Highlightsभारत ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से दी शिकस्त।रोहित शर्मा ने जड़ा नाबाद शतक।बुमराह ने चटकाए सर्वाधिक 4 विकेट।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को वर्ल्ड कप 2019 के आठवें मैच में बुधवार (5 जून) को साउथम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में 6 विकेट से मात दी। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 47.3 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच अपने पक्ष में कर लिया। ये भारत का इस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, तो वहीं साउथ अफ्रीका की लगातार तीसरी हार साबित हुई।
पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज हाशिल अमला महज 6 रन बनाकर चलते बने। वहीं क्विंटन डी कॉक भी महज 10 रन बनाकर चलते बने। यहां से प्लेसिस (38) ने डसेन (22) के साथ मिलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन 20वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने इन दोनों बल्लेबाजों को आउट कर साउथ अफ्रीका को परेशानी में डाल दिया।
यहां से डेविड मिलर ने 31, आंद्रे फेहुलकवायो ने 34, क्रिस मॉरिस ने 34, जबकि कगीसो रबाडा ने नाबाद 31 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन साउथ अफ्रीका 227 रन से ज्यादा ना बना सका। विपक्षी टीम की ओर से युजवेंद्र चहल को सर्वाधिक 4 सफलता हाथ लगी। वहीं भुवनेश्वर कुमार-जसप्रीत बुमराह को 2-2, जबकि कुलदीप यादव को 1 सफलता हाथ लगी।
लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और शिखर धवन महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके कप्तान विराट कोहली भी 18 रन बनाकर चलते बने। यहां से रोहित शर्मा ने केएल राहुल के साथ 85 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला।
लोकेश राहुल ने 26, जबकि धोनी ने 34 रन टीम के खाते में जोड़े। भारत 46.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन बना चुका था। यहां से रोहित ने हार्दिक पंड्या (15) के साथ मिलकर टीम को 15 गेंदें शेष रहते जीत दिलाकर ही पवेलियन में वापसी की। रोहित शर्मा ने इस दौरान 144 गेंदों में 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 122 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से कगीसो रबाडा को 2 सफलता हाथ लगी। उनके अलावा क्रिस मॉरिस और आंद्रे फेहुलकवायो को 1-1 विकेट हासिल हुआ।
India vs South Africa प्लेइंग इलेवन:
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), हाशिम अमला, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रासी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, जीन-पॉल ड्यूमिनी, आंदिले फेहुलकवायो, क्रिस मॉरिस, कगिसो रबाडा, इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी।
05 Jun, 19 : 11:33 PM
भारत ने जीता मैच
रोहित शर्मा के नाबाद शतक के दम टीम इंडिया ने मैच 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है।
05 Jun, 19 : 10:30 PM
ताहिर के 10 ओवर पूरे
इमरान ताहिर ने अपने 10 वर में 58 रन दिए। इस दौरान वह कोई भी विकेट नहीं चटका सके। भारत को जीत के लिए 20 रन की दरकार। भारत- 208/3 (45)
05 Jun, 19 : 10:21 PM
इस मामले में सौरव गांगुली को पछाड़ आगे निकले रोहित शर्मा
रोहित ने वनडे में सर्वाधिक शतक ठोकने वाले भारतीयों के मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पछाड़ दिया है। गांगुली ने इस फॉर्मेट में 22 सेंचुरी लगाई थी। वहीं रोहित 23 शतक जड़ चुके हैं। फिलहाल इस मामले में सचिन तेंदुलकर (49) सबसे आगे हैं। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें...
