Highlightsहनुमा विहारी ने जड़ा पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक।भारत ने पहली पारी में बनाए 416 रन।जसप्रीत बुमराह ने हैट्रिक लेकर तोड़ दी वेस्टइंडीज की कमर।
भारत-वेस्टइंडीज के बीच जमैका में 31 अगस्त को दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 416 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 7 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं।
सबीना पार्क में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को लोकेश राहुल (13) के रूप में जल्द पहला झटका लगा, वहीं चेतेश्वर पुजारा (6) भी कुछ खास नहीं कर सके। टीम इंडिया ने महज 46 रन पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे।
इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने मयंक अग्रवाल के साथ 69 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। अग्रवाल 7 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए, तो कोहली ने रहाणे (24) के साथ 49 रन की भागीदारी निभाई।
10 चौकों की मदद से 76 रन बनाकर कोहली जब आउट हुए उस वक्त भारत का स्कोर 202/5 था। उनके बाद स्टंप तक ऋषभ पंत 27 और हनुमा विहारी 42 रन बनाकर क्रीज पर डटे रहे। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 17.5 ओवरों में नाबाद 62 रन की साझेदारी कर ली थी, लेकिन दूसरे दिन की पहली ही गेंद पर पंत बोल्ड हो गए।
यहां से विहारी ने जडेजा के साथ सातवें विकेट के लिए 38 रन जोड़े। जडेजा 3 चौकों की मदद से 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आठवें विकेट के लिए इशांत शर्मा के साथ विहारी ने शतकीय साझेदारी की, जिसने भारत को 400 के पार पहुंचा दिया। इशांत ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक जड़ते हुए कुल 57 रन बनाए। वहीं विहारी ने अपना पहला शतक जड़ते हुए 16 चौकों की मदद से 111 रन ठोके।
वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान जेसन होल्डर ने 5, जबकि रहकीम कॉर्नवाल ने 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा कीमार रोच-क्रेग ब्रैथवेट को 1-1 सफलता हाथ लगी।
भारत के जवाब में पहली पारी में वेस्टइंडीज को जल्द पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पारी के 9वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने हैट्रिक लेकर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया। आलम ये रहा कि वेस्टइंडीज की आधी टीम महज 22 रन पर ही पवेलियन लौट चुकी थी।
यहां से शिमरोन हेटमायर ने जेसन होल्ड के साथ 45 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की। हेटमायर 7 चौकों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे दिन की समाप्ति तक वेस्टइंडीज ने 7 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं। फिलहाल रहकीम कॉर्नवाल 4, जबकि जहार हैमिल्टन 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह 9 ओवर में 16 रन देकर 6 विकेट चटका चुके हैं, जबकि शमी को 1 विकेट हाथ लगा है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारत :विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।
वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रैग ब्रैथवेट, जॉन कैम्पबेल, जहार हैमिल्टन (विकेटकीपर), शमर ब्रुक्स, डैरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेस, रहकीम कॉर्नवाल, शेनन गेब्रियल और केमार रोच।
01 Sep, 19 : 03:34 AM
दूसरे दिन का खेल खत्म
दूसरे दिन की समाप्ति तक वेस्टइंडीज ने 7 विकेट खोकर 87 रन बना लिए हैं। फिलहाल रहकीम कॉर्नवाल 4, जबकि जहार हैमिल्टन 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
01 Sep, 19 : 03:19 AM
