IND vs SA: रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगा दी क्लास!

रोहित शर्मा की असफलता का दौर जारी है, दूसरे वनडे में 15 रन पर हुए आउट

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: February 4, 2018 16:54 IST2018-02-04T16:53:33+5:302018-02-04T16:54:31+5:30

India vs South Africa: Rohit Sharma fails in 2nd ODI, Gets trolled on social media | IND vs SA: रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगा दी क्लास!

रोहित शर्मा

वनडे में तीन डबल सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज रोहित शर्मा का दक्षिण अफ्रीका दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। सेंचुरियन में रविवार को दूसरे वनडे में जीत के लिए मिले 119 रन के जवाब में एक बार फिर रोहित शर्मा 15 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अब तक दो टेस्ट की चार पारियों और दो वनडे मैचों में एक बार भी 50 का आंकड़ा तक नहीं छू पाए हैं। 

रोहित दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में 11, 10, 10, 47, के स्कोर के साथ 78 रन ही बना सके। डरबन में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में भी रोहित 30 गेंदों में 20 रन ही बना सके। सेंचुरियन वनडे में भी रोहित फिर फ्लॉप रहे और 17 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 15 रन बनाकर रबाद की गेंद पर आउट हो गए। 

रोहित की नाकामी के इस दौर से परेशान फैंस न सोशल मीडिया में उन्हें जमकर ट्रॉल किया। एक फैंन ने लिखा रोहित न सिर्फ अपनी प्रतिभा जाया कर रहे हैं बल्कि उस बल्लेबाज की भी जाया कर रहे हैं जिसे उनकी वजह से टीम में जगह नहीं मिली। एक और फैंन ने रोहित को ट्रॉल करते हुए लिखा रोहित अपनी डबल सेंचुरी सिर्फ 185 रन से चूक गए। आइए देखें फैंस ने सोशल मीडिया पर कैसे कॉमेंट किए।






Open in app