India vs South Africa: भारत की पहली पारी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन मंगलवार को लंच से पहले 327 रन पर सिमट गई। भारत ने तीसरे दिन सुबह के सत्र में 55 रन जोड़कर सात विकेट गंवाए।
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन मंगलवार को लंच तक पहली पारी में एक विकेट पर 21 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 327 रन का स्कोर खड़ा किया। लंच के समय कीगन पीटरसन 11 जबकि सलामी बल्लेबाज ऐडन मार्कराम नौ रन बनाकर खेल रहे थे। भारत की तरफ से विकेट जसप्रीत बुमराह के खाते में गया।
टीम तीन विकेट पर 272 रन से आगे खेलने उतरी थी। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाजों लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल ने क्रमश: 123 और 60 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 48 जबकि कप्तान विराट कोहली ने 35 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने 71 रन देकर छह जबकि कागिसो रबादा ने 72 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
लुंगी एनगिडी के सर्वश्रेष्ठ आंकड़ेः (Best figures for Ngidi)
6/39 बनाम भारत सेंचुरियन 2017/18
6/71 बनाम भारत सेंचुरियन 2021/22
5/19 बनाम वेस्ट इंडीज ग्रोस आइलेट 2021।
भारत के लिए सबसे खराब प्रदर्शनः
41/7 बनाम श्रीलंका मुंबई डब्ल्यूएस 1997/98 (471/3-512)
49/7 बनाम दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन 2021/22 (278/3-327)
55/7 बनाम ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 2003/04 (311/3-366)।