IND vs SA: तीसरे टेस्ट को लेकर बुरी खबर, दूसरे दिन भी बारिश के चलते रुक सकता है खेल

मौसम विभाग ने इसके लिए मध्य प्रदेश के पूर्वी-मध्य क्षेत्र और आसपास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।

By भाषा | Updated: October 19, 2019 19:44 IST

Open in App

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां खेले जा रहे तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को भी बारिश का खलल पड़ सकता है। स्थानीय मौसम विभाग ने शनिवार को यह भविष्यवाणी की। खराब रोशनी और फिर बारिश के कारण शनिवार को पहले दिन भी 58 ओवर का ही खेल हो पाया जिससे भारत ने तीन विकेट पर 224 रन बनाए।

रांची में भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, ‘‘रांची में कुछ जगहों पर आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। सोमवार के बाद से ऐसा होने की संभावना कम है।’’

लगभग पूरे दिन आज बादल छाए रहे और सूरज आंख मिचौली खेलता रहा। रोहित शर्मा ने दूसरे सत्र में 45वें ओवर में डेन पीट पर छक्के के साथ जब अपना छठा शतक पूरा किया तो कुछ देर के लिए बारिश भी हुई।

मौसम विभाग ने इसके लिए मध्य प्रदेश के पूर्वी-मध्य क्षेत्र और आसपास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। भारत तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे चल रहा है और उसकी नजरें तीन मैचों की श्रृंखला में क्लीनस्वीप पर टिकी हैं।

टॅग्स :भारत Vs दक्षिण अफ्रीकाभारतीय क्रिकेट टीमदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीममौसम रिपोर्टभारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या