05 Jun, 19 : 10:11 PM
रोहित शर्मा का शतक
रोहित शर्मा ने 128 गेंदों पर अपना दूसरा विश्व कप शतक पूरा कर लिया है। धोनी फिलहाल 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को जीत के लिए 56 बॉल में 53 रन की दरकार। 175/3 (40.4)
05 Jun, 19 : 09:47 PM
शतक के करीब रोहित
भारत ने 36 ओवर में 3 विकेट खोकर 154 रन बना लिए हैं। धोनी 7, जबकि रोहित शर्मा 90 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 84 गेंदों में 74 रन की दरकार।
05 Jun, 19 : 09:27 PM
केएल राहुल आउट
रबाडा ने 31.3 ओवर में केएल राहुल को आउट किया। डु प्लेसिस ने राहुल का आसान कैच लपका। राहुल 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत- 139/3 (31.3)
05 Jun, 19 : 09:13 PM
रबाडा की उम्दा गेंदबाजी
रबाडा शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। इस बॉलर ने 6 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट झटका है। भारत को फिलहाल जीत के लिए 113 रन की दरका है। टीम इंडिया- 115/2 (28)
05 Jun, 19 : 08:53 PM
रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक
रोहित शर्मा ने 71 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। रोहित इस विश्व कप भारत की ओर से अर्धशतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने। केएल राहुल भी उनका साथ निभा रहे हैं। भारत- 91/2 (23.3)
05 Jun, 19 : 08:31 PM
3.61 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा भारत
टीम इंडिया ने 18 ओवर में 2 विकेट खोकर 65 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 3, जबकि रोहित शर्मा 35 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत 3.61 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।
05 Jun, 19 : 08:19 PM
भारत को बड़ा झटका
15.3 ओवर में भारत को कप्तान विराट कोहली के रूप में दूसरा झटका लगा। कोहली 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए केएल राहुल आ चुके हैं। भारत- 54/2 (16)
05 Jun, 19 : 08:10 PM
विराट-रोहित से उम्मीदें
भारत ने 14 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 12, जबकि रोहित शर्मा 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को जीत के लिए 181 रन की दरकार।
05 Jun, 19 : 07:45 PM
रोहित ने खोले हाथ
रबाडा के चौथे ओवर की तीसरी बॉल पर रोहित शर्मा ने भारतीय पारी का पहला छक्का लगाया। अगली बॉल पर चौका। लास्ट बॉल पर एक और बाउंड्री। भारत- 29/1 (8)
05 Jun, 19 : 07:36 PM
भारत को पहला झटका
रबाडा अपने तीसरे ओवर में। पहली ही गेंद पर शिखर धवन आउट। धवन 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली आ चुके हैं। इस ओवर से सिर्फ 1 ही रन। भारत- 14/1 (6)
05 Jun, 19 : 07:27 PM
रबाडा की कसी हुई गेंदबाजी
रबाडा अपने दूसरे ओवर में। पहली चार गेंदों पर रोहित कोई रन नहीं ले सके। अगली बॉल पर सिंगल। आखिरी गेंद पर धवन के बल्ले का कुछ किनारा टूटा। बैट बदला गया। भारत- 11/0 (4)
05 Jun, 19 : 07:12 PM
टारगेट का पीछा करने उतरा भारत
भारत की ओर से शिखर धवन और रोहित शर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आ चुके हैं। पहली दो गेंदें डॉट। अगली दो बॉल पर एक-एक रन के लिए दौड़। भारत- 3/0 (1)
05 Jun, 19 : 06:39 PM
साउथ अफ्रीका ने बनाए 227 रन
