Ind vs SA, 2nd Test, Day-4: भारत ने साउथ अफ्रीका को पारी और 137 रन से हराया, सीरीज 2-0 से जीती

Ind vs SA, 2nd Test, Day-4: साउथ अफ्रीका पहली पारी में महज 275 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने पहली पारी के आधार पर 326 रन की लीड बना ली थी।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: October 13, 2019 15:34 IST2019-10-13T09:12:10+5:302019-10-13T15:34:41+5:30

India vs South Africa, 2nd Test, Day-4, Live Score Updates and streaming: | Ind vs SA, 2nd Test, Day-4: भारत ने साउथ अफ्रीका को पारी और 137 रन से हराया, सीरीज 2-0 से जीती

Ind vs SA, 2nd Test, Day-4: भारत ने साउथ अफ्रीका को पारी और 137 रन से हराया, सीरीज 2-0 से जीती

googleNewsNext

भारत क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 137 रन से मात देकर सीरीज 2-0 से कब्जा ली है। टीम इंडिया ने विशाखापट्टनम में खेले गए पहले मैच में 203 रन से जीत दर्ज की थी। श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 अक्टूबर से रांची में खेला जाना है।

बता दें कि भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 5 विकेट के नुकसान पर 601 रन बनाकर घोषित कर दी थी। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने 254 रनों की नाबाद पारी खेली और टेस्ट करियर का 7वां दोहरा शतक जमाया।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। टीम को 53 रन के स्कोर तक 5 झटके लग चुके थे। इसके बाद क्विंटन डी कॉक (31) और फाफ डुप्लेसिस (64) के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, जिसने टीम को संभाल दिया।

इसके बाद केशव महाराज और वर्नोन फिलेंडर (44) ने शतकीय साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। केशव महाराज ने 12 चौकों की मदद से 72 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से रविचंद्रन अश्विन को 4, जबकि उमेश यादव को 3 सफलता हाथ लगी।

साउथ अफ्रीका पहली पारी में महज 275 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने पहली पारी के आधार पर 326 रन की लीड बना ली थी। चौथे दिन की शुरुआत में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन देने की घोषणा कर दी।

फॉलोऑन खेलने साउथ अफ्रीका जब दूसरी पारी में उतरी, तो दूसरी ही बॉल पर सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम (0) चलते बने। उनके बाद ब्र्यून (8) और कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी कुछ खास नहीं कर सके।

आलम ये रहा कि साउथ अफ्रीका ने अपने 5 विकेट महज 79 रन पर ही गंवा दिए थे। हालांकि डीन एल्गर (48) और टेंबा बावुमा (38) ने कुछ हद तक टिककर खेला।

7 विकेट 129 रन पर गंवा देने के बाद साउथ अफ्रीका की ओर से वर्नोन फिलेंडर (37) और केशव महाराज (22) ने पहली पारी की ही तरह एक बार फिर साझेदारी बनाई। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी हुई, जिसने साउथ अफ्रीका की हार को कुछ देर और टाल दिया। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा और उमेश यादव ने 3-3 शिकार किए। वहीं अश्विन को 2 सफलता हाथ लगी।

दोनों टीमें-
भारत :
विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव।

दक्षिण अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), एडेन मार्कराम, डीन एल्गर, थ्यूनिस डी ब्रुइन, टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सेनुरन मुथुसामी, वर्नोन फिलैंडर, केशव महाराज, कगिसो रबादा और एरिक नॉर्टजे।

13 Oct, 19 : 03:04 PM

भारत ने जीता मैच

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को पारी और 137 रन से हारकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है।

13 Oct, 19 : 02:58 PM

रबाडा आउट, भारत जीत से एक विकेट दूर

66.6 ओवर में भारत को 9वीं सफलता हाथ लगी। रबाडा, उमेश यादव के तीसरे शिकार बने। भारत जीत से महज 1 कदम दूर। RSA 189/9

13 Oct, 19 : 02:53 PM

साउथ अफ्रीका को आठवां झटका

साउथ अफ्रीकी टीम को 66.1 ओवर में फिलेंडर के रूप में आठवां झटका लगा। साउथ अफ्रीका इस वक्त टीम इंडिया से 141 रन पीछे हैं। RSA 185/8 (66.1)

