केएल राहुल (54) और शिखर धवन (52) से मिली शानदार शुरुआत और फिर आक्रामक गेंदबाजी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर भारत ने तीसरे और अंतिम टी20 मैच में श्रीलंका को 78 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया।
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 201 रन बनाए थे। 202 रनों के लक्ष्य के सामने श्रीलंकाई टीम 15.5 ओवर में 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
इस मैच में भारतीय टीम तीन बदलाव के साथ उतरी थी, वहीं श्रीलंका ने दो बदलाव किए हैं। कप्तान कोहली ने ऋषभ पंत की जगह विकेटकीपर संजू सैमसन को टीम में शामिल किया, जो 5 साल बार भारतीय टीम के प्लेइंग हिस्सा बने। इसके अलावा टीम इंडिया में शिवम दुबे की जगह मनीष पाण्डेय और कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल को मौका दिया गया था।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारत :विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पाण्डेय, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह और नवदीप सैनी।
श्रीलंका : लसिथ मलिंगा (कप्तान), दानुष्का गुणाथिलका, अविश्का फर्नाडो, कुशल परेरा (विकेटकीपर), ओशाडा फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनका, लक्षण संदकाना, वानिंडु हसारंगा और लहिरु कुमारा।
10 Jan, 20 : 10:39 PM
नवदीप सैनी मैन ऑफ द सीरीज
नवदीप सैनी को मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया है। नवदीप ने इस मैच में 3 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके हैं। इससे पहले उन्होंने इंदौर में 4 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट चटकाए थे।
10 Jan, 20 : 10:37 PM
शार्दुल ठाकुर मैन ऑफ द मैच
शार्दुल ठाकुर को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। शार्दुल ठाकुर ने 8 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 22 रन बनाया। इसके बाद उन्होंने 3 ओवर में 19 रन देकर श्रीलंका के दो विकेट भी चटकाए।
10 Jan, 20 : 10:34 PM
भारत ने 2-0 से जीती 3 मैचों की टी20 सीरीज
भारत ने श्रीलंका को दूसरे टी20 में 78 रनों से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया। भारतीय टीम ने इंदौर में खेले गए दूसरे मैच में श्रीलंका को 7 से हराया था, जबकि गुवाहाटी में खेला गया पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
10 Jan, 20 : 10:33 PM
श्रीलंका की टीम 123 रनों पर ऑल आउट
16वें ओवर की तीसरी और पांचवीं गेंद पर नवदीप सैनी ने डी सिल्वा और लसिथ मलिंगा को आउट कर 123 के स्कोर पर खत्म की श्रीलंका की पारी।
10 Jan, 20 : 10:32 PM
वाशिंगटन सुंदर ने दिलाई 8वीं सफलता
15वें ओवर की आखिरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर ने संदाकन को आउट कर भारत को 8वीं सफलता दिलाई।
10 Jan, 20 : 09:48 PM
एंजेलो मैथ्यूज 31 रन बनाकर आउट
12वें ओवर की दूसरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर ने एंजेलो मैथ्यूज को आउट किया, जो 20 गेंदों में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
10 Jan, 20 : 09:47 PM
10 ओवर के बाद श्रीलंका के स्कोर 78/4
10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 78 रन।
10 Jan, 20 : 09:40 PM
10 ओवर के बाद श्रीलंका के स्कोर 78/4
10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 78 रन।
10 Jan, 20 : 09:25 PM
कुशल परेरा 7 रन बनाकर आउट
छठे ओवर की पहली गेंद पर नवदीप सैनी ने कुशल परेरा को आउट किया, जो 10 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
10 Jan, 20 : 09:15 PM
ओशाडा फर्नांडो 2 रन बनाकर आउट
चौथे ओवर की पहली गेंद पर मनीष पाण्डेय ने ओशाडा फर्नांडो को रन आउट किया जो 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे
10 Jan, 20 : 09:02 PM
दानुष्का गुणाथिलका 1 रन बनाकर आउट
पहले ओवर की आखिरी बॉल पर जसप्रीत बुमराह ने दानुष्का गुणाथिलका को आउट किया, जो 2 गेंदों में 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
10 Jan, 20 : 09:02 PM
शार्दुल ने दिलाई दूसरी सफलता
शार्दुल ठाकुर ने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर अविश्का फर्नाडो को आउट किया।
10 Jan, 20 : 08:41 PM
भारत ने श्रीलंका को दिया 202 रनों का लक्ष्य
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 201 का स्कोर बनाया। अंत के ओवर में शार्दुल ठाकुर ने 8 गेंदों में एक चौके और दो छक्के की मद से नाबाद 22 रन बनाए। मनीष पाण्डेय ने 18 गेंदों में 4 चौके की मदद से नाबाद 31 रन बनाए।
10 Jan, 20 : 08:29 PM
वाशिंगटन सुंदर खाता नहीं खोल पाए
18वें ओवर की चौथी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। 17.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन।
10 Jan, 20 : 08:27 PM
कोहली 26 रन बनाकर आउट
18वें ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली रन आउट हुए और भारत को 5वां झटका लगा। कोहली 17 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