49.2 ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने इस टूर्नामेंट का अपना पहला विकेट झटका। मॉरिस 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लास्ट बॉल पर ताहिर आउट। साउथ अफ्रीका ने भारत को जीत के लिए 228 रन का टारगेट दिया।
05 Jun, 19 : 06:14 PM
साउथ अफ्रीका के 5 ओवर शेष
बुमराह अपने आठवें ओवर में। पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली गेंद पर रबाडा ने लेग बाई पर दौड़ लगाई। पांचवीं बॉल पर मॉरिस ने एक बार फिर स्ट्राइक रबाडा को दी। इस ओवर से कुल 2 रन। साउथ अफ्रीका- 192/7 (45)
05 Jun, 19 : 05:55 PM
भारत को सातवीं सफलता
चहल ने 39.3 ओवर में अपना चौथा विकेट झटका। फेहुलकवायो पवेलियन लौटे। धोनी की शानदार स्टंपिंग एक बार फिर देखने को मिली। साउथ अफ्रीका- 161/7 (40)
05 Jun, 19 : 05:50 PM
39वें ओवर में लगा पहला छक्का
38.1 ओवर में फेहुलकवायो ने इस मैच का पहला छक्का लगाया। साउथ अफ्रीका 150 रन पार कर चुका है। मैच के 11 ओवर शेष। साउथ अफ्रीका- 157/6 (39)
05 Jun, 19 : 05:40 PM
साउथ अफ्रीका को छठा झटका
35.3 ओवर में चहल को तीसरी सफलता हाथ लगी। डेविड मिलर कोक उन्होंने अपनी ही बॉल पर कैच आउट किया। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए क्रिस मॉरिस आ चुके हैं। साउथ अफ्रीका- 138/6 (36)
05 Jun, 19 : 05:34 PM
भुवनेश्वर की शानदार गेंदबाजी
भुवनेश्वर अपने सातवें ओवर में। पहली बॉल पर मिलर ने सिंगल लिया। अगली तीन गेंदें डॉट। पांचवीं बॉल पर फेहुलकवायो ने एक रन के लिए दौड़ लगाई। लास्ट दो गेंदें डॉट। साउथ अफ्रीका- 134/5 (35)
05 Jun, 19 : 05:17 PM
भारत की शानदार गेंदबाजी
भारत बेहद कसी हुई गेंदबाजी कर रहा है। साउथ अफ्रीका पूरी तरह से दबाव में नजर आ रहा है। फेहुलकवायो और डेविड मिलर टीम की आखिरी उम्मीद हैं। साउथ अफ्रीका- 123/5 (31)
05 Jun, 19 : 04:50 PM
साउथ अफ्रीका की आधी टीम लौटी पवेलियन
साउथ अफ्रीका ने 24 ओवर में 5 विकेट खोकर 97 रन बना लिए हैं। मिलर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस टीम का नेट रन रेट 4.08 का है।
05 Jun, 19 : 04:20 PM
विकेट की तलाश में पंड्या
हार्दिक पंड्या अपने चौथे ओवर में। पहली गेंद पर डसेन ने डबल लिया। दूसरी गेंद पर सिंगल। अगली बॉल डॉट। इस ओवर से कुल 6 रन। पंड्या 4 ओवर में 19 रन दे चुके हैं। फिलहाल विकेट की तलाश में। साउथ अफ्रीका- 71/2 (17)
05 Jun, 19 : 04:20 PM
चहल ने झटके 2 विकेट
चहल की हाफ वॉली गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाने की कोशिश में डसेन आउट। इसी के साथ साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका लगा। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए डेविड मिलर आ चुके हैं, जिनके औसत 39 का है। लास्ट बॉल पर डुप्लेसिस भी आउट। साउथ अफ्रीका- 80/4 (20)
05 Jun, 19 : 04:03 PM
13 ओवर समाप्त
साउथ अफ्रीका ने 13 ओवर में 43 रन बना चुके हैं। टीम ने अपने 2 विकेट गंवा दिए हैं। फाफ डु प्लेसिस की अंगुली में चोट लगी है। कुलदीप शानदार गेंदबाजी करते हुए।
05 Jun, 19 : 03:43 PM
दबाव में साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका ने 9 ओवर में 2 विकेट खोकर 32 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर फाफ डु प्लेसिस 11 और वैन डर डुसन 4 रन बनाकर मौजूद हैं। भारत शानदार गेंदबाजी कर रहा है।
05 Jun, 19 : 03:30 PM
बुमराह को दूसरी सफलता
