भारत-वेस्टइंडीज के बीच में 22 दिसंबर को कटक में तीसरा और निर्णायक मैच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। इसी से साथ भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 5 विकेट के नुकसान पर 315 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 48.4 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया।
वेस्टइंडीज की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज इविन लुईस (21) और शाई होप ने पहले विकेट के लिए 57 रन बनाए। वहीं शाई होप ने 5 चौकों की मदद से 42 रन बनाए।
इसके बाद शिमरॉन हेटयमार और रोस्टन चेज के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। चेज 38, जबकि हेटयमार 37 रन बनाकर आउट हुए।
पूरन 64 गेंदों में 13 बाउंड्री की दद से 89 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पोलार्ड ने अकेले मोर्चा संभाला और आखिरी के ओवरों में तेजी दिखाते हुए पोलार्ड 51 बॉल में 7 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 74 रन जड़े। मेजबान टीम की ओर से नवदीप सैनी को 2 विकेट हाथ लगे। उनके अलावा मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा ने 1-1 शिकार किए।
टारगेट का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी हुई। रोहित 63 गेंदों में 53, जबकि राहुल 89 बॉल पर 77 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ने अपनी पारी में 1 छक्का और 8 चौके लगाए।
इसके बाद टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर (7), ऋषभ पंत (7) और केदार जाधव (9) के रूप में लगातार विकेट गंवा दिए। भारत ने अपने 5 विकेट 228 रन पर गंवा दिए थे।
यहां से कोहली ने रवींद्र जडेजा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर एक बार फिर जान फूंक दी। कोहली ने और 3 छक्के की मदद से 89 रन बनाए। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने नाबाद 39, जबकि शार्दुल ठाकुर ने नाबाद 17 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से कीमो पॉल ने 3 विकेट झटके। उनके अलावा शेल्डन कॉट्रेल, जेसन होल्डर और अल्जारी जोसेफ ने 1-1 शिकार किए।
टीमें :
भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी।
वेस्टइंडीज : किरोन पोलार्ड (कप्तान), शाई होप, एविन लुइस, शिमरन हेटमायर, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, खैरी पियरे, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कॉट्रेल।
22 Dec, 19 : 09:43 PM
भारत ने जीती सीरीज
भारत ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है।
22 Dec, 19 : 09:22 PM
विराट कोहली आउट
भारत को 46.1 ओवर में विराट कोहली के रूप में बड़ा झटका लगा। कोहली 81 गेंदों में 85 रन बनाकर आउट। टीम इंडिया को जीत के लिए 23 गेंदों में 30 रन की दरकार। IND 286/6
22 Dec, 19 : 09:19 PM
4 ओवर बाकी
मैच खत्म होने में 24 गेंदें शेष हैं। टीम इंडिया ने 46 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 286 रन बना लिए हैं। विराट कोहली अपने शतक की ओर हैं।
22 Dec, 19 : 09:05 PM
कोहली ने लगाई 2 बाउंड्री
खैरी पियरे के सातवें ओवर में कोहली ने दो चौके लगाए। भारत को यहां से जीत के लिए 42 गेंदों में 53 रन की दरकार है। IND 263/5 (43.0)
22 Dec, 19 : 08:47 PM
भारत को पांचवां झटका
टीम इंडिया को पांचवां झटका लग चुका है। कॉट्रेल ने जाधव को क्लीन बोल्ड किया। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए केदार जाधव आए और पहली ही गेंद पर चौके के साथ खाता खोला। भारत को जीत के लिए 66 गेंदों में 84 रन की दरकार। IND 232/5 (39)