बुमराह को छठा सफलता
जसप्रीत बुमराह ने छठा विकेट अपने नाम कर लिया है। जेसन होल्डर का कैच रोहित शर्मा ने लपका। इसी के साथ भारत को सातवीं सफलता मिली। WI 78/7 (28.1)
01 Sep, 19 : 03:01 AM
मोहम्मद शमी को पहली सफलता
मोहम्मद शमी ने 24.6 ओवर में हेटमायर को बोल्ड किया। इसी के साथ भारत को छठी सफलता हाथ लगी। वेस्टइंडीज मैच में काफी हद तक पिछड़ चुका है। WI 67/6 (25.0)
01 Sep, 19 : 02:45 AM
होल्डर-हेटमायर ने संभाला
जेसन होल्डर और शिमरोन हेटमायर के बीच 55 गेंदों में 41 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है। भारत को जल्द इस जोड़ी को तोड़ना होगा। WI 63/5 (22.0)
01 Sep, 19 : 02:38 AM
बुमराह वापस मैदान पर
जसप्रीत बुमराह वापस मैदान पर आ चुके हैं। वह कुछ देर पहले हैमस्ट्रिंग से परेशान नजर आ रहे थे। वेस्टइंडीज अपने पांच विकेट गंवा चुका है। आज के खेल के 19 ओवर बाकी। WI 45/5 (20)
01 Sep, 19 : 02:17 AM
वेस्टइंडीज मुसीबत में
वेस्टइंडीज ने 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 25 ही रन बनाए हैं। ये टीम पूरी तरह से दबाव में नज आ रही है।
01 Sep, 19 : 02:02 AM
बुमराह को पांचवीं सफलता
भारत को बुमराह ने 5वीं सफलता दिलाई। बुमराह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 6 ओवर में अब तक सिर्फ 10 ही रन दिए हैं। भारत ने मैच में पूरी तरह से पकड़ बना रखी है। WI 22/5 (13)
01 Sep, 19 : 01:50 AM
जसप्रीत बुमराह बने टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हैट्रिक अपने नाम कर ली। जमका में 31 अगस्त को दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बुमराह ने ये कारनाम किया। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें...
01 Sep, 19 : 01:29 AM
बुमराह की हैट्रिक
जसप्रीत बुमराह को दूसरी सफलता हाथ लगी। ब्रावो महज 4 रन बनाकर आउट। उमके स्थान पर ब्रुक्स बैटिंग के लिए आए और पहली ही गेंद पर कैच आउट। अगली बॉल पर रोस्टन चेज पगबाधा आउट। इसी के साथ बुमराह की हैट्रिक WI 13/4 (8.4)
01 Sep, 19 : 01:19 AM
भारत को पहली सफलता
जसप्रीत बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिला दी है। जॉन कैंपबेल महज 2 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए डैरेन ब्रावो आ चुके हैं। WI 9/1 (6.4)
01 Sep, 19 : 01:13 AM
भारत की कसी हुई गेंदबाजी
भारतीय गेंदबाज काफी कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं। वेस्टइंडीज पहले 6 ओवरों में महज 9 रन ही बना सका है। भारत पहली सफलता की तलाश में।
01 Sep, 19 : 12:50 AM
बल्लेबाजी के लिए उतरा वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आ चुकी है। सलामी जोड़ी के रूप में क्रेग ब्रैथवेट और कैंपबेल क्रीज पर मौजूद हैं। इशांत ने पहला ओवर डाला, जिसमें महज 1 रन। WI 1/0 (1.0)
01 Sep, 19 : 12:24 AM
होल्डर को पांचवीं सफलता, भारत ऑलआउट
भारत की टीम 416 के स्कोर पर ऑलआउट हो चुकी है। होल्डर को ये पांचवीं सफलता हाथ लगी।
01 Sep, 19 : 12:22 AM
भारत को 9वां झटका
रहकीम ने अपना तीसरा शिकार किया। इसी के साथ भारत को 9वां झटका। मोहम्मद शमी बगैर खाता खोले आउट। IND 416/9 (139.2)
01 Sep, 19 : 12:16 AM
इशांत शर्मा आउट
ऊंचा शॉट खेलने की कोशिश में इशांत शर्मा आउट। इस खिलाड़ी ने 80 गेंदों में 57 रन बनाए। भारत को आठवां झटका। IND 414/8 (138.4)
01 Sep, 19 : 12:05 AM
इशांत का अर्धशतक
इशांत शर्मा ने 69 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इसी के साथ उन्होंने विहारी के साथ शतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली है। IND 402/7 (135.1)
31 Aug, 19 : 11:54 PM
विहारी ने जड़ा करियर का पहला शतक