बुमराह ने 5.5 ओवर में दूसरा विकेट झटका। क्विंटन डी कॉक, कोहली के हाथों कैच आउट। डी कॉक काफी देर से बल्लेबाजी करने में दिक्कत महसूस कर रहे थे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए डूसन आ चुके हैं। साउथ अफ्रीका- 26/2 (6)
05 Jun, 19 : 03:18 PM
भारत को पहली सफलता
साउथ अफ्रीका को 3.2 ओवर में पहला झटका लगा। बुमराह की गेंद पर अमला रोहित के हाथों कैच आउट। ये बल्लेबाज 6 रन ही टीम के खाते में जोड़ सका। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस आ चुके हैं। साउथ अफ्रीका- 15/1 (3.3)
05 Jun, 19 : 03:04 PM
मैच शुरू
साउथ अफ्रीका की ओर से हाशिम अमला और क्विंटन डी कॉक बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आ चुके हैं। गेंद भुवनेश्वर कुमार के हाथों में। पहली गेंद पर अमला ने सिंंगल के साथ टीम का खाता खोला। अगली दो बॉल डॉट। तीसरी गेंद पर डिकॉक ने सिंगल लिया। इस ओवर से सिर्फ दो सिंगल। साउथ अफ्रीका- 2/0 (1)
05 Jun, 19 : 02:52 PM
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
दक्षिण अफ्रीका की टीम में क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), हाशिम अमला, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रासी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, जीन-पॉल ड्यूमिनी, आंदिले फेहुलकवायो, क्रिस मॉरिस, कगिसो रबाडा, इमरान ताहिर और तबरेज शम्सी को मौका दिया गया है।
05 Jun, 19 : 02:43 PM
भारत की टीम
भारत की टीम में रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह को मौका दिया गया है।
05 Jun, 19 : 02:36 PM
साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। साउथ अफ्रीका की कोशिश ज्यादा से ज्यादा रन स्कोर बोर्ड पर लगाने की होगी।
05 Jun, 19 : 02:21 PM
भारत vs दक्षिण अफ्रीका: वर्ल्ड कप में भिड़ंत का रिकॉर्ड
कुल मैच: 4
भारत ने जीते: 1
दक्षिण अफ्रीका ने जीते: 3
टाई: 0
कोई परिणाम नहीं: 0
05 Jun, 19 : 02:19 PM
अमला के पास कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
हाशिम अमला के पास विराट कोहली के सबसे तेज 8000 वनडे रन के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। अमला ने अब तक 172 पारियों में 7923 रन बनाए हैं, जबकि कोहली ने 175 पारियों में सबसे तेज 8000 रन पूरे किए थे।
05 Jun, 19 : 02:18 PM
भारत vs दक्षिण अफ्रीका: वनडे में भिड़ंत का रिकॉर्ड
कुल मैच: 83
भारत ने जीते: 34
दक्षिण अफ्रीका ने जीते: 46
टाई: 0
कोई परिणाम नहीं: 3
05 Jun, 19 : 02:18 PM
क्या खेलेंगे केदार जाधव?
आईपीएल में लगी कंधे की चोट से उबर रहे केदार जाधव वर्ल्ड कप 2019 के दोनों वॉर्म-अप मैचों में नहीं खेले थे। लेकिन उनके इस मैच में खेलने की संभावना है।
05 Jun, 19 : 01:46 PM
कौन जीतेगा भारत vs दक्षिण अफ्रीका का मैच, लगाएं अपना अनुमान!
05 Jun, 19 : 01:44 PM
टीम इंडिया को दें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए शुभकामनाएं!
05 Jun, 19 : 01:43 PM
टीम इंडिया पहुंची साउथम्पटन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 का अपना पहला मैच खेलने के लिए टीम इंडिया रोज बाउल पहुंच चुकी है।
05 Jun, 19 : 01:27 PM
भारत vs दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत साउथम्पटन में
वर्ल्ड कप 2019 में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों की भिड़ंत आज साउथम्पटन में हो रही है। ये टीम इंडिया का वर्ल्ड कप 2019 में पहला मैच है जबकि दक्षिण अफ्रीका अपना तीसरा मैच खेल रही है।