सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है। दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य था जिसे मेजबान टीम ने केवल 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल किया। जेपी डुमिनी ने नाबाद 64 रनों की पारी खेली वहीं, हेनरिक क्लासेन ने भी 30 गेंदों पर 69 रनों की शानदार पारी खेली।
इससे पहले भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 188 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से मनीष पांडे (79 नाबाद) और महेंद्र सिंह धोनी (52 नाबाद) ने अहम पारियां खेली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 56 गेंदों पर 98 रनों की साझेदारी की। मनीष ने 48 गेंदों की पारी में तीन छक्के और 6 चौके लगाए। वहीं, धोनी ने भी 28 गेंदों में तीन छक्के और चार चौके जमाए।
India Vs South Africa लाइव अपडेट
- 18.4 ओवर: दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 189 का लक्ष्य हासिल किया। डुमिनी ने लगातार दो छक्के लगाकर दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाई। सीरीज अब 1-1 से बराबर।
- 18 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 173/4. मेजबान टीम को 12 गेंदों पर अब 16 रनों की जरूरत। डुमिनी 52 और फरहान बेहरडीन 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 17 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 163/4. दक्षिण अफ्रीका को 18 गेंदों पर जीत के लिए 26 रनों की जरूरत।
- 16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 156/4
- 14.5 ओवर: हार्दिक पंड्या ने लिया डेविड मिलर (5) का विकेट। दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका। अब डुमिनी (36) के साथ बल्लेबाजी के लिए फरहान बेहरडीन आए हैं। 15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 142/4
- 14 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 136/3. डुमिनी 33 और मिलर 2 रनों पर खेल रहे हैं।
- 13.1 ओवर: दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका। जयदेव उनादकट ने लिया हेनरिक क्लासेन (69) का विकेट। क्लासेन ने 30 गेंदों की पारी में 7 छक्के और तीन चौके लगाए। अब बल्लेबाजी के लिए डेविड मिलर आए हैं।
- चहल 13वें ओवर में खासे महंगे साबित हुए। इस ओवर से 23 रन आए। क्लासेन ने इस ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया। डुमिनी ने भी आखिरी गेंद पर छक्का जडा। 13ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 131/2
- 12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 108/2
- 11.2 ओवर: हार्दिक पंड्या की गेंद पर क्लासेन ने चौका लगाकर अपना पहला इंटरनेशनल टी20 अर्धशतक पूरा किया।
- 11 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर- 100/2. दोनों बल्लेबाजों के बीच 36 गेंदों पर 62 रनों की साझेदारी हो चुकी है। चहल की ओर से डाले गए 11वें ओवर में 16 रन आए। चहल के इस ओवर में क्लासेन ने 2 छक्के लगाए। क्लासेन अब तक 21 गेंदों पर 47 रन बना चुके हैं।
- 10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका-84/2
- 9 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 80/2. क्लासेन और डुमिनी के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
- दक्षिण अफ्रीका 8 ओवर के बाद 70/2. हेनरिक क्लासेन 12 गेंदों पर 24 और डुमिनी 10 गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- दक्षिण अफ्रीका 7 ओवर के बाद- 58/2
- दक्षिण अफ्रीका 6 ओवर के बाद 50/2. जयदेव उनादकट के इस ओवर से 12 रन आए। हेनरिक क्लासेन ने इस ओवर में दो छक्के लगाए। फिलहाल क्लासेन 12 और डेपी डुमिनी 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 5 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 38/2
- 4.6 ओवर: दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका, शार्दुल ठाकुर ने रीज हेंडरिक्स (26) को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया। हेंडरिक्स ने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। अब बल्लेबाजी के लिए हेनरिक क्लासेन आए हैं।
- 4 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका- 24/1
- 3.5 ओवर: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका, जयदेव उनादकट की गेंद पर सुरेश रैना ने लिया जेजे स्मट्स (2) का विकेट। अब बल्लेबाजी के लिए जेपी डुमिनी आए हैं।
- दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3 ओवर के बाद- 15/0
- दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक ओवर के बाद- 1/0
- दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू, जेजे स्मट्स और रीजा हेंडरिक्स क्रीज पर
- 20वें ओवर में धोनी ने 17 रन बनाए। ओवर से आए कुल 18 रन। भारत ने 20 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 188 रन बनाए। धोनी ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। धोनी इंटरनेशनल टी20 करियर का यह दूसरा अर्धशतक है।
-19 ओवर के बाद भारत-170/4. धोनी और मनीष पांडे के बीच 50 गेंदों पर 80 रनों की साझेदारी हो चुकी है। मनीष पांडे 78 रन और धोनी 35 रनों पर खेल रहे हैं।
- 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 157/4. धोनी 19 गेंदों पर 24 जबकि मनीष पांडे 45 गेंदों पर 76 रन बनाकर खेल रहे हैं। मनीष पांडे 3 छक्के और 6 चौके लगा चुके हैं।
- 14.6 ओवर: मनीष पांडे ने सिंगल के साथ अर्धशतक पूरा किया। मनीष पांडे ने 33 गेंदों में यह अर्धशतक लगाया।
- 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 106/4
- 12.2 ओवर: मनीष पांडे ने लगाया चौका। भारत के 100 रन पूरे।
- 12 ओवर के बाद भारत- 97/4
- 10.4 ओवर: भारत को चौथा झटका। सुरेश रैना 24 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट। एंदिले फेलुखवायो ने अपने पहले ही ओवर में लिया विकेट। अब महेंद्र सिंह धोनी बैटिंग के लिए आए हैं।
- 10वें ओवर में मनीष पांडे ने दो छक्के लगाए। तबरेज शम्सी के इस ओवर से 19 रन आए। भारत का स्कोर 10 ओवर के बाद- 85/3. मनीष 32 और रैना 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 7 ओवर के बाद भारत- 53/3. रैना 16 गेंदों पर 23 रन और मनीष पांडे 6 गेंदों पर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। रैना अब तक 4 चौके लगा चुके हैं।
- 6 ओवर के बाद भारत- 45/3. 6 ओवर के खेल के साथ ही पावरप्ले भी खत्म हुआ।
- 5.3 ओवर: भारत को तीसरा झटका। कप्तान विराट कोहली (1 रन) को जूनियर डाला ने विकेट के पीछे कैच कराया। डाला की यह दूसरी सफलता है। अब बल्लेबाजी के लिए मनीष पांडे आए हैं।
- 5 ओवर के बाद भारत- 45/2. रैना 13 गेंदों पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोहली 1 रन बनाकर क्रीज पर।
- 4.2 ओवर: भारत को दूसरा झटका। ताबड़तोड़ रन बना रहे शिखर धवन (24) जेपी डुमिनी का शिकार बने। धवन ने 14 गेंदों की पारी में दो छक्के और तीन चौके लगाए। अब विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
- 4 ओवर के बाद भारत- 40/1. डेन पैटरसन के इस ओवर से 12 रन आए। सुरेश रैना ने इस ओवर में तीन चौके लगाए।
- तीसरे ओवर की पहली गेंद पर धवन ने चौका लगाकर अपना खाता खोला। इसके बाद उन्होंने दूसरी गेंद पर छक्का, तीसरी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर फिर से छक्का लगाया। मोरिस के इस ओवर से 20 रन आए। 3 ओवर के बाद भारत- 28/1. धवन 20 और रैना 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 8/0. रैना ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाया।
- दूसरे ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा आउट। जूनियर डाला ने लिया विकेट। रोहित शर्मा अपना खाता नहीं खोल सके। अब सुरेश रैना बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
- पहला ओवर मेडन। भारत का खाता नहीं खुला।
- भारत की पारी शुरू, शिखर धवन और रोहित शर्मा क्रीज पर। दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्रिस मोरिस कर रहे हैं पहला ओवर।
- दक्षिण अफ्रीका के कप्तान जेपी डुमिनी ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला
- मैदान से कवर्स हटाए गए। हालांकि बारिश की संभावना बनी हुई है। भारतीय समय के मुताबिक रात 9 बजे होगा टॉस
- दक्षिण अफ्रीका में मेजबान टीम के खिलाफ भारत को अब तक एकमात्र हार 2012 में जोहांसबर्ग में मिली थी। ऐसे में भारत इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगा।
- एबी डिविलियर्स चोट के कारण पूरी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना, मनीष पांडे, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल
दक्षिण अफ्रीका: जॉन-जॉन स्मट्स, रीजा हेंडरिक्स, जेपी डुमिनी (कप्तान), डेविड मिलर, फरहान बेहरडीन, हेनरिक क्लासेन, क्रिस मोरिस, एंदिले फेलुखवायो, डेन पैटरसन, जूनियर डाला, तबरेज शम्सी।