धोनी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़े 3 छक्के, सहवाग बोले- हथियार चलाना नहीं भूले

लंबे समय बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने लय में दिखे और 28 गेंदों में 185.71 की स्ट्राइक रेट से 52 रनों की पारी खेली।

By सुमित राय | Updated: February 22, 2018 11:11 IST2018-02-22T11:08:30+5:302018-02-22T11:11:47+5:30

India vs South Africa: Virender Sehwag says MS Dhoni 'Hathyar chalana nahi bhoolein' after MSD's power-hitting in 2nd T20I against SA | धोनी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़े 3 छक्के, सहवाग बोले- हथियार चलाना नहीं भूले

India vs South Africa: Virender Sehwag says MS Dhoni 'Hathyar chalana nahi bhoolein' after MSD's power-hitting in 2nd T20I again

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया को 6 विकेट से हार सामना करना पड़ा। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। इस मैच मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने मनीष पाण्डेय (नाबाद 79) और धोनी (नाबाद 52) के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में 4 विकेट पर 188 रन बनाए। 189 रनों के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीकी टीम ने क्लासेन (69) और डुमिनी (64) के अर्धशतकों की बदौलत 8 गेंद शेष रहते ही 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

लंबे समय बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने लय में दिखे और 28 गेंदों में 185.71 की स्ट्राइक रेट से 52 रनों की पारी खेलकर टी20 इंटरनेशनल में अपनी दूसरी हाफ सेंचुरी पूरी की। धोनी ने अपनी पारी में  4 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके बाद टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने धोनी की जमकर तारीफ की।

धोनी की इस शानदार पारी के बाद सहवाग ने ट्वीट किया 'लास्ट 4 ओवर में 55 रन। हथियार चलाना नहीं भूले, स्पेशल हिट्स फ्रॉम स्पेशल प्लेयर, महेंद्र सिंह धोनी। ग्रेट एफर्ट फ्रॉम पाण्डेय ऐज वेल। बेस्ट विशेस टू द बॉलर्स टू डिफेंड 188।'


धोनी ने इस मैच में 28 गेंदों में 52 रनों की पारी खेलकर टी-20 इंटरनेशनल में अपने 1400 रन पूरे किए और वे ऐसा करने वाले 21वें बल्लेबाज बने। टी-20 इंटरनेशनल में धोनी के खाते में 1432 रन हो गए हैं। धोनी के अलावा मनीष पाण्डेय ने भी शानदार पारी खेली और 48 गेंदों में नाबाद 79 रन बनाए। मनीष पाण्डेय ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के भी लगाए।

Open in app