नई दिल्ली: भारत ने चेन्नई में खेले गये तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को हराकर 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली है। भारत के सामने जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य था जिसे उसने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल किया।
भारत की ओर से शिखर धवन ने सबसे अधिक 62 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली। धवन आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए और तब भारत को जीत के लिए 1 रनों की जरूरत थी। हालांकि, मनीष पाण्डेय ने कोई गलती नहीं करते हुए भारत को जीत दिला दी।
धवन के अलावा ऋषभ पंत ने भी 58 रनों की शानदार पारी खेली। धवन और पंत ने तीसरे विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी करते हुए भारत की जीत का आधार तैयार किया। रोहित शर्मा 4 रन और केएल राहुल 17 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 181 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से निकोलस पूरण ने दमदार अर्धशतक लगाया।
निकोलस ने 25 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाये। इस दौरान निकोलस ने 4 छक्के और 4 चौके लगाये। उन्हें डेरेन ब्रावो का अच्छा साथ मिला। ब्रावो ने 37 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाये। ब्रावो ने 2 चौके और इतने ही छक्के जड़े। निकोलस और ब्रावो के बीच चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 87 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने दो विकेट झटके। एक सफलता वॉशिंगटन सुंदर को मिली।
भारत इस सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। वेस्टइंडीज की टीम की की कोशिश इस खराब दौरे का जीत के साथ समापन करने की होगी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, लोकेश राहुल, मनीष पाण्डेय, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल।
वेस्टइंडीज: शाई होप, शिमरोन हेटमायर, डेरेन ब्रावो, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), निकोलस पूरण, कीरोन पोलार्ड, कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), फाबियान एलेन, कीमो पॉल, खेरी पियरे, ओशाने थॉमस।
11 Nov, 18 : 10:27 PM
भारत की रोमांचक जीत
आखिरी गेंद पर मनीष पाण्डेय ने एक रन लेकर भारत को 6 विकेट से जीत दिला दी। मनीष 4 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसी के साथ भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली है।
11 Nov, 18 : 10:25 PM
धवन आउट
19.5 ओवर: धवन 62 गेंदों पर 92 रन बनाकर आउट। फाबियान एलेन ने लिया विकेट। भारत को एक गेंद पर 1 रन की जरूरत जीत के लिए। धवन ने 10 चौके और दो छक्के लगाये।
11 Nov, 18 : 10:15 PM
भारत को तीसरा झटका
18.1 ओवर: ऋषभ पंत (58) आउट। भारत को तीसरा झटका। कीमो प़ल ने किया बोल्ड। धवन 58 गेंदों पर 89 रन बनाकर जमे हुए हैं। मनीष पाण्डेय बैटिंग के लिए अब आये हैं। भारत- 175/3. पंत ने 38 गेंदों की पारी में तीन छक्के और पांच चौके लगाये।
11 Nov, 18 : 10:12 PM
जीत के लिए 8 रनों की जरूरत
भारत 18 ओवर के बाद 174/2. धवन 88 रनों पर जबकि पंत 58 रनों पर खेल रहे हैं। 18वें ओवर से 11 रन आए।
11 Nov, 18 : 10:01 PM
भारत 150 के पार
16 ओवर के बाद भारत- 153/2. पंत 52 जबकि धवन 76 रनों पर खेल रहे हैं।
11 Nov, 18 : 09:56 PM
जीत के लिए 30 गेंदों पर 43 रनों की जरूरत
15 ओवर के बाद भारत- 139/2. धवन और पंत के बीच 94 रनों की साझेदारी हो चुकी है। धवन 46 गेंदों पर 68 रन और पंत 29 गेंदों पर 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। धवन ने 8 चौके और एक छक्का लगाया है। पंत ने तीन छक्के और 4 चौके जमाये हैं।
11 Nov, 18 : 09:39 PM
भारत के 100 रन, धवन की फिफ्टी
11.5 ओवर में भारत के 100 रन पूरे। ओवर की आखिरी गेंद पर धवन ने भी अर्धशतक पूरा किया। धवन ने 36 गेंदों पर लगाया अर्धशतक। धवन 6 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। पंत 27 रनों पर खेल रहे हैं। भारत 12 ओवर के बाद- 102/2
11 Nov, 18 : 09:30 PM
भारत 10 ओवर के बाद
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 76/2. धवन 27 गेंदों पर 35 रन बना चुके हैं। धवन ने अपनी पारी में 6 चौके लगाये हैं। वहीं, पंत ने 17 गेंदों पर 18 रन बनाये हैं। उन्होंने अब तक तीन चौके जड़े हैं।
11 Nov, 18 : 09:18 PM
भारत को दो झटके