10 Jan, 20 : 08:07 PM
श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर आउट
13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लक्षण संदकाना ने श्रेयस अय्यर को अपनी ही गेंद पर आउट कर भारत को चौथा झटका दिया। अय्यर दो गेंदों में एक चौके की मदद से 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 12.5 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 122 रन।
10 Jan, 20 : 08:04 PM
केएल राहुल 54 रन बनाकर आउट
13वें ओवर की तीसरी गेंद पर लक्षण संदकाना ने केएल राहुल को स्टंप आउट कराकर भारतीय टीम को तीसरा झटका दिया। राहुल 36 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 12.3 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 118 रन।
10 Jan, 20 : 08:01 PM
केएल राहुल का टी20 में 9वां अर्धशतक
13वें ओवर की पहली गेंद पर दो रन बनाकर केएल राहुल ने टी20 करियर को 9वां अर्धशतक पूरा किया।
10 Jan, 20 : 08:00 PM
संजू सैमसन 6 रन बनाकर आउट
12वें ओवर की तीसरी गेंद पर वानिंडु हसारंगा ने संजू सैमसन को एलबीडब्यू कर भारत को दूसरा झटका दिया। सैमसन दो गेंदों में एक छक्के की मदद से 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 11.3 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 106 रन।
10 Jan, 20 : 07:54 PM
धवन 52 रन बनाकर आउट
11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लक्षण संदकाना ने शिखर धवन को बाउंड्री पर दानुष्का गुणाथिलका के हाथों कैच कराया। धवन 36 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 10.5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 97 रन।
10 Jan, 20 : 07:51 PM
शिखर धवन का 10वां अर्धशतक
11वें ओवर की दूसरी गेंद पर शिखर धवन ने एक रन लेकर टी20 करियर का 10वां अर्धशतक पूरा किया।
10 Jan, 20 : 07:44 PM
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 76/0
8 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 76 रन। क्रीज पर केएल राहुल (33) और शिखर धवन (39) मौजूद।
10 Jan, 20 : 07:26 PM
5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 52/0
5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 52 रन। क्रीज पर केएल राहुल (28) और शिखर धवन (21) मौजूद।
10 Jan, 20 : 07:00 PM
केएल राहुल-शिखर धवन ने पारी शुरू की
भारत की ओर से केएल राहुल और शिखर धवन ने पारी शुरू की। श्रीलंका की ओर से लसिथ मलिंगा ने गेंदबाजी की शुरुआत की।
10 Jan, 20 : 06:58 PM
दोनो टीमें इस प्रकार हैं -
भारत : विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पाण्डेय, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह और नवदीप सैनी।
श्रीलंका : लसिथ मलिंगा (कप्तान), दानुष्का गुणाथिलका, अविश्का फर्नाडो, कुशल परेरा (विकेटकीपर), ओशाडा फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनका, लक्षण संदकाना, वानिंडु हसारंगा और लहिरु कुमारा।
10 Jan, 20 : 06:58 PM
भारत में तीन और श्रीलंका में दो बदलाव
इस मैच में भारतीय टीम तीन बदलाव के साथ उतरी है, वहीं श्रीलंका ने तीन बदला किए हैं। कप्तान कोहली ने ऋषभ पंत की जगह विकेटकीपर संजू सैमसन को टीम में शामिल किया है, जबकि शिवम दुबे की जगह मनीष पाण्डेय और कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल को मौका दिया है। एंजेलो मैथ्यूज और लक्षण संदकाना को टीम में जगह मिली है।
10 Jan, 20 : 06:32 PM
श्रीलंका ने टॉस जीतकर किया बैटिंग का फैसला
श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले बैटिंग करेगी।
10 Jan, 20 : 05:48 PM
मौसम पर है फैंस की नजर
गुवाहाटी में खेला गया इस सीरीज का पहला टी20 मैच बारिश में धुल गया था। इस वजह से तीसरे मैच में फैंस की नजरें आसमान की तरफ टिकी हैं। पुणे में शुक्रवार को बादल छाए रहने के बावजूद बारिश की संभावना काफी कम है। यहां अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री रहने का अनुमान है, जोकि सामान्य से चार डिग्री अधिक है।
10 Jan, 20 : 05:46 PM
दोनो टीमें इस प्रकार हैं -
भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल, नवदीप सैनी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर।
श्रीलंका : लसिथ मलिंगा (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, वानिंडु हसारंगा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), ओशाडा फर्नाडो, अविश्का फर्नाडो, दानुष्का गुणाथिलका, लाहिरु कुमारा, एंजेलो मैथ्यूज, कुशल मेंडिस, कुशल परेरा, भानुका राजापक्षा, कासुन राजिथा, लक्षण संदकाना, दासुन शनका, इसुरु उदाना।
10 Jan, 20 : 05:45 PM
सीरीज में 1-0 से आगे है टीम इंडिया
तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही है। भारतीय टीम ने इंदौर में खेले गए दूसरे मैच में श्रीलंका को 7 से हराया था, जबकि गुवाहाटी में खेला गया पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
10 Jan, 20 : 05:45 PM
भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच के लिए टॉस शाम 6.30 बजे होगा।