यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले इंडियन क्रिकेटर बने धोनी, दुनिया के सिर्फ 3 खिलाड़ी आगे

टीम में इंडिया के विकेटकीपर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

By सुमित राय | Updated: February 8, 2018 12:11 IST

Open in App

भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे टीम में इंडिया के विकेटकीपर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। धोनी यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं।

धोनी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विकेट के पीछे 400 शिकार करने वाले दुनिया के चौथे विकेटकीपर बन गए। धोनी ने दक्षिण अफ्रीका की पारी के दौरान कार्यवाहक कप्तान एडेन मार्करम को कुलदीप यादव की गेंद पर स्टंप करके यह कारनामा किया। दरअसल, पारी के 17वें ओवर में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप की फ्लाइटेड गेंद को मार्करम चूक गए और अपनी फूर्ती के लिए मशहूर धोनी ने गिल्लियां बिखेर दी।

विकेट के पीछे 400 से ज्यादा शिकार करने के मामले में दुनिया के सिर्फ तीन क्रिकेटर शामिल हैं। धोनी से पहले इस उपलब्धि को हासिल करने वाले क्रिकेटर में श्रीलंका के कुमार संगकारा (482), ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (472) और साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर (424) शामिल हैं।

टॅग्स :एमएस धोनीभारत Vs दक्षिण अफ्रीकाक्रिकेट रिकॉर्डभारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या