चेन्नई: गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले सुपर 8 टी20 विश्व कप मुकाबले में भारत का सामना जिम्बाब्वे से होगा। दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रनों की करारी हार से उबरने और अपने नेट रन रेट (-3.80) को बनाए रखने के लिए मौजूदा चैंपियन भारत को एक बड़ी जीत की जरूरत है। सलामी और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी चिंता का विषय हैं। शीर्षक्रम की नाकामी और पिछली हार के बाद भारी दबाव से जूझ रही गत चैम्पियन भारतीय टीम को ‘जाइंट किलर’ जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के ‘करो या मरो’ के मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव कई बदलाव करेंगे। रिंकू सिंह के घर आने से एक सीट पहले से खाली है। वाशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा-तिलक शर्मा पर गाज गिरने की संभावना है। सुंदर की जगह उप कप्तान अक्षर पटेल खेल सकते हैं। रिंकू सिंह की जगह कुलदीप यादव और अभिषेक शर्मा या तिलक शर्मा की जगह संजू सैमसन खेल सकते हैं।
इस विश्व कप में आने से पहले, मौजूदा चैंपियन टीम ने ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर द्विपक्षीय मुकाबलों में जीत हासिल की थी। पेट के संक्रमण के बाद अभिषेक की बल्लेबाजी में कुछ कमी सी आ गई है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की आक्रामक बल्लेबाजी में कमी आई है।
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीका की रफ्तार की चुनौती
टूर्नामेंट में अब तक अपराजेय रही वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें टी20 विश्व कप सुपर आठ के मुकाबले में बृहस्पतिवार को आमने सामने होंगी तो आक्रामक कैरेबियाई बल्लेबाजों को बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण से पार पाना होगा।
भारत को टीम संयोजन पर पुनर्विचार करना होगा: रवि शास्त्री
पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर आठ चरण के पहले मुकाबले में मिली हार भारत के लिये खतरे की घंटी रही है और अब उसे टीम संयोजन पर पुनर्विचार करना होगा। अफ्रीका से 76 रन से मिली पराजय के बाद भारत को अब बृहस्पतिवार को जिम्बाब्वे से खेलना है। पिछले टी20 विश्व कप से चले आ रहे 12 मैचों में जीत के सिलसिले पर भी इससे रोक लग गई।