इस भारतीय क्रिकेटर ने 15 साल की उम्र में डेब्यू कर रचा इतिहास

शेफाली ने भारत की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज शुरुआत की। हालांकि डेब्यू मैच में उन्हें निराशा हाथ लगी।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: September 24, 2019 18:51 IST2019-09-24T18:51:16+5:302019-09-24T18:51:16+5:30

India Women vs South Africa Women, 1st T20I: 15 year old Shafali Verma debut in international cricket | इस भारतीय क्रिकेटर ने 15 साल की उम्र में डेब्यू कर रचा इतिहास

इस भारतीय क्रिकेटर ने 15 साल की उम्र में डेब्यू कर रचा इतिहास

भारत की महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने सिर्फ 15 साल की उम्र में डेब्यू कर इतिहास रच दिया है। वह टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे कम उम्र में पदार्पण करने वाली भारतीय खिलाड़ी बन चुकी हैं। शेफाली को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूरत में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में मौका दिया गया है। हरियाणा के रोहतक में 28 जनवरी 2004 को जन्मी शेफाली दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं।

शेफाली फिलहाल 15 साल 239 दिन की हैं। शेफाली से पहले भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली खिलाड़ी गार्गी बनर्जी थीं। गार्गी ने 1978 में 14 वर्ष 165 दिन की उम्र में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 15 नवंबर 1989 को अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। तब उनकी उम्र 16 साल 6 महीने 23 दिन थी।

शेफाली ने भारत की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज शुरुआत की। हालांकि डेब्यू मैच में उन्हें निराशा हाथ लगी। शेफाली चौथी ही गेंद पर शाहबनिम इस्माइल की गेंद पर तुमी सेखुखुने को अपना कैच थमा बैठीं।

Open in app