22 Dec, 19 : 08:35 PM
कोहली का अर्धशतक
विराट कोहली ने कप्तानी पारी खेलते हुए 51 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है। मैच इस वक्त काफी रोमांचक बना हुआ है। टीम इंडिया को यहां से बस एक साझेदारी की दरकार है। IND 210/4 (36.4)
22 Dec, 19 : 08:30 PM
रोमांचक हुआ मैच
टीम इंडिया के 200 रन पूरे हो चुके हैं। भारत को यहां से जीत के लिए 87 गेंदों में 113 रन की दरकार है।
22 Dec, 19 : 08:19 PM
अय्यर कैच आउट
भारत को श्रेयस अय्यर के रूप मे तीसरा झटका लगा। वह कीमो पॉल की गेंद पर कैच आउट हुए। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए पंत आ चुके हैं। 188-3 (33)
22 Dec, 19 : 08:09 PM
सीरीज में अब तक
वेस्टइंडीज ने चेन्नई में खेला गया पहला वनडे 8 विकेट से जीता था जबकि भारत ने विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे वनडे में 107 रन से जोरदार जीत हासिल की थी। ऐसे में तीसरा और आखिरी मैच दोनों टीमों के लिए फाइनल जैसा हो गया है, जिसके जीतने वाला सीरीज पर भी कब्जा जमा लेगा।
22 Dec, 19 : 08:01 PM
भारत को दूसरा झटका
अल्जारी जोसेफ ने 4.5 ओवर में अपना दूसरा शिकार किया। केएल राहुल 77 रन के स्कोर पर अपना कैच शाई होप को थमा बैठे। इसी के साथ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अय्यर आ चुके हैं। IND 167/2 (29.5)
22 Dec, 19 : 07:48 PM
कोहली की शानदार बल्लेबाजी
विराट कोहली ने 19 गेंदों में 18 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके भी देखने को मिले। भारत ने 27 ओवरों में 1 विकेट खोकर 152 रन बना लिए हैं।
22 Dec, 19 : 07:47 PM
रोहित शर्मा ने विराट को छोड़ा पीछे, कैलेंडर ईयर में बनाए कोहली से ज्यादा रन
स्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित ने कटक के बाराबती स्टेडियम में 9 के स्कोर पर पहुंचते ही वह एक साल में सलामी बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। यहां पढ़ें पूरी खबर...
22 Dec, 19 : 07:25 PM
भारत को लगा पहला झटका
भारत को 21.2 ओवर में पहला झटका लगा। रोहित 63 गेंदों में इतने ही रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। उनके स्थान पर कप्तान विराट कोहली मैदान पर आए। IND 122/1 (21.2)
22 Dec, 19 : 07:17 PM
रोहित-राहुल ने जड़े अर्धशतक
रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अपने अर्धशतक पूरे कर लिए हैं। भारत की स्थिति बेहद मजबूत नजर आ रही है।
22 Dec, 19 : 07:01 PM
भारत का शतक पूरा
अल्जारी जोसेफ को गेंदबाजी पर लगा दिया गया है। पहली गेंद पर रोहित ने सिंगल लिया। अगली डिलीवरी वाइड करार। पांचवीं गेंद पर रोहित ने चौक लगाया। IND 100/0 (16.0)
22 Dec, 19 : 06:37 PM
10 ओवर पूरे
भारत ने पहले 10 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 59 रन बना लिए हैं। रोहित 34, जबकि राहुल 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत 6.1 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।
22 Dec, 19 : 06:11 PM
रोहित शर्मा ने खोले हाथ
पहला ओवर खाली जाने के बाद रोहित शर्मा ने अपने हाथ खोल लिए हैं। जेसन होल्ड के दूसरे ओवर की दूसरी बॉल पर रोहित ने छक्का लगाया। वहीं चौथी बॉल पर चौका। IND 25/0 (4.0)
22 Dec, 19 : 05:58 PM
टारगेट का पीछा करने उतरा भारत
भारत की ओर से रोहित शर्मा और केएल राहुल बतौर सलामी बल्लेबाज टारगेट का पीछा करने मैदान पर आ चुके हैं। शेल्डन कॉट्रेल के हाथों में गेंद। भारत पहले ओवर से कोई भी रन नहीं निकाल सका। IND 0/0 (1.0)
22 Dec, 19 : 05:52 PM
