Ind Vs SL: श्रीलंका ने पहले टी20 मैच में भारत को 5 विकेट से हराया

विराट कोहली की गैरहाजिरी में रोहित शर्मा इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं।

By विनीत कुमार | Updated: March 6, 2018 22:33 IST

Open in App

निदाहास ट्रॉफी के तहत  टी20 ट्राई सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया है। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य था जिसे मेजबान टीम ने आसानी से 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से कुसल परेरा ने आक्रामक पारी खेलते हुए 37 गेंदों पर 66 रन बनाए। परेरा ने अपनी पारी में चार छक्के और छह चौके लगाए।

इससे पहले भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 174 रन बनाए। शिखर धवन ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा 90 रन बनाए। धवन ने 49 गेंदों की अपनी धमाकेदार पारी में 6 छक्के और इतने ही चौके लगाए। टी20 इंटरनेशनल में धवन का यह उच्चतम स्कोर है।

Ind Vs SL Live अपडेट:

- 18.3 ओवर: थिसारा परेरा के चौके के साथ श्रीलंका ने लक्ष्य हासिल किया। श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से हराया।

- 18वें ओवर से आए 16 रन। श्रीलंका का स्कोर- 167/5.  श्रीलंका को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 8 रनों की दरकार

- 16.5 ओवर: श्रीलंका के 150 रन पूरे। 17 ओवर के बाद श्रीलंका- 151/5

- 14.4 ओवर: श्रीलंका को पांचवां झटका। चहल ने उपुल थरंगा (17) को बोल्ड किया। अब बल्लेबाजी के लिए थिसारा परेरा आए हैं। 15 ओवर के बाद श्रीलंका- 137/5

- 12.3 ओवर: श्रीलंका को चौथा झटका, वॉशिंगटन सुंदर ने लिया कुसल परेरा (66) का विकेट। सुंदर की यह दूसरी सफलता है। सुंदर ने इससे पहले कुसल मेंडिस को आउट किया था। 13 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 127/4. अब बल्लेबाजी के लिए दासुन शनाका आए हैं।

- 12 ओवर के बाद श्रीलंका- 126/3

- 9.4 ओवर: श्रीलंका के 100 रन पूरे। 10 ओवर के बाद श्रीलंका- 101/3

- 8.5 ओवर: युजवेंद्र चहल ने दिनेश चंडीमल (14) को बोल्ड किया। अब बल्लेबाजी के लिए उपुल थरंगा आए हैं। 9 ओवर के बाद श्रीलंका 98/3. कुसल परेरा 25 गेंदों पर 51 रन बनाकर जमे हुए हैं।

- 7.1 ओवर: कुशल परेरा की 22 गेंदों में फिफ्टी पूरी। टी20 इंटरनेशनल में परेरा का यह 8वां अर्धशतक है। 8 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 92/2

- 6 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 75/2. कुसल परेरा 17 गेंदों पर 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 4.6 ओवर: श्रीलंका को दूसरा झटका। जयदेव उनादकट ने दानुष्का गुनाथीलाका (19) को भेजा पविलियन। अब बल्लेबाजी के लिए श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल आए हैं। श्रीलंका का स्कोर- 70/2

- 3.4 ओवर: श्रीलंका के 50 रन पूरे। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर दानुष्का गुनाथीलाका ने लगाया छक्का। वॉशिंगटन सुंदर के इस ओवर के बाद श्रीलंका- 56/1

- तीन ओवर के बाद श्रीलंका- 46/1. शार्दुल ठाकुर के इस ओवर से 27 रन आए। परेरा ने इस ओवर में पांच चौके और एक छक्का जमाया।

- 1.3 ओवर: भारत को पहली सफलता। वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर शिखर धवन ने लिया कुसल मेंडिस का कैच। अब बल्लेबाजी के लिए कुसल परेरा आए हैं। 2 ओवर के बाद श्रीलंका- 19/1

- 1 ओवर के बाद श्रीलंका 6/0

- श्रीलंका की पारी शुरू, भारत की ओर से जयदेव उनदकट डाल रहे हैं पहला ओवर। श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस और दानुष्का गुनाथीलाका पारी की शुरुआत करने उतरे हैं।

- 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऋषभ पंत 23 रन बनाकर आउट। भारत ने 20 ओवर में बनाए 174/5. दिनेश कार्तिक 13 रन बनाकर नाबाद लौटे।

- 19 ओवर के बाद भारत- 160/4

- 17.6 ओवर: धवन 90 रन बनाकर कैच आउट। दानुष्का गुनाथीलाका ने लिया विकेट। धवन ने 49 गेंदों की पारी में 6 छक्के और 6 चौके लगाए। अब बल्लेबाजी के लिए दिनेश कार्तिक आए हैं। भारत का स्कोर- 153/4

