजन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केवल पांच मैचों की सीरीज होगी, जो 21 जनवरी से 7 मार्च तक चलेगी। टेस्ट मैच नागपुर, चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेले जाने हैं।

Indian cricket schedule for 2026-27 home matches announced: जिम्बाब्वे का भारत दौरा-

 3 जनवरी, पहला वनडे, कोलकाता

6 जनवरी, दूसरा वनडे, हैदराबाद

9 जनवरी, तीसरा वनडे मुंबई।

Indian cricket schedule for 2026-27 home matches announced: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2026-27 का कार्यक्रम-

पहला टेस्ट, 21 जनवरी: नागपुर - सुबह 9:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

दूसरा टेस्ट, 29 जनवरी: चेन्नई - सुबह 9:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

तीसरा टेस्ट, 11 फरवरी: गुवाहाटी - सुबह 9:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

चौथा टेस्ट, 19 फरवरी: रांची - सुबह 9:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

पांचवां टेस्ट, 27 फरवरी: अहमदाबाद - सुबह 9:30 बजे (भारतीय समयानुसार)।

Open in app