13 Oct, 19 : 02:39 PM

तीसरा सेशन शुरू

चौथे दिन का तीसरा और आखिरी सेशन शुरू हो चुका है। साउथ अफ्रीका अभी भी भारत से 150 रन पीछे है। वहीं भारत को जीत के लिए सिर्फ 3 विकेट की दरकार है। RSA 176/7

13 Oct, 19 : 02:13 PM

दूसरा सेशन समाप्त

दूसरे सेशन की समाप्ति तक साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए हैं। वर्नोन फिलेंडर 29, जबकि केशव महाराज 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

13 Oct, 19 : 02:08 PM

जीत से 3 विकेट दूर भारत

साउथ अफ्रीका ने 60 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए सिर्फ 3 विकेट की दरकार है। 

13 Oct, 19 : 01:22 PM

मोहम्मद शमी को पहली सफलता

44.5 ओवर में साउथ अफ्रीका को सातवां झटका लगा। मुथ्थूस्वामी को शमी ने चलता किया। ये शमी के लिए इस पारी में पहली सफलता रही। भारत सीरीज जीतने से सिर्फ 3 ही कदम दूर है। RSA 129/7

13 Oct, 19 : 01:08 PM

जडेजा को दूसरी सफलता

43.2 ओवर में साउथ अफ्रीका को छठा झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने बावुमा को रहाणे के हाथों कैच आउट करवाया। यहां से टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ 4 विकेट की दरकार है। RSA 125/6

13 Oct, 19 : 12:47 PM

बावुमा ने साउथ अफ्रीका को संभाला

टेंबा बावुमा ने 3 चौकों की मदद से 21 रन बना लिए हैं। वहीं मुथ्थुस्वामी ने 7 रन जुटा लिए हैं। इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हो चुकी है। RSA 106/5 (38.4)

13 Oct, 19 : 12:24 PM

साउथ अफ्रीका की आधी टीम लौटी पवेलियन

साउथ अफ्रीका को 28.2 ओवर में पांचवां झटका लगा। क्विंटन डी कॉक को जडेजा ने बोल्ड किया। इसी के साथ साउथ अफ्रीका को पांचवां झटका लगा। RSA 79-5

13 Oct, 19 : 12:05 PM

खेल अब तक

भारत के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन लंच तक दक्षिण अफ्रीका ने फालोआन खेलते हुए चार विकेट 74 रन पर गंवा दिये । दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी भी भारत के पहली पारी के स्कोर से 252 रन पीछे है । लंच के समय तेंबा बावुमा दो और क्विंटोन डिकाक एक रन बनाकर खेल रहे हैं ।

13 Oct, 19 : 11:37 AM

पहला सेशन समाप्त

लंच ब्रेक तक साउथ अफ्रीका ने 27 ओवर में 4 विकेट खोकर 275 रन बना लिए हैं। भारत के पास इस वक्त पहली पारी के आधार पर 252 रन की लीड है।

13 Oct, 19 : 11:26 AM

डीन एल्गर आउट

टीम इंडिया को 25.2 ओवर में दूसरी सफलता हाथ लगी। एल्गर 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम इंडिया जीत से 6 विकेट दूर। RSA 71/4

13 Oct, 19 : 11:23 AM

साउथ अफ्रीका को लगा तीसरा झटका

23.3 ओवर में साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका लगा। प्लेसिस 5 रन बनाकर अश्विन का शिकार हुए। भारत जीत से 7 विकेट दूर। RSA 71/3

13 Oct, 19 : 09:43 AM

दबाव में साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका ने 3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 9 रन बना लिए हैं। डीन एल्गर 1, जबकि थ्यूनिस डी ब्रुइन 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इशांत शर्मा भारत की ओर से एक विकेट झटक चुके हैं। वहीं उमेश यादव भी शानदार लय में नजर आ रहे हैं। कोहली से उनकी गेंद पर एक कैच छूटा है।

13 Oct, 19 : 09:33 AM

साउथ अफ्रीका को दूसरी ही बॉल पर लगा झटका

साउथ अफ्रीका को दूसरी पारी की दूसरी ही बॉल पर पहला झटका लगा। इशांत शर्मा की गेंद पर एडेन मार्करम पगबाधा आउट। भारत की शानदार शुरुआत। RSA 275, 0/1 (0.2)

13 Oct, 19 : 09:29 AM

भारत ने दिया फॉलोऑन

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन दे दिया है।

Open in app