कटक में कोहली का फ्लॉप रिकॉर्ड, चेज करना आसान
कटक के बाराबती स्टेडियम में विराट कोहली का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है और वह यहां चार सीमित ओवरों के मैच में 34 रन ही बना सके हैं।
वहीं बाराबती स्टेडियम में अब तक खेले गए मैचों में 18 में से 11 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतेगी, वह पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी।
भारतीय टीम इस मैदान पर 2007 से एक भी मैच नहीं हारी है और उसके बाद से लगातार छह मैच (एक मैच बारिश से रद्द) जीते हैं। भारत ने इस मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले तीनों मैचों में जीत हासिल की है।
भारत अपने घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2002 से कोई वनडे सीरीज नहीं हारा है। अगर वह ये सीरीज जीतता है तो ये उसकी विंडीज के खिलाफ लगातार दसवीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत होगी।
22 Dec, 19 : 05:26 PM
भारत को 316 रन की दरकार
वेस्टइंडीज ने 5 विकेट के नुकसान पर 315 रन बनाए। पोलार्ड ने 51 गेंदों में नाबाद 74 रन की पारी खेली। भारत के लिए ये टारगेट चुनौतीपूर्ण रहेगा।
22 Dec, 19 : 05:15 PM
वेस्टइंडीज को लगा पांचवां झटका
भारतीय टीम को 47.5 ओवर में एक और सफलता हा लगी। ऑफ कटर गेंद पर कवर की दिशा में शॉट खेलने वाले पूरन को जडेजा ने कैच आउट किया। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए जेसन होल्डर आए और पहली ही गेंद पर चौका। WI 283/5 (48)
22 Dec, 19 : 04:55 PM
5 ओवर शेष
वेस्टइंडीज की पारी के 5 ओवर शेष रह गए हैं। फिलहाल टीम ने 4 विकेट खोकर 235 रन बना लिए हैं। कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के 10-10 ओवर पूरे हो चुके हैं, जिसमें कुलदीप को कोई भी विकेट हाथ नहीं लगा। WI 238/4 (45.0)
22 Dec, 19 : 04:42 PM
सैनी की शानदार गेंदबाजी
नवदीप सैनी अपने आठवें ओवर में। पहली बॉल पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर पूरन ने एक रन के लिए दौड़ लगाई। तीसरी गेंद पर पोलार्ड ने चौका जड़ा। इस ओवर से कुल 6 रन। WI 210/4 (42.0)
22 Dec, 19 : 04:19 PM
38 ओवर पूरे
वेस्टइंडीज ने 38 ओवरों के खेल तक 4 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं। फिलहाल पोलार्ड 17, जबकि पूरन 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
22 Dec, 19 : 03:52 PM
सैनी को दूसरी सफलता
31.3 ओवर में नवदीप सैनी ने रोस्टन चेज के रूप में अपने वैनडे करियर का दूसरा शिकार किया। इसी के साथ वेस्टइंडीज को चौथा झटका लग चुका है। इस युवा गेंदबाज ने कमाल की शुरुआत की है। WI 144/4 (31.5)
22 Dec, 19 : 03:40 PM
नवदीप सैनी को मिला वनडे करियर का पहला विकेट
29.2 ओवर में नवदीप सैनी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय वनडे करियर का पहला शिकार किया। हेटमयार लंबा शॉट लगाने की कोशिश में कुलदीप यादव के हाथों कैच आउट। इसी के साथ भारत को तीसरी सफलता हाथ लगी। WI 132/3 (29.2)
22 Dec, 19 : 03:24 PM
वेस्टइंडीज की पारी का पहला छक्का
वेस्टइंडीज की पारी का पहला छक्का 25.6 ओवर में आया। हेटमायर ने कुलदीप यादव की गेंद पर ये करारा शॉट लगाया। वेस्टइंडीज इस वक्त 4 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है। WI 104/2 (26.0)
22 Dec, 19 : 02:58 PM
शमी ने झटका विकेट
मोहम्मद शमी ने 19.2 ओवर में शाई होप का बोल्ड किया। होप 50 गेंदों में 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए शिमरॉन हेयमायर आ चुके हैं। WI 70/2 (19.2)
22 Dec, 19 : 02:39 PM
