जोहांसबर्ग के वांडर्स स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम के विजयी रथ को रोकते हुए 5 विकेट से हरा दिया। बारिश से प्रभावित इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए थे। डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से संशोधित लक्ष्य (28 ओवर में 202) को मेजबान टीम ने पांच विकेट खोकर 15 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
Ind Vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीकी पारी का Live अपडेट
- बारिश के कारण अंपायरों ने मैच को 50 ओवरों से घटा के 28 ओवरों का कर दिया था और मेजबान टीम को 290 रनों के लक्ष्य के बजाए 202 रनों का संशोधित लक्ष्य दिया था। जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 25.3 ओवर में हासिल कर लिया।
- दक्षिण अफ्रीका ने 15 गेंद शेष रहते 202 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया और भारत को 5 विकेट से मात देकर 6 मैचों की सीरीज में 3-1 से पिछड़ने के बावजूद उम्मीद बनाए रखी।
- 24 ओवर में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 176 रन, हेनरिक क्लासन (35) और एंदिले फेलुकवायो (1) क्रीज पर।
- 24वें ओवर चौथी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने डेविड मिलर को आउट कर भारत को पांचवी सफलता दिलाई। मिलर 39 रन बनाकर आउट हुए।
- 21 ओवर में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 145 रन, डेविड मिलर (32) और हेनरिक क्लासन (16) क्रीज पर।
- 17 ओवर में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 103 रन, डेविड मिलर (6) और हेनरिक क्लासन (1) क्रीज पर।
- 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हार्दिक पंड्या ने भारत को सबसे बड़ी सफलता दिलाई और धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे एबी डिविलियर्स को बाउंड्री पर रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। डिविलियर्स ने 18 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 26 रनों की पारी खेली।
- तीन विकेट गिरने के बाद एबी डिविलिर्स ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की। डिविलियर्स ने 16 में युजवेंद्र चहल की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए।
- 15वें ओवर की पहली गेंद पर हाशिम अमला को आउट कर कुलदीप यादव ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई।। 77 के कुल स्कोर पर अमला 33 रन बनाकर आउट हुए।
- 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने जेपी डुमिनी के रूप में भारत को दूसरी सफलता दिलाई। डुमिनी 10 रन बनाकर आउट हुए।
- 9 ओवर में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 47 रन, हाशिम अमला (21) और जेपी डुमिनी (2) क्रीज पर।
- हाशिम अमला के साथ जेपी डुमिनी ने शुरू की दक्षिण अफ्रीका की पारी।
- दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 28 ओवर में 202 रन बनाने हैं।
- बारिश के कारण मैच में ओवर को कम किया गया है और दक्षिण अफ्रीकी टीम को नया टारगेट दिया गया।
- बारिश के कारण मैच रोके जाने तक 7.2 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 43 रन, हाशिम अमला 19 रन बनाकर नाबाद।
- भारत को पहली सफलता मिलने के बाद बारिश के कारण मैच रोका गया।
- 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारतीय टीम को पहली सफलता मिली। जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ऐडेन मार्कराम को एलबीडब्ल्यू किया। मार्कराम 22 रन बनाकर आउट हुए।
- 5 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर बिना किसा नुकसान के 31 रन, कप्तान ऐडेन मार्कराम (20) और हाशिम अमला (10)।
- 2 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर बिना किसा नुकसान के 12 रन, कप्तान ऐडेन मार्कराम (9) और हाशिम अमला (2)।
- दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ऐडेन मार्कराम और हाशिम अमला ने शुरू की पारी, भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने शुरू की गेंदबाजी।
Ind Vs SA Live Score: भारतीय पारी का Live अपडेट
- 50 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर बनाए 289 रन, साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 290 रनों का लक्ष्य। महेंद्र सिंह धोनी 42 बनाकर रहे नाबाद।
- आखिरी ओवर में दो रन लेने के चक्कर में भुवनेश्वर कुमार 5 रन बनाकर रन आउट हुए।
- 49 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन, क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी (30) और हार्दिक पंड्या (5) मौजूद।
- पंड्या के आउट होने के बाद भुवनेश्वर कुमार क्रीज पर आए।
- 47वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारतीय टीम को लगा छठा झटका, 262 के स्कोर पर हार्दिक पंड्या 9 रन बनाकर हुए आउट।
- 44 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 249 रन, क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी (20) और हार्दिक पंड्या (1) मौजूद।
- अय्यर के आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए।
- 44वें ओवर में भारतीय टीम को श्रेयस अय्यर के रूप में पांचवां झटका लगा, अय्यर 18 रन बनाकर लुंगी एंगीडी की गेंद पर आउट हुए।
- 43 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 243 रन, क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी (19) और श्रेयस अय्यर (14) मौजूद।