7 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 54/2. धवन 21 गेंदों पर 29 रन और ऋषभ पंत 3 रनों पर खेल रहे हैं। भारत को पहला झटका रोहित शर्मा (4) के रूप में 13 रनों पर लगा। इसके बाद लोकेश राहुल 17 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल छठे ओवर में पवेलियन लौटे। भारत का स्कोर इस समय 45 रन था।
11 Nov, 18 : 08:46 PM
भारत की बल्लेबाजी
भारत की बैटिंग शुरू। रोहित शर्मा और शिखर धवन भारतीय पारी की शुरुआत कर रहे हैं। वेस्टइंडीज की ओर से खेरी पियरे का पहला ओवर
11 Nov, 18 : 08:17 PM
वेस्टइंडीज 150 के करीब
17 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 145/3. निकोलस पूरण 16 गेंदों पर 31 रन और डेरेन ब्रावो 28 गेंदों पर 31 रन बना चुके हैं। ब्रावो ने एक छक्का और दो चौके लगाये हैं। निकोलस के बल्ले से तीन छक्के और एक चौका निकला है।
11 Nov, 18 : 08:16 PM
भारत के सामने 182 का लक्ष्य
वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 181 रन बनाये हैं। निकोलस पूरण ने अर्धशतक लगाते हुए 25 गेंदों पर नाबाद 53 रनों की पारी खेली। पूरण ने 4 छक्के और 4 चौके लगाये। वहीं, डेरेन ब्रावो 37 गेंदों पर 43 रन बनाकर नाबाद रहे। ब्रावो ने 2 चौके और 2 छक्के लगाये। भारत के सामने 182 रनों का लक्ष्य
11 Nov, 18 : 07:54 PM
वेस्टइंडीज को तीसरा झटका
12.5 ओवर: वेस्टइंडीज को तीसरा झटका। वॉशिंगटन सुंदर ने दिनेश रामदीन को बोल्ड किया। रामदीन 15 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। सुंदर के लिए इस मैच में पहली सफलता। वेस्टइंडीज का स्कोर- 94/3. डेरेन ब्रावो 19 गेंदों पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। निकोलस पूरण अब बैटिंग के लिए आए हैं।
11 Nov, 18 : 07:43 PM
10 ओवर के बाद
वेस्टइंडीज का स्कोर 10 ओवर के बाद- 67/2. दिनेश रामदीन 4 रन और डेरेन ब्रावो 12 गेंदों पर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11 Nov, 18 : 07:39 PM
चहल को दूसरी सफलता
8.6 ओवर: भारत को दूसरी सफलता। युजवेंद्र चहल ने शिमरोन हेटमायर (26) को किया चलता। क्रुणाल पंड्या ने लिया कैच। हेटमायर ने 21 गेंदों की पारी में एक छक्का और चार चौके लगाये। वेस्टइंडीज- 62/2. डेरेन ब्रावो 6 रन पर खेल रहे हैं। दिनेश रामदीन अब बैटिंग के लिए आए हैं।
11 Nov, 18 : 07:27 PM
भारत को पहली सफलता
6.1 ओवर: भारत को पहली सफलता मिली। युजवेंद्र चहल की गेंद पर शाई होप (24) कैच आउट। हवा में शॉट खेला था, वॉशिंगटन सुंदर ने पकड़ा कैच। चहल का इस मैच में यह पहला ओवर है। होप ने 22 गेंदों की पारी में एक छक्का और तीन चौके लगाए। हेटमायर 22 रनों पर अभी भी जमे हुए हैं। वेस्टइंडीज का स्कोर- 51/1. डेरेन ब्रावो अब बैटिंग के लिए आए है।
11 Nov, 18 : 07:22 PM
ठोस शुरुआत
5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 38/0. शाई होप 18 गेंदों पर 17 रन और हेटमायर 12 गेंदों पर 16 रन बना चुके हैं। हेटमायर ने 4 चौके जमाये हैं। होप के बल्ले से 3 विकेट निकले हैं।
11 Nov, 18 : 07:09 PM
धीमी शुरुआत
दो ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 6/0. शाई होप 2 रन और हेटमायर 4 रनों पर खेल रहे हैं।
11 Nov, 18 : 07:00 PM
खलील अहमद कर रहे हैं मैच का पहला ओवर
मैच शुरू, भारत की ओर से खलील अहमद पहला ओवर डाल रहे हैं। वेस्टइंडीज की ओर से शाई होप और शिमरोन हेटमायर पारी की शुरुआत करने उतरे हैं।
11 Nov, 18 : 06:33 PM
वेस्टइंडीज ने जीता टॉस
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
11 Nov, 18 : 06:27 PM
क्या कहते हैं रिकॉर्ड्स
वेस्टइंडीज ने इस साल 11 टी20 मैचों में केवल 3 में जीत हासिल की है। भारत ने 15 में से 12 मैच जीते हैं।
11 Nov, 18 : 05:52 PM
क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर
टीम इंडिया की कोशिश इस मैच को जीत कर 3-0 से सीरीज अपने नाम करने की होगी। भारत सीरीज में अभी 2-0 से आगे है।
11 Nov, 18 : 04:25 PM
उमेश, बुमराह, कुलदीप को आराम
इस मैच में जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव नजर नहीं आयेंगे। चयनकर्ताओं ने तीनों को आराम देने का फैसला किया है। ऐसे में श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, सिद्धार्थ कौल और शाहबाज नदीम में से कुछ खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
11 Nov, 18 : 04:22 PM
टॉस पर होगी नजर
भारतीय समय के अनुसार टॉस शाम 6.30 बजे होगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा।