Ind vs WI, 1st Test, Day 3: तीसरे दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर बनाए 185 रन

Ind vs WI, 1st Test, Day 3 Live Update: भारत और वेस्टइंडीज के बीच एंटीगा में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के लाइव अपडेट्स...

By सुमित राय | Updated: August 25, 2019 02:15 IST2019-08-24T19:12:52+5:302019-08-25T02:15:37+5:30

India vs West Indies 1st Test Day 3 Live Score Update, Live streaming, Full Scored and highlights in hindi | Ind vs WI, 1st Test, Day 3: तीसरे दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर बनाए 185 रन

भारत vs वेस्टइंडीज, पहला टेस्ट@एंटीगा

googleNewsNext

भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगा के सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए थे। भारत की ओर से विराट कोहली 51 रन और अजिंक्य रहाणे 53 रन बनाकर खेल रहे थे। भारतीय टीम ने पहली पारी में मिली 75 रनों के बढ़त के आधार पर अब कुल 260 रनों की लीड हासिल कर ली है।

इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने भारत को 297 रनों पर रोक दिया था। भारत की ओर से पहली पारी में अजिंक्य रहाणे ने 81 और रवींद्र जडेजा ने 58 रन बनाए थे। इसके बाद टीम इंडिया ने ईशांत शर्मा (5 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज को पहली पारी में 222 रनों पर रोक दिया था।

विंडीज को 222 रनों पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे सत्र में तीन विकेट गंवा दिए, लेकिन कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर टीम को कोई क्षति नहीं होने दी और मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दोनों ने अब तब चौथे विकेट के लिए 104 रन की अटूट साझेदारी कर ली है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं : 

भारत : विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

वेस्टइंडीज :जेसन होल्डर (कप्तान), क्रेग ब्रेथवेट, जॉन कैंपबेल, शाई होप, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, मिगेल कमिंस, शामार ब्रूक्स, केमार रोच और शैनन गैब्रियल।

25 Aug, 19 : 02:12 AM

तीसरे दिन का खेल खत्म

72 ओवर का खेल खत्म होने के बाद अंपायरों ने तीसरे दिन का खेल खत्म करने का फैसला किया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए थे। भारत की ओर से विराट कोहली 51 रन और अजिंक्य रहाणे 53 रन बनाकर खेल रहे थे। भारतीय टीम ने पहली पारी में मिली 75 रनों के बढ़त के आधार पर अब कुल 260 रनों की लीड हासिल कर ली है।

25 Aug, 19 : 02:06 AM

विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक

71वें ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली ने चौका लगाकर 105 गेंदों में टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक पूरा किया।

25 Aug, 19 : 01:49 AM

अजिंक्य रहाणे ने पूरा किया अर्धशतक

68वें ओवर की दूसरी गेंद पर रहाणे ने 128 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इस मैच में रहाणे का यह दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने पहली पारी में 81 रनों की पारी खेली थी।

25 Aug, 19 : 12:40 AM

47 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 121/3

47 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 121 रन। क्रीज पर विराट कोहली (24) और अजिंक्य रहाणे (18) मौजूद।

24 Aug, 19 : 11:52 PM

टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 98/3

37 ओवर का खेल होने के बाद अंपायरों ने टी ब्रेक का फैसला किया। टी ब्रेक तक भारतीय टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए थे। भारत की ओर से विराट कोहली 14 और अजिंक्य रहाणे 5 रन बनाकर खेल रहे थे।

24 Aug, 19 : 11:26 PM

चेतेश्वर पुजारा 25 रन बनाकर आउट

31वें ओवर की पांचवीं गेंद पर केमार रोच ने चेतेश्वर पुजारा को बोल्ड किया। पुजारा 53 गेंदों में 1 चौके की मदद से 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 30.5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन।

24 Aug, 19 : 11:16 PM

केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट

30वें ओवर की दूसरी गेंद पर रोस्टन चेज ने केएल राहुल को बोल्ड किया। राहुल 85 गेंदों में 4 चौके की मदद से 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 29.2 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 73 रन।

24 Aug, 19 : 10:17 PM

मयंक अग्रवाल 16 रन बनाकर आउट

14वें ओवर की दूसरी गेंद पर रोस्टन चेज ने मयंक अग्रवाल को एलबीडबल्यू आउट किया। मयंक 43 गेंदों में 2 चौके की मदद से 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 13.2 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 30 रन।

24 Aug, 19 : 09:53 PM

10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 21/0

10 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 21 रन। क्रीज पर केएल राहुल (7) और मयंक अग्रवाल (14) मौजूद।

24 Aug, 19 : 09:47 PM

लंच के बाद मैच दोबारा शुरू

लंक के बाद मैच दोबारा शुरू हो गया है। भारत की ओर से केएल राहुल और मयंक अग्रवाल बैटिंग के लिए ग्राउंड पर आ चुके हैं।

24 Aug, 19 : 09:10 PM

लंच ब्रेक तक टीम इंडिया का स्कोर 14/0

भारतीय पारी के 7 ओवर का खेल होने के बाद अंपायरों ने किया लंच ब्रेक का फैसला। लंच ब्रेक तक भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए थे। ब्रेक तक केएल राहुल 6 और मयंक अग्रवाल 8 रन बनाकर खेल रहे थे।

24 Aug, 19 : 08:39 PM

केएल राहुल-मयंक अग्रवाल ने शुरू की पारी

भारत की ओर से केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने शुरू की पारी। वेस्टइंडीज की ओर से केमार रोच ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

24 Aug, 19 : 08:38 PM

भारतीय टीम की दूसरी पारी शुरू

वेस्टइंडीज को 222 रनों पर समेटने के बाद भारतीय टीम की दूसरी पारी शुरू।

24 Aug, 19 : 08:24 PM

222 पर खत्म हुई वेस्टइंडीज की पहली पारी

75वें ओवर की दूसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने मिगेल कमिंस को आउट कर खत्म की विंडीज की पारी। मिगेल कमिंस खाता भी नहीं खोल पाए। वेस्टइंडीज की टीम 222 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और भारतीय टीम को पहली पारी के स्कोर 297 रनों से 75 रनों की लीड हासिल है।

24 Aug, 19 : 08:22 PM

जेसन होल्डर 39 रन बनाकर आउट

74वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी ने जेसन होल्डर को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। होल्डर 65 गेंदों में 5 चौके की मदद से 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

24 Aug, 19 : 07:45 PM

जेसन होल्डर और मिगेल कमिंस ने संभाली विंडीज की पारी

67 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 210 रन। क्रीज पर जेसन होल्डर (29) और मिगेल कमिंस (0) मौजूद।

24 Aug, 19 : 07:13 PM

तीसरे दिन का खेल शुरू

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे दिन का खेल शुरू। जेसन होल्डर और मिगेल कमिंस क्रीज पर मौजूद।

24 Aug, 19 : 05:41 PM

भारत ने पहली पारी में बनाए थे 297 रन

इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करते हुए भारत को पहली पारी में 297 के स्कोर पर रोक दिया था। हालांकि विंडीज टीम अब भी भारत की पहली पारी के स्कोर से 108 रन पीछे है। भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे ने 81 और रवींद्र जडेजा ने 58 रनों की शानदार पारी खेली थी।

24 Aug, 19 : 05:38 PM

189/8 के स्कोर से आगे खेलेगी विंडीज टीम

भारत के खिलाफ एंटीगा के सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 189 रन बना लिए थे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान जेसन होल्डर 10 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि मिगेल कमिंस अभी खाता नहीं खोल पाए थे।

Open in app