विहारी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का पहला शतक 200 गेंदों में पूरा किया। वहीं इशांत अर्धशतक से महज 7 रन दूर।
31 Aug, 19 : 11:31 PM
विहारी की थमी रफ्तार
हनुमा विहारी काफी देर से धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने फिलहाल 185 गेंदों में 86 रन बना लिए हैं। विहारी अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय शतक से 14 रन ही दूर हैं। IND 360/7 (127.3)
31 Aug, 19 : 11:05 PM
विहारी-इशांत के बीच अर्धशतकी साझेदारी
हनुमा विहारी और इशांत शर्मा के बीच 8वें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। इसके लिए दोनों बल्लेबाजों ने 73 गेंदों का इस्तेमाल किया। IND 352/7 (122.1)
31 Aug, 19 : 10:59 PM
इशांत शर्मा की शानदार बैटिंग
इशांत शर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 33 गेंदों में 21 रन जुटा लिए हैं, जबकि विहारी शतक से 14 रन दूर हैं। IND 348/7 (121.2)
31 Aug, 19 : 10:45 PM
दूसरा सेशन शुरू
दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। खिलाड़ी मैदान पर वापस आ गए हैं। IND 337/7 (119.0)
31 Aug, 19 : 10:02 PM
चायकाल की घोषणा
चायकाल के खेल तक टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 336 रन बना लिए हैं। फिलहाल इशांत 11, जबकि हनुमा विहारी 84 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
31 Aug, 19 : 09:55 PM
शतक की ओर विहारी
116 ओवर के खेल तक भारत ने 7 विकेट गंवाकर 331 रन बना लिए हैं। विहारी शतक से 20 रन दूर।
31 Aug, 19 : 09:42 PM
विहारी ने लगाए तीन चौके
हनुमा विहारी ने रकीम कॉर्नवाल के 34वें ओवर में तीन चौके लगाए। विहारी इस वक्त 76 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। IND 317/7 (113.0)
31 Aug, 19 : 09:30 PM
भारत को सातवां झटका
भारत को रवींद्र जडेजा के रूप में सातवां झटका लगा। कॉर्नवाल की गेंद को जडेजा हवा में उठा बैठे और ब्रावो ने आसान कैच लपका। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए इशांत शर्मा आ चुके हैं। IND 302/7 (110.1)
31 Aug, 19 : 09:14 PM
विहारी-जडेजा की जोड़ी अर्धशतकीय साझेदारी की ओर
विहारी और जडेजा के बीज 93 गेंदों में 32 रन की साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया ने 105.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 296 रन बना लिए हैं।
31 Aug, 19 : 08:47 PM
100 ओवर पूरे
दूसरे दिन के पहले 10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। इस दौरान भारत ने सिर्फ 1 ही विकेट गंवाया है, जबकि उसके खाते में 26 रन आ चुके हैं। IND 290/6 (100)
31 Aug, 19 : 08:33 PM
विहारी का अर्धशतक
हनुमा विहारी ने 96 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। रवींद्र जडेजा फिलहाल 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। IND 281/6 (97.0)
31 Aug, 19 : 08:27 PM
कीमार रोच की किफायती गेंदबजी
कीमार रोच 22 ओवरों में 54 रन देकर 1 विकेट झटक चुके हैं। टीम इंडिया की ओर से हनुमा विहारी अर्धशतक से महज 5 रन दूर हैं। IND 275/6 (96.0)
31 Aug, 19 : 08:09 PM
92 ओवर पूरे
भारतीय पारी के 92 ओवर पूरे हो चुके हैं। आज की पहली बॉल पर पंत आउट हो चुके हैं। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए रवींद्र जडेजा आए और पहली ही गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला। टीम इंडिया ने फिलहाल 6 विकेट के नुकसान पर 270 रन बना लिए हैं।
31 Aug, 19 : 08:02 PM
दिन की पहली ही गेंद पर पंत बोल्ड
ऋषभ पंत दूसरे दिन की पहली ही गेंद पर बोल्ड हुए। होल्डर ने वेस्टइंडीज को छठा विकेट दिलाया। वेस्टइंडीज की कोशिश जल्द से जल्द भारत को समेटने की होगी।