भारत को मिली पहली सफलता
टीम इंडिया को 14.6 ओवर में आखिरकार पहली सफलता हाथ लगी। लुईस 21 रन बनाकर जडेजा के शिकार। भारत के लिए ये साझेदारी तोड़नी बेहद जरूरी थी। WI 57/1 (15.0)
22 Dec, 19 : 02:33 PM
होप-लुईस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
होप-लुईस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। भारत अब तक कोई सफलता हासिल नहीं कर सका है। वेस्टइंडीज की ओर से भी अब तक कोई छक्का देखने को नहीं मिल सका है। WI 56/0 (13.3)
22 Dec, 19 : 02:20 PM
10 ओवर तक तीन गेंदबाजों का इस्तेमाल, कोई सफलता नहीं
वेस्टइंडीज ने 10 ओवरों की समाप्ति तक 44 रन बना लिए हैं। लुईस 25, जबकि होप 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। कोहली ने अब तक शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी का इस्तेमाल किया है, जो विकेट नहीं झटक सके हैं।
22 Dec, 19 : 02:12 PM
नवदीप सैनी का वनडे में डेब्यू, ऐसा रहा ट्विटर पर फैंस का रिएक्शन
भारत ने एक बदलाव करते हुए दीपक चहर की जगह तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को अंतिम एकादश में शामिल किया है। नवदीप इस मैच से वनडे में अपना पदार्पण किया है। नवदीप को मौका दिए जाने पर फैंस काफी खुश हैं। ट्विटर पर उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए यहां क्लिक करें...
22 Dec, 19 : 01:52 PM
5 ओवर पूरे
वेस्टइंडीज ने पहले 5 ओवरों में संभलकर खेलते हुए 18 रन बना लिए हैं। लुईस 4, जबकि होप 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम जल्द विकेट चटकाने की कोशिश में है।
22 Dec, 19 : 01:35 PM
मैच शुरू
वेस्टइंडीज की ओर से इविन लुईस और शाई होप बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आए। गेंद शार्दुल ठाकुर के हाथों में। दूसरी बॉल पर सिंगल के साथ लुईस ने टीम का खाता खोला। WI 1/0 (1.0)
22 Dec, 19 : 01:27 PM
विराट कोहली ने इस सीरीज में पहली बार जीता टॉस
22 Dec, 19 : 01:08 PM
वेस्टइंडीज की टीम में कोई बदलाव नहीं
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: एविन लुईस, शाई होप (W), शिम्रोन हेटिमर, रोस्टन चेस, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड (C), जेसन होल्डर, केमो पॉल, अल्जाररी जोसेफ, खैरी पियरे, शेल्डन कॉटरेल।
22 Dec, 19 : 01:08 PM
भारतीय टीम में एक बदलाव, चाहर की जगह सैनी को मौका
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (C), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (W), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी।
22 Dec, 19 : 12:59 PM
नवदीप सैनी कर रहे हैं इस मैच के साथ अपना वनडे डेब्यू
22 Dec, 19 : 12:58 PM
कटक में लक्ष्य का पीछा करना आसान
कटक में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 18 में से 11 मैच जीते हैं, यानी टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग लेना चाहेंगी टीमें।
22 Dec, 19 : 12:56 PM
कटक में वेस्टइंडीज से कभी नहीं हारा भारत
भारतीय टीम कटक में वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच से पहले तीन मैच खेली है और तीनों में जीत हासिल की है।
22 Dec, 19 : 12:55 PM
2007 से कटक में नहीं हारा भारत
भारतीय टीम 2007 से ही कटक में कोई मैच नहीं हारी है और उसके बाद से यहां उसने लगातार 6 मैच जीते हैं।
22 Dec, 19 : 12:55 PM
कटक में तीसरा वनडे आज
भारत और वेस्टइंडीज की टीमें कटक के बाराबती स्टेडियम में तीसरे वनडे के लिए आज हैं आमने-सामने। तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं।