ऐसा करने वाले दूसरे कप्तान बने विराट कोहली, सचिन ने किया था ये कमाल

दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 21वां शतक जड़ा।

By सुमित राय | Updated: January 15, 2018 15:08 IST

Open in App

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 21वां शतक जड़ा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ने के साथ ही विराट कोहली भारत के दूसरे कप्तान बन गए, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका में शतक जड़ा हो।

विराट कोहली से पहले यह कारनामा सचिन तेंदुलकर ने किया था। सचिन ने जनवरी 1997 में केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडिम में बनाया था। सचिन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 169 रन बनाए थे। हालांकि टीम इंडिया को इस मैच में 282 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

साउथ अफ्रीका में विराट कोहली का यह पहला शतक नहीं था, लेकिन उस समय वो कप्तान नहीं थे। कोहली ने दिसंबर, 2013 में जोहानिसबर्ग में 119 रनों की पारी खेली थी। उस वक्त महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में विराट कोहली ने 146 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

टॅग्स :विराट कोहलीसचिन तेंदुलकरसचिन तेंदुलकर शतकभारत का दक्षिण अफ्रीका दौराभारत Vs दक्षिण अफ्रीका

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या