India Vs SA 3rd Test: जोहांसबर्ग टेस्ट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 63 रनों से हराया

भारत ने पहली पारी में 187 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 194 रन बनाते हुए सात रनों की बढ़त ली थी।

By विनीत कुमार | Updated: January 27, 2018 21:05 IST

Open in App

भारत ने वांडर्स स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 63 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने इस मैदान पर अपने अपराजित क्रम को जारी रखा है और सीरीज में एक मैच जीतकर अपना सम्मान बचा लिया है। दक्षिण अफ्रीका हालांकि 2-1 से सीरीज अपने नाम करने में सफल रहा है। 

भारत ने चौथी पारी में दक्षिण अफ्रीका के सामने 241 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मेजबान टीम हासिल नहीं कर पाई और 73.2 ओवरों में 177 रनों पर ही ढेर हो गई।  उसके सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके। डीन एल्गर ने सबसे ज्यादा नाबाद 86 रन बनाए। हाशिम अमला ने 52 रनों की पारी खेली। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की। वार्नोन फिलेंडर ने 10 रन बनाए। 

भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और ईशांत शर्मा को दो-दो सफलताएं मिलीं। भुवनेश्वर कुमार को एक विकेट मिला।भारत ने अपनी पहली पारी में 187 रन बनाए थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 194 रन बनाते हुए सात रनों की बढ़त ले ली थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 247 रन बनाते हुए मेजबान टीम के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था, जिसे वो हासिल नहीं कर पाई। 

बारिश के कारण देर से शुरू हुआ खेल

असमान उछाल और खराब पीच के विवाद के बीच तीसरे दिन का खेल जल्दी खत्म हो गया था। वांडर्रस की यह पिच पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज कई बार मुश्किल से घिरे नजर आए। आखिरकार तीसरे दिन टी-ब्रेक के बाद खेल को जल्द खत्म करने की घोषणा करनी पड़ी। दक्षिण अफ्रीका ने ही पिच की शिकायत अंपायरों से की है। इसके बाद बारिश ने भी दस्तक दी और मैत को रोकना पड़ा।

बता दें कि भारत ने अपनी पहली पारी में 187 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 194 रन बनाते हुए सात रनों की बढ़त ली थी। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में 247 रन बनाए।

टॅग्स :भारत Vs दक्षिण अफ्रीकाविराट कोहलीजसप्रीत बुमराहभुवनेश्वर कुमार

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या