- 38 ओवर के बाद भारतीय टीम को स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 222 रन, क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी (8) और श्रेयस अय्यर (7) मौजूद।
- रहाणे के आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए।
- 37वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारतीय टीम को लगा चौथा झटका। अजिंक्य रहाणे सिर्फ 8 रन बनाकर आउट।
- 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 209, अजिंक्या रहाणे (8) और श्रेयस अय्यर (2) क्रीज पर।
- धवन के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए।
- 35.3 ओवर: बारिश के बाद मैच शुरू होते ही भारतीय टीम को लगा तीसरा झटका, शिखर धवन 109 रन बनाकरआउट।
- 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 205/2, शिखर धवन (104) और अजिंक्य रहाणे (5) क्रीज पर।
- बारिश के बाद भी मैच के ओवर नहीं घटाए गए हैं। 50-50 ओवर का होगा मैच।
- बारिश के कारण करीब 52 मिनट तक खेल रुकने के बाद खेल दोबारा शुरू।
- भारत ने अब तक रोहित शर्मा (5) और कप्तान विराट कोहली (75) के विकेट गंवाए हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगीसो रबाडा और क्रिस मौरिस ने एक-एक सफलता हासिल की है।
- बारिश का कारण खेल रोके जाने तक भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 200 रन बना लिए थे। शिखर धवन 102 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 107 रन बनाकर विकेट पर थे, जबकि अजिंक्य रहाणे पांच रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
- 34.2 ओवर के बाद बारिश के कारण खेल रुका। भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 200 रन, क्रीज पर शिखर धवन (107) और अजिंक्य रहाणे (5) क्रीज पर।
- 34 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 197 रन, शिखर धवन (104) और अजिंक्य रहाणे (5) क्रीज पर।
- कोहली के आउट होने के बाद सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने 100वें मैच में 99 गेंदों में शतक पूरा किया। धवन ने 34वें ओवर की पहली गेंद पर क्रिस मॉरिस की गेंद पर स्ट्रेट में चौका लगाकर अपना 13वां शतक पूरा किया।
- कोहली के आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आए।
- विराट कोहली 83 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 75 रन बनाकर आउट हुए।
- 31.1 ओवर: भारतीय कप्तान विराट कोहली को डेविड मिलर के हाथों कैच कराकर क्रिस मॉरिस ने किया आउट।
- 29 ओवर के बाद शिखर धवन और विराट कोहली ने की 150 गेंदों में 150 रनों की साझेदारी ।
- 29 ओवर के बाद भारतीय टीम को स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 170 रन, शिखर धवन (88) और विराट कोहली (70) क्रीज पर।
- भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली का धमाल जारी है। धवन अपने शतक के करीब पहुंच रहे हैं।
- 24 ओवर के बाद भारतीय टीम को स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 145 रन, शिखर धवन (76) और विराट कोहली (58) क्रीज पर।
- 21.2 ओवर: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, पिछले 4 वनडे में तीसरी बार बनाया 50 से ज्यादा का स्कोर।
- 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 105 रन, शिखर धवन (58) और विराट कोहली (36) क्रीज पर।
- 18.2 ओवर : टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 100वें वनडे मैच में पूरा किया 26वां शतक।
- 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 95 रन, शिखर धवन (49) और विराट कोहली (35) क्रीज पर।
- 16 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 80/1, शिखर धवन (44) और विराट कोहली (25) क्रीज पर।
- 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 53 रन, शिखर धवन (29) और विराट कोहली (14) क्रीज पर।
- 9वें ओवर की चौथी गेंद पर भारतीय टीम ने पूरा किया 50 रन।
- 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 26 रन, शिखर धवन (17) और विराट कोहली (0) क्रीज पर।
- रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली क्रीज पर आए।
- 3.6 ओवर : भारतीय टीम को लगा पहला झटका, कगीसो रबादा की गेंद पर रोहित शर्मा (5)आउट।
- 3 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 6 रन, रोहित शर्मा (5) और शिखर धवन (4) क्रीज पर।
- 1 ओवर के बाद भारत को स्कोर बिना किसी नुकसान के 2 रन, रोहित शर्मा (0) और शिखर धवन (1) क्रीज पर।
- रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शुरू की भारतीय पारी, दक्षिण अफ्रीका की ओर से मोर्ने मोर्कल ने की ओवर की शुरुआत।
- दक्षिण अफ्रीका के प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए हैं। चोट के कारण पहले तीन वनडे से बाहर रहने वाले एबी डिविलियर्स टीम में वापसी कर रहे हैं, उन्हें ख्या जोंडो की जगह टीम में शामिल किया गया है। वहीं इमरान ताहिर की जगह मोर्ने मोर्कल को मौका दिया गया है।
- भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। टीम में केदार जाधव की जगह श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है।
- टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत : शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), श्रेयर अय्यर, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल।
दक्षिण अफ्रीका : हाशिम अमला, ऐडेन मार्कराम (कप्तान), जेपी डुमिनी, एबी डिविलियर्स, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, एंदिले फेलुकवायो, कगीसो रबादा, लुंगी एंगीडी और मोर्ने मोर्कल।