- 16.6 ओवर: धवन के छक्के से भारत के 150 रन पूरे। धवन अब 47 गेंदों पर 89 रन बना चुके हैं। ऋषभ पंत के साथ उनकी साझेदारी 46 रनों की हो चुकी है।

- 15वें ओवर से आए 15 रन। भारत का स्कोर- 124/3. धवन 67 और ऋषभ पंत 10 रनों पर खेल रहे हैं। धवन ने 39 गेंदों की पारी में तीन छक्के और 6 चौके लगाए हैं।

- 14 ओवर के बाद भारत- 109/3

- 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 105/3. धवन 35 गेंदों पर 58 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 12.4 ओवर: भारत को तीसरा झटका। जीवन मेंडिस की गेंद पर मनीष पांडे (37) आउट। मनीष ने अपनी पारी में एक छक्का और तीन चौके लगाए। मनीष पांडे और धवन के बीच 95 रनों की साझेदारी हुई। अब बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत आए हैं।

- 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 100/2. दोनों बल्लेबाजों के बीच अब तक 60 गेंदों पर 91 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

- 11 ओवर के बाद भारत- 90/2. धवन 31 गेंदों पर 51 और मनीष पांडे 28 गेंदों पर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 10.5 ओवर: धवन ने चौके के साथ अपना पांचवां टी20 अर्धशतक पूरा किया।

- 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 80/2. धवन 28 गेंदों पर 45 और मनीष पांडे 25 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 57/2. ओवर की तीसरी गेंद पर मनीष पांडे ने लगाया छक्का। मनीष पांडे 21 और धवन 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 7.2 ओवर- भारत के 50 रन पूरे।

- 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 48/2. मनीष पांडे 13 और शिखर धवन 29 रनों पर खेल रहे हैं।

- चार ओवर के बाद भारत का स्कोर- 35/2. नुवान प्रदीप के इस ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर धवन ने लगातार दो चौके लगाए। ओवर से आए 17 रन

- 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 10/2. धवन (8 रन) और मनीष पांडे (0) क्रीज पर मौजूद।

- 1.6 ओवर: भारत को दूसरा झटका, नुवान प्रदीप ने सुरेश रैना (1) को बोल्ड किया। अब बल्लेबाजी के लिए मनीष पांडे आए हैं। 2 ओवर के बाद भारत- 9/2

- 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 2/1

- 0.4 ओवर: भारत को पहला झटका, रोहित शर्मा बिना खाता खोले चमीरा की गेंद पर कैच आउट हुए। रोहिता का कैच जीवन मेंडिस ने लिया। अब बल्लेबाजी के लिए सुरेश रैना आए हैं।

- रोहित शर्मा और शिखर धवन भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे। श्रीलंका की ओर से दुश्मंथा चमीरा डाल रहे हैं पहला ओवर।

- श्रीलंका ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

- विजय शंकर कर रहे हैं भारत के लिए डेब्यू, खेलेंगे पहला इंटरनेशल मैच

श्रीलंका में आपातकाल

श्रीलंका की आजादी के 70 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की गई इसी सीरीज के शुरू होने के चंद घंटे पहले ही श्रीलंका में आपातकाल लगाने की खबरें आई हैं। यह आपातकाल दो समूहों के बीच झड़प की हाल की घटनाओं को देखते हुए श्रीलंकाई सरकार द्वारा लगाया गया है। हालांकि, बीसीसीआई ने साफ किया है कि पूरी टीम कोलंबो में है और सुरक्षित है। बीसीसीआई के अनुसार आपातकाल का व्यापक असर कैंडी में है जबकि सभी मैच राजधानी कोलंबो में खेले जाने हैं।

वहीं, श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एश्ले डी सिल्वा ने भी भारत-श्रीलंका मैच के समय पर शुरू होने की पुष्टि की। सिल्वा ने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना और कैबिनेट मंत्रियों ने मंगलवार की सुबह बैठक की और यह फैसला लिया कि निदाहास ट्रॉफी टूर्नामेंट का पहला मैच तय समय पर शुरू होगा। 

टीमें:

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनदकट, युजवेंद्र चहल

श्रीलंका- दिनेश चांडीमल (कप्तान/विकेटकीपर), उपुल थरंगा, दानुष्का गुनाथीलाका, कुसाल मेंडिस, कुसल परेरा, दासुन शनाका, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, अकिला धनंजय, दुश्मंथा चमीरा, नुवान प्रदीप।

टॅग्स :भारत vs श्रीलंकाटी20रोहित शर्माश्री लंका

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या