Ind Vs SL: टी20 में नंबर-4 के उस्ताद हैं धोनी, जानिए क्या कहते हैं उनके आंकड़े

कटक में मिली बड़ी जीत का एक बड़ा श्रेय टीम इंडिया के स्टार फिनिशर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी जाता है। धोनी उस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और ताबड़तोड़ 39 रन ठोक डाले।

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 22, 2017 13:18 IST

Open in App

कटक में खेले गए पहले टी20 में 93 रनों की 'सबसे बड़ी' जीत के बाद टीम इंडिया की नजर इंदौर में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी। दूसरा टी-20 इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शुक्रवार को शाम 7 बजे से खेला जाना है। तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। बहरहाल, कटक में मिली बड़ी जीत का एक बड़ा श्रेय टीम इंडिया के स्टार फिनिशर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी जाता है। धोनी उस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और ताबड़तोड़ 39 रन ठोक डाले। मनीष पांडे के साथ उनके 68 रनों की साझेदारी ही थी जिसने भारत को 180 रनों तक पहुंचाया।

धोनी की पारी के बाद रोहित शर्मा ने साफ किया कि अब धोनी को नंबर-4 पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए। रोहित शर्मा के मुताबिक इससे टीम इंडिया को ज्यादा फायदा होगा और धोनी ज्यादा अहम पारियां खेलने में सक्षम होंगे। मौजूदा आंकड़े भी बताते हैं धोनी टी20 में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा बेहतर नजर आते हैं। 

धोनी क्यों हैं नंबर-4 के उस्ताद

धोनी ने टी20 में नंबर-4 पर 11 पारियां खेली हैं और 61 की औसत से 244 रन बनाए हैं। यही नहीं, इस दौरान उनका औसत स्ट्राइक रेट भी 151.55 का रहा है। टी20 में किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस लिहाज से कहा जा सकता है धोनी नंबर-4 में बल्लेबाजी करते हुए अपने बेहतरीन लय में रहते हैं।

टॅग्स :एमएस धोनीभारत vs श्रीलंका टी20 सीरीजमनीष पाण्डे

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या