IND vs SA, 3rd Test: महज 10 गेंदों में ठोके 5 छक्के, उमेश यादव ने तोड़ दिया विश्व रिकॉर्ड

भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 497 रन पर समाप्त घोषित की लेकिन लगातार दूसरे दिन तीसरे सत्र का खेल खराब मौसम से प्रभावित रहा। 

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: October 20, 2019 17:15 IST

Open in App

भारत की ओर से उमेश यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में 9वें नंबर पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उमेश यादव ने पहली ही गेंद पर छक्के के साथ अपना खाता खोला। उन्होंने 10 गेंदों में 5 सिक्स की मदद से तेजतर्रार 31 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

उमेश यादव अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 30+ रन बनाने वाला खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने स्टीफन फ्लेमिंग के रिकॉर्ड को तोड़ा। फ्लेमिंग ने 1998 में 11 गेंदों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 31 रन बनाए थे।

रोहित शर्मा (212) के टेस्ट क्रिकेट में पहले दोहरे शतक और अजिंक्य रहाणे (115) की सधी हुई शतकीय पारी के बाद तेज गेंदबाजों ने खराब मौसम के कारण खेल जल्दी समाप्त किये जाने से पहले दक्षिण अफ्रीका का शीर्षक्रम लड़खड़ाकर तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन भारत का पलड़ा भारी रखा। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 497 रन पर समाप्त घोषित की लेकिन लगातार दूसरे दिन तीसरे सत्र का खेल खराब मौसम से प्रभावित रहा। 

दक्षिण अफ्रीका की पारी में केवल पांच ओवर फेंके गये लेकिन इस बीच भारत ने उसके दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। अंपायरों ने जब दिन का खेल समाप्त घोषित करने का फैसला किया तब दक्षिण अफ्रीका दो विकेट पर नौ रन बनाकर संघर्ष कर रहा था। 

टॅग्स :भारत Vs दक्षिण अफ्रीकाभारतीय क्रिकेट टीमदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमभारत का दक्षिण अफ्रीका दौराउमेश यादव

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या